बिजनेस

Share Bazar Today: शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स करीब 140 अंक उछला; ITC और विप्रो में तेजी

  • Authored by: आशीष कुशवाहा
  • Updated May 30, 2023, 02:53 PM IST

Share Bazar News Today, 30 May 2023: बाजार के मंगलवार को मामूली रूप से कम खुलने की संभावना है। आज SGX निफ्टी गिरावट के साथ शुरुआत का संकेत दे रहा है, ये 18,689 पर खुलने के बाद 5.5 अंकों की गिरावट के साथ बना है।

Image

शेयर बाजार

Photo : AP

Share Bazar News Today, 30 May 2023: शेयर बाजार में आज मामूली तेजी है। सेंसेक्स करीब 0.22% या 137 अंको की तेजी के साथ 62,983 पर है वहीं निफ्टी 0.24% या 45.45 पॉइंट की बढ़त के साथ 18,640 के करीब है। सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 18 में बढ़त और 12 में गिरावट है। सबसे ज्यादा बढ़त वाले शेयर में आईटीसी, कोटक बैंक, बजाज फाइनेंस, विप्रो में तेजी है। वहीं टाटा स्टील, टेक महिंद्रा में गिरावट देखी गई।

बीएसई सेंसेक्स सोमवार को 344 अंक की बढ़त के साथ 62,846 पर बंद हुआ था, जबकि निफ्टी 50 99 अंक बढ़कर 18,598 पर बंद हुआ था।

अमेरिकी बाजार का हाल

अमेरिकी राष्ट्रपति बाइडेन और रिपब्लिकन सांसदों द्वारा अमेरिकी ऋण सीमा को बढ़ाने पर एक अस्थायी सौदे पर पहुंचने के बाद सोमवार रात वहां के बाजार में तेजी देखी गई। Dow Jones में 72 अंक या 0.2 प्रतिशत की तेजी, जबकि S&P 500 में 0.3 प्रतिशत की बढ़त दिखी। Nasdaq में 0.5 फीसदी की तेजी दिखी।

एशियाई बाजार का हाल

जापान में, Nikkei 225 0.36 प्रतिशत अधिक खुला, लेकिन Topix 0.18 प्रतिशत नीचे आ गया, क्योंकि देश में बेरोजगारी की दर मार्च में 2.8 प्रतिशत से अप्रैल में थोड़ी कम होकर 2.6 प्रतिशत हो गई। दक्षिण कोरिया के Kospi में 0.92% की मजबूत शुरुआत देखी, जबकि Kosdaq में 0.65 प्रतिशत की बढ़त देखी गई।

एफआईआई और डीआईआई

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज के अनंतिम आंकड़ों से पता चलता है कि विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने 1758.16 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे, जबकि घरेलू संस्थागत निवेशकों (डीआईआई) ने 29 मई को 853.57 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे।

बीएसई सेंसेक्स पर सोमवार के टॉप 5 तेजी (Top 5 Gainer) वाले शेयर

महिंद्रा एंड महिंद्रा-3.71 फीसदी

टाइटन -2.48 फीसदी

टाटा स्टील- 1.88 फीसदी

स्टेट बैंक ऑफ इंडिया - 1.55 फीसदी

एचडीएफसी -1.53 फीसदी

बीएसई सेंसेक्स पर सोमवार के टॉप 5 गिरावट (Top 5 Loser) वाले शेयर

पावरग्रिड - 1.20 फीसदी

एचसीएलटेक - 0.96 फीसदी

मारुति- 0.62 फीसदी

विप्रो - 0.60 फीसदी

टीसीएस - 0.40 फीसदी

डिस्क्लेमर : यहां शेयर बाजार में निवेश की सलाह नहीं दी गई है। इक्विटी मार्केट में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें।

आशीष कुशवाहा
आशीष कुशवाहाauthor

<p>आशीष कुमार कुशवाहा Timesnowhindi.com में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। वह 2023 से Timesnowhindi.com के साथ जुड़े हैं। वह यहां शेयर बाजार, स्टॉक्स, IPO, पर्सनल फाइनेंस, बिजनेस न्यूज, कंपनी डेवलपमेंट, सक्सेस स्टोरी, यूटिलिटी, ऑटोमोबाइल, टेक्नोलॉजी और गैजेट से जुड़ी स्टोरी पर काम करते हैं। उनके पास पिछले 3 साल के भारतीय बजट को भी कवर करने का एक्सपीरियंस है। उनके पास ऑटो एक्सपो 2023 को कवर करने का अनुभव है। इसके अलावा ग्राउंड की स्टोरी और रिसर्च बेस्ड स्टोरी करने में विशेष रुचि रखते हैं। उनके पास डिजिटल मीडिया में कुल 3 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है। इससे पहले इन्होंने वन इंडिया, दैनिक भास्कर डिजिटल में काम किया है। इन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से मीडिया में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई की है। वहीं ग्रेजुएशन की पढ़ाई रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय जबलपुर से मास कम्यूनिकेशन में की है। उन्हें शुरू से ही डिबेट करने, सामाजिक मुद्दों पर बात करने और शेयर बाजार में रुचि थी। उन्हें बचपन से ही अखबार के संपादकीय पेज और न्यूज पढ़ने का सौख था। स्कूल के समय उन्होंने कई क्विज कंपटीशन में भी हिस्सा लिया और प्राइज जीते हैं।</p>

और पढ़ें
End of Article