बिजनेस

शेयर मार्केट की इन कंपनियों की मार्केट कैप बढ़ी, यहां जानें हफ्ते भर का हाल

सेंसेक्स की शीर्ष 10 में से पांच कंपनियों के बाजार पूंजीकरण (मार्केट कैप) में बीते सप्ताह सामूहिक रूप से 84,559.01 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी हुई। जहां रिलायंस इंडस्ट्रीज, भारती एयरटेल, हिंदुस्तान यूनिलीवर, बजाज फाइनेंस और आईटीसी का बाजार पूंजीकरण बढ़ गया, वहीं एचडीएफसी बैंक, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस), आईसीआईसीआई बैंक, भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) और इन्फोसिस के मूल्यांकन में गिरावट आई।

Image

शेयर मार्केट की इन कंपनियों की मार्केट कैप बढ़ी

Photo : iStock

Share Market News: सेंसेक्स की शीर्ष 10 में से पांच कंपनियों के बाजार पूंजीकरण (मार्केट कैप) में बीते सप्ताह सामूहिक रूप से 84,559.01 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी हुई। सबसे अधिक लाभ में हिंदुस्तान यूनिलीवर रही। पिछले सप्ताह BSE के 30 शेयरों वाले सेंसेक्स में 207.43 अंक या 0.27 प्रतिशत की गिरावट आई। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 75.9 अंक या 0.33 प्रतिशत के नुकसान में रहा। ‘श्री महावीर जयंती’ के अवसर पर बृहस्पतिवार को भारतीय शेयर बाजार बंद रहे थे।

ऐसा बीता पिछ्ला हफ्ता

समीक्षाधीन सप्ताह में जहां रिलायंस इंडस्ट्रीज, भारती एयरटेल, हिंदुस्तान यूनिलीवर, बजाज फाइनेंस और आईटीसी का बाजार पूंजीकरण बढ़ गया, वहीं एचडीएफसी बैंक, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस), आईसीआईसीआई बैंक, भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) और इन्फोसिस के मूल्यांकन में गिरावट आई। सप्ताह के दौरान हिंदुस्तान यूनिलीवर का बाजार मूल्यांकन 28,700.26 करोड़ रुपये बढ़कर 5,56,054.27 करोड़ रुपये हो गया। रिलायंस इंडस्ट्रीज ने सप्ताह के दौरान 19,757.27 करोड़ रुपये जोड़े, जिससे इसका बाजार पूंजीकरण 16,50,002.23 करोड़ रुपये पर पहुंच गया।

इन कंपनियों की बढ़ी मार्केट कैप

आईटीसी की बाजार हैसियत 15,329.79 करोड़ रुपये बढ़कर 5,27,845.57 करोड़ रुपये पर और बजाज फाइनेंस की 12,760.23 करोड़ रुपये बढ़कर 5,53,348.28 करोड़ रुपये हो गई। भारती एयरटेल का मूल्यांकन 8,011.46 करोड़ रुपये बढ़कर 10,02,030.97 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। इस रुख के उलट टीसीएस का मूल्यांकन 24,295.46 करोड़ रुपये घटकर 11,69,474.43 करोड़ रुपये रह गया। इन्फोसिस का बाजार पूंजीकरण 17,319.11 करोड़ रुपये घटकर 5,85,859.34 करोड़ रुपये पर आ गया। भारतीय स्टेट बैंक का बाजार मूल्यांकन 12,271.36 करोड़ रुपये घटकर 6,72,960.97 करोड़ रुपये पर और आईसीआईसीआई बैंक का 8,913.09 करोड़ रुपये के नुकसान के साथ 9,34,351.86 करोड़ रुपये रह गया।

बैंकिंग सेक्टर का ऐसा रहा हाल

एचडीएफसी बैंक की बाजार हैसियत 7,958.31 करोड़ रुपये घटकर 13,82,450.37 करोड़ रुपये रह गई। शीर्ष 10 कंपनियों की सूची में रिलायंस इंडस्ट्रीज पहले स्थान पर कायम रही। इसके बाद क्रमश: एचडीएफसी बैंक, टीसीएस, भारती एयरटेल, आईसीआईसीआई बैंक, भारतीय स्टेट बैंक, इन्फोसिस, हिंदुस्तान यूनिलीवर, बजाज फाइनेंस और आईटीसी का स्थान रहा।

pawan mishra
Pawan Mishra author

पवन कुमार मिश्रा Timesnowhindi.com के साथ फरवरी 2024 से बतौर सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में जुड़े हैं। जन्म दिल्ली में हुआ और शिक्षा भी यहीं से पूरी की है। कारों से खास प्रेम है और ऑटोमोबाइल जगत से संबंधित हर छोटी-बड़ी अपडेट पर अपनी नजर रखते हैं और लोगों को गाड़ियों से संबंधित आवश्यक जानकारी प्रदान करते हैं। इसके साथ ही लोगों की आम समस्याओं और समस्याओं के समाधान के बारे में यूटिलिटी सेक्शन में भी लिखते हैं। संगीत में काफी रूचि है और व्यस्त न होने पर गाने गुनगुनाते या सुनते हुए नजर आते हैं। घूमने का भी काफी शौक है और प्रकृति से काफी लगाव भी। रामजस कॉलेज से हिंदी साहित्य में स्नातक की डिग्री प्राप्त की है और इससे पहले बिजनेसवर्ल्ड हिंदी में बतौर सब-एडिटर भी काम कर चुके हैं। पिछले 3.5 सालों से मीडिया इंडस्ट्री में मौजूद हैं।

और पढ़ें
End of Article