बिजनेस

'एक साल तक सोने के गहने न खरीदें...', PM मोदी ने देशवासियों से क्यों की यह अपील, क्या है इसके पीछे की वजह?

West Asia Crisis: पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष के बीच, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को देशवासियों से एक साल तक सोने के गहने नहीं खरीदने की अपील की है।

Image

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (फाइल फोटो)

Photo : AP
  • West Asia Crisis: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को देशवासियों से एक साल तक सोने के गहने नहीं खरीदने की अपील की है। उन्होंने कहा कि मौजूदा वैश्विक संकट और आर्थिक चुनौतियों के दौर में विदेशी मुद्रा भंडार बचाना देश के लिए बेहद जरूरी है। दरअसल, पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष की वजह से होर्मुज स्ट्रेट में अमेरिकी नाकेबंदी जारी है और तेहरान के साथ वॉशिंगटन की सुलह नहीं हो पाई है। हालांकि, दोनों देशों के बीच युद्धविराम लागू है। इसके बावजूद छिटपुट हिंसा की रिपोर्ट्स सामने आती है। इसी वजह से दुनियाभर में तेल संकट गहराता जा रहा है।
  • क्या-क्या बोले PM मोदी

  • पीएम मोदी ने हैदराबाद में आयोजित एक रैली को संबोधित करते हुए कहा, ''एक समय था जब युद्ध या संकट के दौरान लोग देश के लिए सोना दान करते थे। आज दान देने की जरूरत नहीं है, लेकिन हमें यह संकल्प लेना चाहिए कि एक साल तक किसी भी समारोह या कार्यक्रम में सोने के गहने नहीं खरीदेंगे। विदेशी मुद्रा बचाने के लिए हमारी देशभक्ति की परीक्षा हो रही है और हमें इस चुनौती को स्वीकार करना चाहिए।''
  • 'सार्वजनिक परिवहन का करें इस्तेमाल'

  • पीएम मोदी ने कहा कि जनता की सामूहिक भागीदारी से देश की आर्थिक स्थिरता मजबूत हो सकती है। उन्होंने लोगों से पेट्रोल और डीजल का सीमित उपयोग करने, सार्वजनिक परिवहन अपनाने और अनावश्यक विदेशी यात्राओं से बचने की भी अपील की। पीएम मोदी ने कहा कि जिन शहरों में मेट्रो सुविधा उपलब्ध है, वहां लोगों को निजी वाहनों की बजाय सार्वजनिक परिवहन का इस्तेमाल करना चाहिए।
  • PM मोदी बोले- WFH को दें बढ़ावा

  • पीएम मोदी ने आगे वर्क फ्रॉम होम को बढ़ावा देने की अपील की। उन्होंने कहा, ''वर्क फ्रॉम होम, वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग और ऑनलाइन बैठकों जैसी पुरानी व्यवस्थाओं को फिर से अपनाने की जरूरत है।'' उन्होंने कहा कि मौजूदा समय में विदेशी मुद्रा संरक्षण राष्ट्रीय प्राथमिकता होनी चाहिए। उन्होंने मध्यम वर्ग में बढ़ते डेस्टिनेशन वेडिंग और विदेशी छुट्टियों के चलन का जिक्र करते हुए कहा कि कम से कम एक साल तक विदेश यात्रा टालनी चाहिए।
  • PM मोदी ने क्यों की यह अपील

  • पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष का उल्लेख करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि सप्लाई चेन पर संकट लगातार बना हुआ है, जिससे वैश्विक आर्थिक दबाव बढ़ रहा है। उन्होंने कहा, ''हमें देश और मातृभूमि को सर्वोपरि रखते हुए एकजुट होकर इस चुनौती का सामना करना होगा। देशभक्ति केवल देश के लिए मरना नहीं है, बल्कि देश के लिए जीना और अपने कर्तव्यों का पालन करना भी सच्ची देशभक्ति है।''

  • Anurag Gupta
    अनुराग गुप्ताauthor

    अनुराग गुप्ता टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और मीडिया में 9 वर्षों का अनुभव रखते हैं। जर्नलिज़्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से ही वे न्यूजरूम के विभिन्न आयामों—कॉपी एडिटिंग, कंटेंट क्यूरेशन और रियल-टाइम न्यूज मॉनिटरिंग में दक्षता के साथ काम कर रहे हैं। राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और ब्रेकिंग न्यूज पर उनकी मजबूत पकड़ है। अनुराग खबरों की बारीकियों को समझने, फैक्ट चेकिंग और स्टोरी के अहम पहलुओं को पाठकों तक सरल भाषा में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने अब तक 10 हजार से अधिक खबरें प्रकाशित की हैं, जिनमें ब्रेकिंग अपडेट्स, एनालिटिकल कंटेंट, स्पेशल स्टोरीज और न्यूज एक्सप्लेनर्स शामिल हैं।

    और पढ़ें
    End of Article