बिजनेस

RBI Fines 3 Banks: आरबीआई ने धनलक्ष्मी बैंक, पंजाब एंड सिंध बैंक और ईएसएएफ स्मॉल फाइनेंस बैंक पर लगाया जुर्माना

RBI Imposes Fine On 3 Banks: आरबीआई ने बैंकिंग नियमों का पालन न करने पर 3 बैंकों पर जुर्माना लगाया है। इनमें धनलक्ष्मी बैंक (Dhankaxmi Bank), पंजाब एंड सिंध बैंक (Punjab & Sind Bank) और ईएसएएफ स्मॉल फाइनेंस बैंक (ESAF Small Finance Bank) शामिल हैं।

Image

आरबीआई ने तीन बैंकों पर लगाया जुर्माना

Photo : iStock
KEY HIGHLIGHTS
  • आरबीआई ने लगाया 3 बैंकों पर जुर्माना
  • धनलक्ष्मी बैंक पर लगा 1.2 करोड़ का जुर्माना
  • ईएसएएफ स्मॉल फाइनेंस बैंक पर भी लगा जुर्माना

RBI Imposes Fine On 3 Banks: भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने बैंकिंग नियमों का पालन न करने पर 3 बैंकों पर जुर्माना लगाया है। इनमें धनलक्ष्मी बैंक (Dhankaxmi Bank), पंजाब एंड सिंध बैंक (Punjab & Sind Bank) और ईएसएएफ स्मॉल फाइनेंस बैंक (ESAF Small Finance Bank) शामिल हैं। इसने प्राइवेट सेक्टर के धनलक्ष्मी बैंक पर तीन उल्लंघनों के कारण 1.2 करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया है। बैंक ने कुछ वरिष्ठ नागरिकों को रेगुलर नियमों के उलट उच्च ब्याज दरों की पेशकश नहीं की, कुछ जमाओं के लिए पैन नहीं लिया और नियमों के खिलाफ गिरवी रखे गए सोने के मूल्य के 75% से अधिक गैर-कृषि उद्देश्यों के लिए गोल्ड लोन दे दिया।

ये भी पढ़ें -

पंजाब एंड सिंध बैंक पर क्यों लगा जुर्माना

केंद्रीय बैंक ने लोन नियमों का उल्लंघन करने पर सरकारी पंजाब एंड सिंध बैंक पर 1 करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया है। वहीं ईएसएएफ स्मॉल फाइनेंस बैंक पर 30 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है। ये जुर्माना कस्टमर सर्विस में कमी के चलते लगाया गया है।

बैंक ऑफ बड़ौदा का जुर्माना माफ

इससे पहले 11 जनवरी को, आरबीआई ने सरकारी बैंक ऑफ बड़ौदा (बीओबी) पर 5 करोड़ का जुर्माना माफ करने का फैसला किया था, जो इस पर पहले लगाया गया था। बता दें कि आरबीआई अकसर नियमों का पालन न करने के चलते बैंकों पर जुर्माना लगाता रहता है। हाल ही में RBI ने हलोल शहरी सहकारी बैंक पर 2 लाख रुपये का जुर्माना लगाया था।

Kashid Hussain
काशिद हुसैन author

<p>काशिद हुसैन अप्रैल 2023 से Timesnowhindi.Com (टाइम्स नाउ नवभारत) के साथ काम कर रहे हैं। यहां पर वे सीनियर कॉरेस्पोंडेंट हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की बिजनेस टीम में वह शेयर मार्केट, म्यूचुअल फंड और आर्थिक जगत से जुड़ी सभी तरह की स्टोरी और वेब स्टोरी करते हैं। रिसर्च आधारित स्टोरी के लिए नए एंगल तलाश करना और रीडर्स की रुचि के अनुसार कॉपी लिखने पर फोकस रहता है। शेयर बाजार में खास रुचि है और इससे जुड़ी रियल टाइम खबरें कम समय में लगाने में विशेषज्ञता है। मीडिया में काम करने का 8 वर्षों का अनुभव है, जिसमें गुडरिटर्न्स और शेयर मंथन वेबसाइटों के अलावा निवेश मंथन पत्रिका में भी काम किया है। दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन के बाद आईआईएमसी, नई दिल्ली से रेडियो एंव टेलीविजन में पोस्ट ग्रेजुएशन की है। ग्रेजुएशन के दौरान सहारा समय और सिटी न्यूज में इंटर्नशिप के साथ-साथ अखबार और वेबसाइट के लिए लिखना शुरू कर दिया था। काशिद को किताबें पढ़ना, फिल्में देखना और क्रिकेट में रुचि है। बिजनेस के अलावा खेल जगत और इंटरनेशनल खबरों में भी रुचि है।<br></p>

और पढ़ें
End of Article