बिजनेस

Tata Consumer: कैपिटल फूड्स को खरीदेगी टाटा कंज्यूमर, टाटा ग्रुप के हो जाएंगे चिंग्स सीक्रेट और स्मिथ एंड जोन्स ब्रांड्स

Tata Consumer-Capital Foods Deal: टाटा ग्रुप की टाटा कंज्यूमर प्रोडक्ट्स लिमिटेड ने कैपिटल फूड्स को खरीदने के लिए डील की है। टाटा कंज्यूमर की तरफ से यह नहीं बताया गया है कि ये कैपिटल फूड्स के लिए कितने में डील करेगी।

Image

टाटा कंज्यूमर-कैपिटल फूड्स डील

Photo : BCCL
KEY HIGHLIGHTS
  • कैपिटल फूड्स को खरीदेगी टाटा कंज्यूमर
  • टाटा ग्रुप के हो जाएंगे चिंग्स सीक्रेट और स्मिथ एंड जोन्स ब्रांड्स
  • ग्रोथ करने में मिलेगी मदद

Tata Consumer-Capital Foods Deal: टाटा ग्रुप (Tata Group) की टाटा कंज्यूमर प्रोडक्ट्स लिमिटेड (Tata Consumer Products Ltd) ने कैपिटल फूड्स (Capital Foods) को खरीदने के लिए डील की है। डील पूरी होने पर कैपिटल गुड्स की ओनरशिप टाटा कंज्यूमर के पास आ जाएगी। कैपिटल फूड्स के फेमस ब्रांड्स में चिंग्स सीक्रेट (भारत में एकमात्र देसी चाइनीज फूड ब्रांड) और स्मिथ एंड जोन्स शामिल हैं। वहीं टाटा कंज्यूमर ने फैबइंडिया की ऑर्गेनिक चाय और हेल्थ प्रोडक्ट निर्माता ऑर्गेनिक इंडिया (Organic India) को खरीदने के लिए भी एग्रीमेंट किया है।

ये भी पढ़ें -

कितने में होगी डील

टाटा कंज्यूमर की तरफ से यह नहीं बताया गया है कि ये कैपिटल फूड्स के लिए कितने में डील करेगी। ईटी की एक रिपोर्ट के अनुसार इंस्टेंट नूडल्स और मसालों की निर्माता कैपिटल फूड्स की वैल्यू करीब 5,100 करोड़ रु है। वहीं टाटा कंज्यूमर ने यह बताया है कि ऑर्गेनिक इंडिया के लिए डील 1,900 करोड़ की होगी।

खरीदेगी 100 फीसदी हिस्सेदारी

टाटा कंज्यूमर कैपिटल फूड्स की खरीदारी कई फेज में पूरा करेगी। मगर कंपनी द्वारा कैपिटल फूड्स के 100% इक्विटी शेयरों की खरीद की जाएगी। डील की शर्तों के तहत, टाटा कंज्यूमर प्रोडक्ट्स कैपिटल फूड्स की इक्विटी शेयरहोल्डिंग का 75% अभी अधिग्रहण करेगी। बाकी 25 फीसदी अगले 3 वर्षों में खरीदा जाएगा।

ग्रोथ करने में मिलेगी मदद

यह खरीदारी टाटा कंज्यूमर को अपने प्रोडक्ट पोर्टफोलियो का विस्तार करने और बाजार में तेजी से बढ़ने और हाई-मार्जिन वाले सेक्टरों में प्रवेश करने में मदद करेगा। वहीं स्मिथ एंड जोन्स एक तेजी से बढ़ता हुआ ब्रांड है जो घर में ही इतालवी और अन्य पश्चिमी खानों को पकाने की सुविधा देता करता है और बाजार में अपनी मजबूत पकड़ बना चुका है।

Kashid Hussain
काशिद हुसैन author

<p>काशिद हुसैन अप्रैल 2023 से Timesnowhindi.Com (टाइम्स नाउ नवभारत) के साथ काम कर रहे हैं। यहां पर वे सीनियर कॉरेस्पोंडेंट हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की बिजनेस टीम में वह शेयर मार्केट, म्यूचुअल फंड और आर्थिक जगत से जुड़ी सभी तरह की स्टोरी और वेब स्टोरी करते हैं। रिसर्च आधारित स्टोरी के लिए नए एंगल तलाश करना और रीडर्स की रुचि के अनुसार कॉपी लिखने पर फोकस रहता है। शेयर बाजार में खास रुचि है और इससे जुड़ी रियल टाइम खबरें कम समय में लगाने में विशेषज्ञता है। मीडिया में काम करने का 8 वर्षों का अनुभव है, जिसमें गुडरिटर्न्स और शेयर मंथन वेबसाइटों के अलावा निवेश मंथन पत्रिका में भी काम किया है। दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन के बाद आईआईएमसी, नई दिल्ली से रेडियो एंव टेलीविजन में पोस्ट ग्रेजुएशन की है। ग्रेजुएशन के दौरान सहारा समय और सिटी न्यूज में इंटर्नशिप के साथ-साथ अखबार और वेबसाइट के लिए लिखना शुरू कर दिया था। काशिद को किताबें पढ़ना, फिल्में देखना और क्रिकेट में रुचि है। बिजनेस के अलावा खेल जगत और इंटरनेशनल खबरों में भी रुचि है।<br></p>

और पढ़ें
End of Article