पीरामल फैमिली के बिजनेस की शुरुआत दिलीप के दादा पीरामल चतुर्भुज ने 1934 में की थी। टेक्सटाइल बिजनेस से शुरू करने के बाद पीरामल परिवार ने लगेज समेत कई बिजनेसों में कामयाबी हासिल की।
1979 में दिलीप के पिता गोपीकिशन का देहांत हो गया। इसके बाद उन्होंने अपनी फैमिली कंपनी Morarjee Mills छोड़ दी।
मगर तब दिलीप ने अपने 2 भाइयों के साथ एग्रीमेंट करके Morarjee Mills को छोड़कर VIP का कंट्रोल हासिल किया।
आज BSE पर VIP की मार्केट कैपिटल 7,650 करोड़ रु है। एक समय ये पीरामल परिवार की ही कंपनी थी। बता दें कि VIP Industries एशिया की सबसे बड़ी और दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी लगेज मैन्युफैक्चरिंग कंपनी है।
समय के साथ VIP ने सूटकेट और बैग में नए-नए डिजाइन पेश किए। VIP के प्रोडक्ट 45+ देशों में पहुंचते हैं और कंपनी सालाना 1 करोड़ से ज्यादा लगेज बेचती है। कंपनी VIP, Carlton, Skybags, ALFA, CAPRESE और ARISTOCRAT जैसे ब्रांड के तहत कई तरह के बैग बेचती है।