वायरल न्यूज़

Video: बेटी ने पूरा किया सालों पुराना सपना, नायग्रा फॉल्स पर माता-पिता का रिएक्शन जीत लेगा दिल

भारतीय बेटी ने अपने माता-पिता का सालों पुराना सपना पूरा करते हुए उन्हें पहली बार नायग्रा फॉल्स घुमाया। इस टूर पर माता-पिता का भावुक रिएक्शन सोशल मीडिया पर लोगों का दिल जीत रहा है।

Image

अपने माता-पिता को पहली बार नियाग्रा फॉल्स घुमाने ले गई लड़की (Instagram/@thatbrownbanni.usa)

माता-पिता की खुशी से बढ़कर शायद ही कोई तोहफा हो। जब बच्चे अपने माता-पिता के सपनों को पूरा करते हैं, तो वह पल हमेशा यादगार बन जाता है। इन दिनों सोशल मीडिया पर ऐसा ही एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसने लाखों लोगों का दिल जीत लिया। इस वीडियो को प्रियंका नाम की एक भारतीय महिला ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट @thatbrownbanni.usa से शेयर किया है। जिसमें देखा जा सकता है कि प्रियंका अपने माता-पिता को पहली बार अमेरिका के मशहूर नायग्रा फॉल्स घुमाने ले जाती है। वीडियो में आप उनके माता-पिता के चेहरे पर दिखने वाली खुशी और उत्साह को साफतौर पर देख सकते हैं।

टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें:

नियाग्रा फॉल्स पहुंचकर खुश हुए माता-पिता

वायरल वीडियो (Viral Video) में आगे आप देख सकते हैं कि प्रियंका अपने माता-पिता को मशहूर मेड ऑफ द मिस्ट (Maid of the Mist) बोट टूर पर लेकर जाती हैं। जैसे-जैसे नाव नायग्रा फॉल्स के करीब पहुंचती है, दोनों माता-पिता की आंखों में हैरानी और खुशी साफ दिखाई देती है। उन्होंने नीले रंग के रेन पोंचो पहन रखे हैं और झरने की तेज आवाज, उड़ती पानी की बूंदें और शानदार नजारा देखकर वे किसी बच्चे की तरह खुश नजर आ रहे हैं। प्रियंका ने बताया कि वह कई सालों से इस पल का सपना देख रही थीं। वह हमेशा चाहती थीं कि एक दिन अपने माता-पिता को नायग्रा फॉल्स दिखाएं। आखिरकार उनका यह सपना पूरा हुआ और उन्होंने इस खास पल को कैमरे में कैद कर सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया।

वीडियो पर लोगों ने जमकर लुटाया अपना प्यार

उनका यह वीडियो (Video) देखते ही देखते सोशल मीडिया पर वायरल होने लगा। इस वीडियो को अब तक लाखों लोगों ने देखा और हजारों लोगों ने लाइक किया है। साथ ही वीडियो पर बड़ी तदाद में लोगों ने भावुक कर देने वाले कमेंट किए हैं। जहां कई लोगों ने लिखा कि विदेश में रहने वाले लगभग हर भारतीय का यह सपना होता है कि वह एक दिन अपने माता-पिता को ऐसी खूबसूरत जगहों की सैर कराए। कुछ लोगों ने कहा कि इस वीडियो ने उन्हें अपने माता-पिता की याद दिला दी, जबकि कई यूजर्स ने इसे इंटरनेट का सबसे प्यारा वीडियो बताया।

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत किसी भी प्रकार के दावे की पुष्टि नहीं करता है।

Pankaj Yadav
पंकज यादवauthor

पंकज यादव टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल और ट्रेंडिंग कंटेंट तैयार करते हैं। कंटेंट राइटिंग में 6 वर्षों का अनुभव रखने वाले पंकज सोशल मीडिया ट्रेंड्स, ह्यूमन इंटरेस्ट और ऑफबीट न्यूज दिलचस्प और यूजर-फ्रेंडली अंदाज में लिखने में माहिर हैं और अबतक आठ हजार से अधिक कंटेंट प्रकाशित कर चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article