क्रिकेट

Tilak-Vaibhav Fight Video: ऐसा क्या बोल गए तिलक वर्मा कि भिड़ गए वैभव सूर्यवंशी! नोक-झोंक का वीडियो वायरल

Tilak Varma sledges Vaibhav Sooryavanshi: चेन्नई में दलीप ट्रॉफी का फाइनल मुकाबला खेला जा रहा है। पहले दिन के पहले सत्र में वैभव सूर्यवंशी और अभिमन्यु ईश्वर ने ईस्ट जोन को मजबूत शुरुआत दी। सूर्यवंशी ने तूफानी बल्लेबाजी की। मैच के दौरान साउथ जोन के कप्तान तिलक वर्मा और वैभव सूर्यवंशी के बीच नोकझोंक देखने को मिली।

Image

बीच मैदान भिड़े तिलक और वैभव। फोटो- स्क्रीन ग्रैब

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। Tilak Varma sledges Vaibhav Sooryavanshi: चेपॉक स्टेडियम में दलीप ट्रॉफी फाइनल 2026 में ईस्ट जोन के 15 साल के उप-कप्तान वैभव सूर्यवंशी ने साउथ जोन के खिलाफ ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की। भारत के अनुभवी तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज को आड़े हाथ लिया। मैच के दौरान साउथ जोन के कप्तान तिलक वर्मा और वैभव सूर्यवंशी के बीच नोकझोंक देकने को मिली।

दलीप ट्रॉफी के फाइनल मुकाबले में 15 साल के वैभव सूर्यवंशी ने अपनी आक्रामक बल्लेबाजी से हर किसी को मुरीद बना लिया। ईस्ट जोन के उप-कप्तान वैभव ने साउथ जोन के गेंदबाजों, खासकर अनुभवी तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज की जमकर धुनाई की। उनके एक ओवर में वैभव सूर्यवंशी ने बाउंड्री की झड़ी लगा दी। वैभव ने सिराज के ओवर में 14 रन बटोरे।

तिलक वर्मा और वैभव के बीच नोक-झोंक

इस दौरान मैदान पर साउथ जोन के कप्तान तिलक वर्मा और वैभव के बीच एक मजेदार वाकया भी देखने को मिला। वैभव की निडर बल्लेबाजी देख तिलक वर्मा खुद उनके करीब आए और स्लेजिंग के अंदाज में वैभव की चुटकी ली। इसके बाद दोनों के बीच थोड़ी देर तक बातचीत होती रही। अंपायर को भी दोनों की बात को सुनते हुए देखा गया। इसके बाद अंपायर ने दोनों को दूर किया।

गंभीर दिखे वैभव सूर्यवंशी

हालांकि, दोनों युवा खिलाड़ियों के बीच यह नोकझोंक पूरी तरह से दोस्ताना माहौल में हुई। क्योंकि वीडियो में तिलक और वैभव को मुस्कुराते हुए देखा गया। दोनों मैदान पर हंसते-खिलखिलाते नजर आए। हालांकि, बातचीत के दौरान वैभव सूर्यवंशी काफी गंभीर दिख रहे थे।

37 गेंद पर खेली 44 रन की पारी

ईस्ट जोन ने साउथ जोन के खिलाफ अच्छी शुरुआत की। वैभव और अनुभवी ओपनर अभिमन्यु ईश्वरन ने पहले विकेट के लिए 100 रनों की शतकीय साझेदारी निभाई। हालांकि, अर्धशतक के करीब पहुंचते ही वैभव अपने अटैकिंग नेचर पर काबू नहीं रख सके और मिलिंद की गेंद पर खराब शॉट खेलकर 37 गेंद में 44 रन बनाकर आउट हो गए। वहीं, अभिमन्यु ने 72 रन की पारी खेली।

Umesh Kumar
उमेश कुमारauthor

उमेश कुमार पत्रकारिता में पिछले 7 वर्षों से सक्रिय हैं। उन्होंने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की है। करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से करने के बाद उन्होंने डिजिटल मीडिया में बतौर स्पोर्ट्स राइटर अपनी मजबूत पहचान बनाई। उमेश ने अमर उजाला (प्रिंट), ईटीवी भारत (हैदराबाद), दैनिक भास्कर और दैनिक जागरण जैसे संस्थानों के साथ काम किया है। उमेश ने क्रिकेट की कई बायलेटरल सीरीज, आईपीएल, वर्ल्ड कप, प्रो कबड्डी लीग, फीफा वर्ल्ड कप, हॉकी वर्ल्ड कप और ओलंपिक जैसे बड़े राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों को कवर किया है। खेलों की गहरी समझ और डेटा-ड्रिवन स्टोरीटेलिंग उनकी लेखनी की खासियत है।

और पढ़ें
End of Article