बिजनेस

Indian IPOs set new record:2024 में आईपीओ बाजार में बना रिकॉर्ड, कंपनियों ने अब तक जुटाए 1.22 लाख करोड़ रुपये

Indian IPOs set new record: इस साल की शुरुआत से अब तक आईपीओ के जरिए कंपनियां ने रिकॉर्ड फंड जुटाया है। 2024 की शुरुआत से अब तक आईपीओ लाकर कंपनियां 1.22 लाख करोड़ रुपये शेयर बाजार से जुटा चुकी हैं। अभी चालू कैलेंडर वर्ष के समाप्त होने में दो महीने का समय बाकी है ऐसे में इस आंकड़े के और अधिक बढ़ने की संभावना है।

Image

भारत में आईपीओ लिस्टिंग 2024।

Photo : iStock

Indian IPOs set new record: भारतीय शेयर बाजार में 2024 में शानदार तेजी देखी गई है। इसका असर आईपीओ बाजार में भी देखने को मिला है। इस साल की शुरुआत से अब तक आईपीओ के जरिए कंपनियां ने रिकॉर्ड फंड जुटाया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, 2024 की शुरुआत से अब तक आईपीओ लाकर कंपनियां 1.22 लाख करोड़ रुपये शेयर बाजार से जुटा चुकी हैं। अभी चालू कैलेंडर वर्ष के समाप्त होने में दो महीने का समय बाकी है ऐसे में इस आंकड़े के और अधिक बढ़ने की संभावना है।

इससे पहले कंपनियों की ओर से आईपीओ के जरिए सबसे ज्यादा 1.18 लाख करोड़ रुपये 2021 में जुटाए गए थे। 2024 में आईपीओ के जरिए जुटाई गई रिकॉर्ड राशि का लगभग 70 प्रतिशत अगस्त से जुटाया गया है। अगस्त में आईपीओ से कुल 17,109 करोड़ रुपये जुटाए गए, वहीं सितंबर में 11,058 करोड़ रुपये और अक्टूबर में करीब 38,700 करोड़ रुपये जुटाए गए थे। इससे पहले नवंबर 2021 में सबसे ज्यादा 35,664 करोड़ रुपये आईपीओ से जुटाए जाने का रिकॉर्ड था।

नवंबर में आने वाले हैं ये IPO

2024 में आईपीओ के जरिए शेयर बाजार से जुटाई जाने वाली राशि का आंकड़ा और अधिक हो सकता है, क्योंकि नवंबर में स्विगी, सैगिलिटी इंडिया, एसीएमई सोलर होल्डिंग्स और निवा बूपा हेल्थ इंश्योरेंस के आईपीओ आने वाले हैं और इन कंपनियों का लक्ष्य शेयर बाजार से करीब 19,334 करोड़ रुपये जुटाना है।

हुंडई मोटर इंडिया ने भारत का सबसे बड़ा आईपीओ लॉन्च किया

बीते अक्टूबर में हुंडई मोटर इंडिया ने भारत का सबसे बड़ा 27,870 करोड़ रुपये का आईपीओ लॉन्च किया था। बाजार में तेजी होने के बाद भी इस आईपीओ को मिलाजुला रिस्पॉन्स मिला था और 22 अक्टूबर को हुंडई मोटर इंडिया का शेयर अपने इश्यू प्राइस 1,960 रुपये के मुकाबले 1.5 प्रतिशत के डिस्काउंट के साथ 1,934 रुपये पर सूचीबद्ध हुआ था। लिस्टिंग के बाद शेयर में लगातार कमजोरी देखी गई और आखिरी कारोबारी सत्र में 1,822 रुपये पर बंद हुआ।

भाषा इनपुट के साथ

Ashish Kushwaha
आशीष कुशवाहाauthor

<p>आशीष कुमार कुशवाहा Timesnowhindi.com में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। वह 2023 से Timesnowhindi.com के साथ जुड़े हैं। वह यहां शेयर बाजार, स्टॉक्स, IPO, पर्सनल फाइनेंस, बिजनेस न्यूज, कंपनी डेवलपमेंट, सक्सेस स्टोरी, यूटिलिटी, ऑटोमोबाइल, टेक्नोलॉजी और गैजेट से जुड़ी स्टोरी पर काम करते हैं। उनके पास पिछले 3 साल के भारतीय बजट को भी कवर करने का एक्सपीरियंस है। उनके पास ऑटो एक्सपो 2023 को कवर करने का अनुभव है। इसके अलावा ग्राउंड की स्टोरी और रिसर्च बेस्ड स्टोरी करने में विशेष रुचि रखते हैं। उनके पास डिजिटल मीडिया में कुल 3 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है। इससे पहले इन्होंने वन इंडिया, दैनिक भास्कर डिजिटल में काम किया है। इन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से मीडिया में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई की है। वहीं ग्रेजुएशन की पढ़ाई रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय जबलपुर से मास कम्यूनिकेशन में की है। उन्हें शुरू से ही डिबेट करने, सामाजिक मुद्दों पर बात करने और शेयर बाजार में रुचि थी। उन्हें बचपन से ही अखबार के संपादकीय पेज और न्यूज पढ़ने का सौख था। स्कूल के समय उन्होंने कई क्विज कंपटीशन में भी हिस्सा लिया और प्राइज जीते हैं।</p>

और पढ़ें
End of Article