बिजनेस

Mahashivratri 2023: बेटे आकाश संग मुकेश अंबानी पहुंचे सोमनाथ महादेव मंदिर, 1.51 करोड़ का किया दान

  • Authored by: शिशुपाल कुमार
  • Updated Feb 18, 2023, 09:49 PM IST

Mahashivratri 2023: पिछले साल सितंबर में, मुकेश अंबानी ने आंध्र प्रदेश के तिरुमाला में भगवान वेंकटेश्वर मंदिर का दौरा किया था। वहां भी उन्होंने 1.5 करोड़ रुपये का चढ़ावा चढ़ाया था। उनके साथ उनके बेटे अनंत की मंगेतर राधिका मर्चेंट और रिलायंस रिटेल लिमिटेड के निदेशक मनोज मोदी भी थे। इस बार महाशिवरात्रि के मौके पर वो भोले की शरण में पहुंचे हैं।

Image

सोमनाथ महादेव मंदिर पहुंचे मुकेश अंबानी

Mahashivratri 2023: महाशिवरात्रि के मौके पर रिलायंस इंडस्ट्रीज के मुखिया मुकेश अंबानी अपने बेटे आकाश अंबानी के साथ गुजरात के सोमनाथ महादेव मंदिर पहुंचे। यहां उन्होंने भगवान शिव की पूजा की और 1.5 करोड़ का दान भी किया।

सामने आई तस्वीर

मुकेश अंबानी के इस दौरे का फोटो भी सामने आया है। जिसमें वो भगवान शिव की अराधना करते हुए देखे जा सकते हैं। उनके साथ उनके बेटे और रिलायंस जियो के चेयरमैन आकाश अंबानी भी पूजा करते देखे जा सकते हैं। समाचार एजेंसी एएनआई की रिपोर्ट के अनुसार, अंबानी ने सोमनाथ मंदिर ट्रस्ट को 1.51 करोड़ रुपये का दान भी दिया है।

जाते रहे हैं मंदिर

सामने आई फोटो में एक पुजारी मुकेश अंबानी के बेटे आकाश अंबानी को चंदन लगाते हुए भी दिख रहे हैं। इसके बाद मंदिर के पुजारी ने अकाश अंबानी को एक स्टॉल भी भेंट किया। मंदिर ट्रस्ट की तरफ से उनका स्वागत ट्रस्ट के अध्यक्ष पी.के. लाहिड़ी और सचिव योगेंद्रभाई देसाई ने किया। मुकेश अंबानी अक्सर त्योहारों पर अपने परिवार के साथ मंदिर जाते रहे हैं।

Mukesh ambani

सोमनाथ महादेव मंदिर पहुंचे मुकेश अंबानी

भगवान वेंकटेश्वर मंदिर का दौरा

पिछले साल सितंबर में, मुकेश अंबानी ने आंध्र प्रदेश के तिरुमाला में भगवान वेंकटेश्वर मंदिर का दौरा किया था और 1.5 करोड़ रुपये का चढ़ावा चढ़ाया था। उनके साथ उनके बेटे अनंत की मंगेतर राधिका मर्चेंट और रिलायंस रिटेल लिमिटेड के निदेशक मनोज मोदी भी थे।

शिशुपाल कुमार
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article