बिजनेस

Upcoming IPO: स्विगी-हुंडई समेत बड़े IPO में पैसा लगाएं या नहीं, कैसी है वैल्युएशन, एक्सपर्ट से जानें

Swiggy, Hyundai Motor IPO: कोई भी कंपनी जब शेयर बाजार में लिस्ट होती है, तो उससे पहले IPO लेकर आती है। हर हफ्ते कई आईपीओ आते रहते हैं। इस समय भी कई आईपीओ शेयर बाजार में आने को तैयार हैं।

Image

आईपीओ पर क्या है एक्सपर्ट की राय

Photo : iStock
KEY HIGHLIGHTS
  • आने वाले हैं कई IPO
  • हुंडई का इश्यू शामिल
  • स्विगी का आईपीओ भी आएगा

Swiggy, Hyundai Motor IPO: कोई भी कंपनी जब शेयर बाजार में लिस्ट होती है, तो उससे पहले IPO लेकर आती है। हर हफ्ते कई आईपीओ आते रहते हैं। इस समय भी कई आईपीओ शेयर बाजार में आने को तैयार हैं। इनमें स्विगी और हुंडई के आईपीओ भी शामिल हैं। इनमें हुंडई का आईपीओ मंगलवार 15 अक्टूबर को खुलने जा रहा है। मगर हुंडई-स्विगी जैसे बड़े आईपीओ में पैसा लगाया जाए या नहीं, आगे जानिए एक्सपर्ट की राय।

ये भी पढ़ें -

यहां देखें एक्सपर्ट की राय का पूरी वीडियो

शेयर बाजार में गिरावट को बताया जरूरी

ईटी नाउ स्वदेश के साथ बातचीत में मार्केट एक्सपर्ट Helios Capital के समीर अरोड़ा ने कहा कि शेयर बाजार में जो गिरावट आई है वो शॉर्ट टर्म के लिए थी और जरूरी थी, क्योंकि वैल्युएशन बहुत हाई थे।

स्विगी समेत बड़े IPO पर क्या कहा

अरोड़ा के अनुसार आगामी बड़े आईपीओ ठीक हैं। स्विगी की वैल्युएशन को उन्होंने दुरुस्त कहा। जोमेटो के मुकाबले ये आईपीओ लिस्टिंग के बाद 10-20 फीसदी रिटर्न दे सकते हैं। हालांकि ये 50-100% रिटर्न देने वाले आईपीओ नहीं हैं, क्योंकि इनका साइज काफी बड़ा है।

एनटीपीसी ग्रीन पर अरोड़ा ने कहा कि इसमें कुछ भी हो सकता है। अरोड़ा का कहना है कि एनटीपीसी ग्रीन की बहुत बड़ी कंपनी बेंचमार्क्स का हिस्सा नहीं है। साथ ही उन्होंने कहा कि कई तरह की चुनौतियों के बावजूद भारतीय मार्केट ने अच्छा रिटर्न दिया है, मगर अब फिलहाल पहले की तरह रिटर्न मिलने की संभावना नहीं है।

डिस्क्लेमर : इक्विटी मार्केट में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें। यहां पर दी गई सलाह ईटी नाउ स्वदेश की रिपोर्ट के आधार पर है और आईपीओ पर राय ईटी नाउ स्वदेश को मार्केट एक्सपर्ट द्वारा दी गई जानकारी पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत डॉट कॉम निवेश पर अपनी कोई सलाह नहीं दे रहा है।

Kashid Hussain
काशिद हुसैन author

<p>काशिद हुसैन अप्रैल 2023 से Timesnowhindi.Com (टाइम्स नाउ नवभारत) के साथ काम कर रहे हैं। यहां पर वे सीनियर कॉरेस्पोंडेंट हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की बिजनेस टीम में वह शेयर मार्केट, म्यूचुअल फंड और आर्थिक जगत से जुड़ी सभी तरह की स्टोरी और वेब स्टोरी करते हैं। रिसर्च आधारित स्टोरी के लिए नए एंगल तलाश करना और रीडर्स की रुचि के अनुसार कॉपी लिखने पर फोकस रहता है। शेयर बाजार में खास रुचि है और इससे जुड़ी रियल टाइम खबरें कम समय में लगाने में विशेषज्ञता है। मीडिया में काम करने का 8 वर्षों का अनुभव है, जिसमें गुडरिटर्न्स और शेयर मंथन वेबसाइटों के अलावा निवेश मंथन पत्रिका में भी काम किया है। दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन के बाद आईआईएमसी, नई दिल्ली से रेडियो एंव टेलीविजन में पोस्ट ग्रेजुएशन की है। ग्रेजुएशन के दौरान सहारा समय और सिटी न्यूज में इंटर्नशिप के साथ-साथ अखबार और वेबसाइट के लिए लिखना शुरू कर दिया था। काशिद को किताबें पढ़ना, फिल्में देखना और क्रिकेट में रुचि है। बिजनेस के अलावा खेल जगत और इंटरनेशनल खबरों में भी रुचि है।<br></p>

और पढ़ें
End of Article