बिजनेस

सीनियर सिटिजन को 7 लाख की FD पर PNB 1 साल बाद कितने रुपये देगा; समझें कैलकुलेशन

PNB Senior Citizen FD: पीएनबी की ओर से 1 जून को ही एफडी पर ब्याज दरें बदली गई हैं। बैंक अलग-अलग अवधि की एफडी पर आकर्षक ब्याज दरें ऑफर कर रहा है।

Image

FD (Photo: iStock)

PNB Senior Citizen FD: फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) आज भी उन निवेशकों की पहली पसंद बनी हुई है, जो अपने पैसे पर सुरक्षित और निश्चित रिटर्न चाहते हैं। खासकर वरिष्ठ नागरिकों के लिए एफडी एक लोकप्रिय निवेश विकल्प है, क्योंकि बैंकों द्वारा उन्हें सामान्य ग्राहकों की तुलना में अधिक ब्याज दरों का लाभ दिया जाता है। देश के प्रमुख सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों में शामिल पंजाब नेशनल बैंक (PNB) भी अपने ग्राहकों को आकर्षक एफडी ब्याज दरें ऑफर कर रहा है। आप ज्यादा लंबे समय की अवधि की FD में निवेश नहीं करना चाहते हैं तो बैंक की 1 साल की एफडी में पैसा लगा सकते हैं।

1 साल की एफडी पर कितना मिल रहा ब्याज

PNB Senior Citizen FD

FD (Photo: iStock)

जून की लेटेस्ट ब्याज दरों के अनुसार, पीएनबी 1 साल की एफडी पर अलग-अलग ग्राहक श्रेणियों के लिए अलग ब्याज दरें दे रहा है। इनमें सबसे अधिक लाभ सुपर सीनियर सिटिजन को मिल रहा है। बैंक 1 साल की एफडी पर सुपर सीनियर सिटिजन को 7.05 प्रतिशत, सीनियर सिटिजन को 6.75 प्रतिशत और सामान्य नागरिकों को 6.25 प्रतिशत की दर से ब्याज प्रदान कर रहा है।

बैंकों की ओर से वरिष्ठ नागरिकों को अतिरिक्त ब्याज देने का उद्देश्य उनकी नियमित आय को मजबूत बनाना होता है। सुपर सीनियर सिटिजन को न केवल सामान्य ग्राहकों से ज्यादा ब्याज मिल रहा है, बल्कि सीनियर सिटिजन की तुलना में भी उन्हें अतिरिक्त लाभ दिया जा रहा है।

पीएनबी की ब्याज दर नीति के अनुसार, 60 वर्ष या उससे अधिक लेकिन 80 वर्ष से कम आयु के सीनियर सिटिजन को 3 करोड़ रुपये से कम की एफडी पर सामान्य ब्याज दर (कार्ड रेट) के ऊपर अतिरिक्त 0.50 प्रतिशत (50 बेसिस पॉइंट) ब्याज मिलता है। वहीं, 80 वर्ष या उससे अधिक आयु के सुपर सीनियर सिटिजन को सभी अवधि की एफडी पर कार्ड रेट से 0.80 प्रतिशत अतिरिक्त ब्याज दिया जाता है।

7 लाख के निवेश पर 1 साल बाद कितने रुपये मिलेंगे

अब समझें कि अगर कोई निवेशक एक साल के लिए समान राशि एफडी में जमा करता है, तो केवल ब्याज दर में अंतर की वजह से मैच्योरिटी राशि में भी अंतर देखने को मिलेगा-

मान लें कि कोई सुपर सीनियर सिटिजन 1 साल की एफडी में 7 लाख रुपये निवेश करता है। मौजूदा ब्याज दरों के आधार पर उसे मैच्योरिटी पर 7,50,670 रुपये प्राप्त होंगे। वहीं, 7 लाख का निवेश सीनियर सिटिजन श्रेणी में किया जाए तो मैच्योरिटी राशि 7,48,460 रुपये होगी। दूसरी ओर, सामान्य नागरिकों को इसी निवेश पर मैच्योरिटी के समय 7,44,786 रुपये प्राप्त होंगे।

ग्राहक श्रेणीनिवेश राशिब्याज दरएफडी अवधिमैच्योरिटी राशि
सामान्य नागरिक₹7,00,0006.25%1 वर्ष₹7,43,750
सीनियर सिटिजन₹7,00,0006.75%1 वर्ष₹7,47,250
सुपर सीनियर सिटिजन₹7,00,0007.05%1 वर्ष₹7,49,350

एफडी में क्यों करें निवेश

एफडी को कम जोखिम वाले निवेश विकल्पों में गिना जाता है। बाजार में उतार-चढ़ाव का इस पर सीधा प्रभाव नहीं पड़ता और निवेशक को पहले से ही पता होता है कि मैच्योरिटी पर उसे कितनी राशि मिलेगी। यही वजह है कि सेवानिवृत्त लोगों और नियमित आय चाहने वाले निवेशकों के बीच एफडी काफी लोकप्रिय है। हालांकि,

एफडी में निवेश करने से पहले निवेशकों को अपनी जरूरत, निवेश अवधि और उपलब्ध ब्याज दरों की तुलना जरूर करनी चाहिए। वरिष्ठ नागरिक और सुपर सीनियर सिटिजन विशेष ब्याज दरों का लाभ उठाकर अपने निवेश से बेहतर रिटर्न प्राप्त कर सकते हैं।

Shivani Kotnala
शिवानी कोटनालाauthor

शिवानी कोटनाला टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। पत्रकारिता के करियर में 3 साल से ज्यादा के अनुभव के साथ शिवानी ने बिजनेस और टेक से जुड़ी खबरों पर काम किया है। यूटीलिटी, शेयर बाजार, पर्सनल फाइनेंस, बैंकिंग से जुड़ी खबरों पर वह लगातार लिख रही हैं। शिवानी ने डिजिटल के साथ-साथ न्यूज एजेंसी में भी काम किया है।

और पढ़ें
End of Article