शहर

दिल्ली में शराब पीकर यमुना में नहाने उतरे चार युवक, तीन की मौत; चौथे की तलाश में जुटी NDRF

दिल्ली के गीता कॉलोनी में शराब पीने के बाद यमुना में नहाने उतरे चार युवक तेज बहाव में बह गए। हादसे में अब तक तीन युवकों के शव बरामद हो चुके हैं, जबकि एक व्यक्ति का अभी भी पता नहीं चल पाया है। उसकी तलाश के लिए सर्च ऑपरेशन जारी है।

Image

गीता कॉलोनी में चार युवक यमुना में बहे

Photo : Times Now Digital

दिल्ली के गीता कॉलोनी इलाके में शराब पीने के बाद यमुना में नहाने उतरे चार युवक तेज बहाव की बह गए। इस हादसे में तीन युवकों की मौत हो चुकी है, जबकि एक युवक का अभी भी कोई सुराग नहीं मिला है। घटनास्थल पर सर्च ऑपरेशन जारी है।चौथे युवक की तलाश के लिए बुधवार को एनडीआरएफ को सर्च ऑपरेशन की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

शराब पीने के बाद उतरे थे यमुना में

जानकारी के अनुसार, सोमवार शाम चारों युवक यमुना खादर पहुंचे थे। जहां उन्होंने शराब पीने के बाद नदी में नहाने का फैसला किया। लेकिन यमुना में उतरने के बाद नदी के तेज बहाव के कारण सभी डूबने लगे। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और राहत दल तुरंत मौके पर पहुंचा और बचाव अभियान शुरू किया गया।

अब तक तीन शव बरामद

हादसे के दिन ही 40 वर्षीय सोनू का शव बरामद कर लिया गया था। इसके बाद मंगलवार सुबह करीब 9:40 बजे 32 वर्षीय राजन का शव भी नदी से बरामद हो गया। मंगलवार दोपहर करीब 12:30 बजे 27 वर्षीय हेमंत का शव भी मिल गया। लेकिन 35 वर्षीय सचिन का अभी तक कुछ पता नहीं चल सका है। बुधवार को लगातार तीसरे दिन भी उसकी तलाश जारी है। सर्च ऑपरेशन को तेज करने के लिए आज एनडीआरएफ की टीम को अभियान की जिम्मेदारी दी गई है।

परिवार की निगाहें यमुना किनारे

सचिन के परिजन लगातार यमुना नदी के किनारे मौजूद हैं और उसके मिलने की उम्मीद लगाए बैठे हुए हैं। पुलिस, गोताखोरों और एनडीआरएफ की टीम नदी के अलग-अलग हिस्सों में लगातार तलाश अभियान चला रही है। अधिकारियों का कहना है कि युवक का पता लगाने के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं।

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article