बिजनेस

RCAP-IIHL Deal: RCap के प्रशासक का दावा - IIHL ने नहीं किया एनसीएलटी के आदेश का पालन, सही खातों में नहीं जमा किया पैसा

RCAP-IIHL Deal: आईआईएचएल ने एक अलग हलफनामे में कहा था कि उसके पास पैसा है और एस्क्रो खाता खुलने के बाद उसे स्थानांतरित कर दिया जाएगा, जिसके लिए शर्तें भी बताई गई हैं।

Image

IIHL ने नहीं किया एनसीएलटी के आदेश का पालन

Photo : Times Now Digital
KEY HIGHLIGHTS
  • RCap के प्रशासक का बड़ा दावा
  • IIHL ने नहीं किया आदेश का पालन
  • एनसीएलटी के आदेश का पालन नहीं हुआ

RCAP-IIHL Deal: कर्ज में डूबी रिलायंस कैपिटल (RCAP) के प्रशासक ने राष्ट्रीय कंपनी विधि न्यायाधिकरण (NCLT) में एक हलफनामा दायर किया है। आरकैप ने इसमें IIHL पर नियमों का पालन न करने आरोप लगाते हुए कहा है कि हिंदुजा ग्रुप की कंपनी न्यायाधिकरण के 23 जुलाई के आदेश में निर्धारित शर्तों को पूरा करने में विफल रही है। प्रशासक ने अपने हलफनामे में एनसीएलटी को सूचित किया कि भारत और विदेश में लेनदारों की समिति (सीओसी) के निर्दिष्ट एस्क्रो (किसी तीसरे पक्ष के) खातों में 2,750 करोड़ रुपये जमा करने के बजाय इंडसइंड इंटरनेशनल होल्डिंग्स लिमिटेड (आईआईएचएल) ने अपने खुद के खातों के साथ-साथ प्रमोटरों के खातों में भी पैसा जमा कर दिया है।

ये भी पढ़ें -

आईआईएचएल ने क्या कहा

हालांकि, आईआईएचएल ने एक अलग हलफनामे में कहा था कि उसके पास पैसा है और एस्क्रो खाता खुलने के बाद उसे स्थानांतरित कर दिया जाएगा, जिसके लिए शर्तें भी बताई गई हैं।

आईआईएचएल के प्रवक्ता ने कहा कि किसी भी एस्क्रो खाते को खोलने के लिए कुछ नियम व शर्तें होती हैं जो द्विपक्षीय रूप से हस्ताक्षरित समझौते पर आधारित होती हैं। नियम व शर्तें पूरी होती हैं या नहीं, न्यासी उसी के अनुसार फैसला करता है।

कुछ शर्तों का करना था पालन

सूत्रों के अनुसार, सीओसी और प्रशासक यह कहकर गुमराह कर रहे हैं कि आईआईएचएल ने एकतरफा खोले गए एस्क्रो खाते में पैसा ट्रांसफर नहीं किया है। एनसीएलटी के 23 जुलाई के आदेश के अनुसार, सफल बोलीदाता आईआईएचएल को 31 जुलाई, 2024 तक कुछ शर्तों का पालन करना था।

किनके खातों में गया पैसा

इन शर्तों में 31 जुलाई तक सीओसी द्वारा निर्दिष्ट घरेलू एस्क्रो खाते में 250 करोड़ रुपये की इनिशियल इक्विटी राशि जमा करना और लेनदारों द्वारा एस्क्रो खाते में 2,500 करोड़ रुपये जमा करना शामिल था।

हालांकि, प्रशासक ने आरोप लगाया कि आईआईएचएल ने हर्ष अशोक हिंदुजा, शोम अशोक हिंदुजा और अशोक पी. हिंदुजा के खातों में पैसा जमा किया। इसी तरह, आईआईएचएल के अपने खातों में स्टैंडर्ड चार्टर्ड बैंक, मॉरीशस और स्टेट बैंक ऑफ मॉरीशस में 2,500 करोड़ रुपये जमा किए गए। (इनपुट - भाषा)

Kashid Hussain
काशिद हुसैन author

<p>काशिद हुसैन अप्रैल 2023 से Timesnowhindi.Com (टाइम्स नाउ नवभारत) के साथ काम कर रहे हैं। यहां पर वे सीनियर कॉरेस्पोंडेंट हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की बिजनेस टीम में वह शेयर मार्केट, म्यूचुअल फंड और आर्थिक जगत से जुड़ी सभी तरह की स्टोरी और वेब स्टोरी करते हैं। रिसर्च आधारित स्टोरी के लिए नए एंगल तलाश करना और रीडर्स की रुचि के अनुसार कॉपी लिखने पर फोकस रहता है। शेयर बाजार में खास रुचि है और इससे जुड़ी रियल टाइम खबरें कम समय में लगाने में विशेषज्ञता है। मीडिया में काम करने का 8 वर्षों का अनुभव है, जिसमें गुडरिटर्न्स और शेयर मंथन वेबसाइटों के अलावा निवेश मंथन पत्रिका में भी काम किया है। दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन के बाद आईआईएमसी, नई दिल्ली से रेडियो एंव टेलीविजन में पोस्ट ग्रेजुएशन की है। ग्रेजुएशन के दौरान सहारा समय और सिटी न्यूज में इंटर्नशिप के साथ-साथ अखबार और वेबसाइट के लिए लिखना शुरू कर दिया था। काशिद को किताबें पढ़ना, फिल्में देखना और क्रिकेट में रुचि है। बिजनेस के अलावा खेल जगत और इंटरनेशनल खबरों में भी रुचि है।<br></p>

और पढ़ें
End of Article