बिजनेस

सोने का भाव आज का 11 मई 2026: रेट में बड़ा उलटफेर, जानें अपने शहर में 24k, 22k, 18k, 14k सोने के दाम

Gold Price Today in India (सोना का भाव आज का, Sone Ka Bhav Aaj Ka) 11 May 2026: अपने शहरों में जानें कैरेट के हिसाब से सोने की लेटेस्ट कीमत (Gold jewellery rates) क्या हैं।

Image

सोना का ताजा भाव जानिए

Gold Price Today in India (सोना का भाव आज का) 11 May 2026 : ईरान-अमेरिका में फिर से तनाव बढ़ने के चलते सोने की कीमतों (gold rate today) में लगातार उतार-चढ़ाव हो रहा है। इस बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों से 1 साल तक सोना न खरीदने की अपील है। दो दिन बाजार बंद रहने के बाद आज ओपन होते ही सोना लुढ़कना शुरू हो गया लेकिन रात होते-होते कीमतें फिर चढ़ने लगीं। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर 24 कैरेट सोने का वायदा भाव अब 0.95% उछलकर यानी 1444 रुपये बढ़त के साथ 1,53,974 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया है। पिछले कारोबारी दिन 1,52,530 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ। गौर हो कि वायदा बाजार में 29 जनवरी को सोना अपने अब तक के उच्चतम स्तर 1,80,779 रुपये प्रति 10 ग्राम पर था। उधर अखिल भारतीय सर्राफा संघ के अनुसार 99.9 प्रतिशत शुद्धता (24 कैरेट) वाला सोना 600 रुपये टूटकर 1,55,300 रुपये (सभी टैक्स मिलाकर) रुपये प्रति 10 ग्राम रह गईं। यह शुक्रवार के बंद भाव 1,55,900 रुपये प्रति 10 ग्राम से कम है। जबकि इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के मुताबिक सोमवार सुबह तक 1,51,078 रुपये प्रति 10 ग्राम था। जो दोपहर तक 150277 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। जो शाम तक 1,50,362 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। वहीं गुडरिटर्न्स के मुताबिक 24 कैरेट सोने का भाव 1,52,280 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। अंतरराष्ट्रीय बाजारों में हाजिर सोना एक प्रतिशत से अधिक टूटकर 4,661.68 डॉलर प्रति औंस रह गया। यहां IBJA के अनुसार 24, 23, 22, 18 और 14 कैरेट सोने के लेटेस्ट दाम देख सकते हैं। इसके अलावा, गहने खरीदने वाले लोग अपने शहर के ताजा गोल्ड ज्वेलरी रेट (Gold jewellery rates) भी जान सकते हैं।

IBJA के मुताबिक आज का सोने का भाव इस प्रकार है :- (Gold Rate Today in Hindi)

कैरेट के हिसाब से शुद्धतासुबह के रेटदोपहर के रेटशाम के रेट
सोना 24 कैरेट (999)151078 रुपये प्रति 10 ग्राम150277 रुपये प्रति 10 ग्राम150362 रुपये प्रति 10 ग्राम
सोना 23 कैरेट (995)150473 रुपये प्रति 10 ग्राम149677 रुपये प्रति 10 ग्राम149760 रुपये प्रति 10 ग्राम
सोना 22 कैरेट (916)138387 रुपये प्रति 10 ग्राम137654 रुपये प्रति 10 ग्राम137732 रुपये प्रति 10 ग्राम
सोना 18 कैरेट (750)113309 रुपये प्रति 10 ग्राम112708 रुपये प्रति 10 ग्राम112772 रुपये प्रति 10 ग्राम
सोना 14 कैरेट (585)88381 रुपये प्रति 10 ग्राम87912 रुपये प्रति 10 ग्राम87962 रुपये प्रति 10 ग्राम

24 कैरेट, 22 कैरेट, 18 कैरेट सोना का भाव इस प्रकार है? (Aaj ka Gold Price Kya Hai) | City wise Gold Price (प्रति 10 ग्राम)

शहर24 कैरेट सोना (10 ग्राम)22 कैरेट सोना (10 ग्राम)18 कैरेट सोना (10 ग्राम)
दिल्ली₹152280₹139600₹114250
मुंबई₹152130₹139450₹114100
कोलकाता₹152130₹139450₹114100
चेन्नई₹153820₹141000₹117700
पटना₹152180₹139500₹114150
लखनऊ₹152280₹139600₹114250
मेरठ₹152280₹139600₹114250
अयोध्या₹152280₹139600₹114250
कानपुर₹152280₹139600₹114250
गाजियाबाद₹152280₹139600₹114250
नोएडा₹152280₹139600₹114250
गुरुग्राम₹152280₹139600₹114250
चंडीगढ़₹152280₹139600₹114250
जयपुर₹152280₹139600₹114250
लुधियाना₹152280₹139600₹114250
गुवाहाटी₹152130₹139450₹114100
इंदौर₹152180₹139500₹114150
अहमदाबाद₹152180₹139500₹114150
सूरत₹152180₹139500₹114150
वडोदरा₹152180₹139500₹114150
पुणे₹152130₹139450₹114100
नागपुर₹152130₹139450₹114100
नासिक₹152160₹139480₹114130
बैंगलोर₹152130₹139450₹114100
भुवनेश्वर₹152130₹139450₹114100
कटक₹152130₹139450₹114100
केरल₹152130₹139450₹114100
रायपुर₹152130₹139450₹114100
हैदराबाद₹152130₹139450₹114100

पिछले कारोबारी दिन क्या रहे सोने के दाम

पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव और निवेशकों की मुनाफावसूली के चलते पिछले कारोबारी दिन शुक्रवार को स्थानीय सर्राफा बाजार में सोने की कीमतों में हल्की नरमी देखने को मिली। हालांकि वायदा बाजार में मजबूत हाजिर मांग और सटोरियों की खरीदारी से सोने के दाम में तेजी दर्ज की गई। अखिल भारतीय सर्राफा संघ के अनुसार, दिल्ली में 99.9 प्रतिशत शुद्धता (24 कैरेट) वाले सोने की कीमत 100 रुपये गिरकर 1,55,900 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गई। इससे पहले गुरुवार को यह 1,56,000 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। वहीं, 99.5 प्रतिशत शुद्धता वाला सोना भी 100 रुपये कमजोर होकर 1,55,100 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया, जबकि पिछले कारोबारी सत्र में इसका भाव 1,55,200 रुपये प्रति 10 ग्राम था। वैश्विक बाजार में हाजिर सोना 0.7 प्रतिशत बढ़कर 4,721 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया।

पिछले कारोबारी दिन वायदा बाजार में सोने की कीमतें

मजबूत हाजिर मांग और कारोबारियों की ताजा खरीदारी के चलते शुक्रवार को वायदा कारोबार में सोना 689 रुपये महंगा हो गया। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) में अगस्त डिलीवरी वाले सोने के कॉन्ट्रैक्ट का भाव 689 रुपये यानी 0.45 प्रतिशत बढ़कर 1,52,950 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। अंतरराष्ट्रीय बाजार में न्यूयॉर्क में सोना 0.91 प्रतिशत की तेजी के साथ 4,728.57 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार करता दिखा।

एक्सपर्ट्स ने क्या कहा

न्यूज एजेंसी पीटीआई-भाषा के मुताबिक मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज के जिंस विश्लेषक मानव मोदी के मुताबिक, पिछले कारोबारी सत्र में आई तेज बढ़त के बाद सोने की कीमतों में कुछ नरमी देखने को मिली। उन्होंने कहा कि अमेरिका और ईरान के बीच संभावित शांति समझौते को लेकर अनिश्चितता बनी हुई है। इससे डॉलर को मजबूती मिली और सोने पर दबाव देखने को मिला। मानव मोदी के अनुसार, खबरें आईं कि ईरान अभी भी अमेरिका के प्रस्तावित शांति समझौते की समीक्षा कर रहा है, जिससे निवेशकों का रुख सतर्क बना हुआ है। वहीं, कुछ ईरानी अधिकारियों ने अमेरिकी प्रस्ताव को अवास्तविक बताया है।

अमेरिकी डॉलर सूचकांक शुक्रवार को 0.18 प्रतिशत गिरकर 97.89 पर आ गया। उधर, पश्चिम एशिया में तनाव बढ़ने के कारण अंतरराष्ट्रीय मानक ब्रेंट क्रूड ऑयल की कीमत 0.24 प्रतिशत बढ़कर 100.30 डॉलर प्रति बैरल पहुंच गई। बाजार विश्लेषकों का कहना है कि ताजा खरीदारी और वैश्विक अनिश्चितता के कारण सोने के वायदा दाम में तेजी बनी हुई है।

Ramanuj Singh
रामानुज सिंहauthor

रामानुज सिंह पत्रकारिता में दो दशकों का व्यापक और समृद्ध अनुभव रखते हैं। उन्होंने टीवी और डिजिटल—दोनों ही प्लेटफॉर्म्स पर काम करते हुए बिजनेस, पर्सनल फाइनेंस, शेयर बाजार, इनकम टैक्स, बैंकिंग, बुलियन और कमोडिटी मार्केट जैसे विषयों पर गहरी विशेषज्ञता विकसित की है। जर्नलिज्म में एमए की डिग्री और वर्षों के अनुभव से विकसित विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ, रामानुज जटिल वित्तीय विषयों को सरल, विश्वसनीय और प्रभावी तरीके से पाठकों तक पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। अब तक वे 22,000 से अधिक स्टोरीज लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article