बिजनेस

सीनियर सिटिजन को 4 लाख की FD पर 2 साल बाद कितने रुपये मिलेंगे; SBI या HDFC कहां होगा ज्यादा फायदा

भारत का सबसे बड़ा प्राइवेट सेक्टर बैंक एचडीएफफी और सबसे बड़ा पब्लिक सेक्टर बैंक एसबीआई अपने ग्राहकों को एफडी पर आकर्षक ब्याज दरें ऑफर कर रहे हैं।

Image

FD (Photo: iStock)

फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) आज भी उन निवेशकों की पहली पसंद बनी हुई है, जो सुरक्षित निवेश के साथ तय रिटर्न चाहते हैं। खासकर वरिष्ठ नागरिकों के लिए एफडी एक भरोसेमंद निवेश विकल्प माना जाता है, क्योंकि बैंकों की ओर से उन्हें सामान्य ग्राहकों की तुलना में अधिक ब्याज दर दी जाती है। देश का सबसे बड़ा सार्वजनिक क्षेत्र का बैंक SBI और सबसे बड़ा निजी क्षेत्र का बैंक HDFC Bank दोनों ही ग्राहकों को आकर्षक ब्याज दरों पर एफडी की सुविधा दे रहे हैं। ऐसे में सवाल यह उठता है कि 2 साल की एफडी पर निवेश करने वालों को किस बैंक में ज्यादा फायदा मिलेगा। आइए समझते हैं पूरी कैलकुलेशन-

सीनियर सिटिजन को कहां मिलेगा ज्यादा रिटर्न?

Bank FD

FD (Photo: iStock)

2 साल की एफडी पर SBI वरिष्ठ नागरिकों को 6.90 प्रतिशत की दर से ब्याज दे रहा है। वहीं HDFC Bank इसी अवधि के लिए 6.95 प्रतिशत की दर से ब्याज ऑफर कर रहा है। उदाहरण के लिए अगर कोई सीनियर सिटिजन 2 साल की एफडी में 4 लाख रुपये का निवेश करता है तो उसे मैच्योरिटी पर एसबीआई से 4,58,650 रुपये और एचडीएफसी से 4,59,151 रुपये मिलेंगे।

इस तरह HDFC Bank में निवेश करने पर वरिष्ठ नागरिक को SBI की तुलना में 501 रुपये अधिक मिलेंगे। भले ही यह अंतर बहुत बड़ा नहीं है, लेकिन ब्याज दर में मामूली बढ़ोतरी भी लंबे समय में बेहतर रिटर्न देने में मदद कर सकती है।

सामान्य नागरिकों को कितना मिलेगा रिटर्न

सामान्य ग्राहकों के लिए SBI 2 साल की एफडी पर 6.40 प्रतिशत की दर से ब्याज दे रहा है, जबकि HDFC Bank 6.45 प्रतिशत की दर से ब्याज ऑफर कर रहा है। उदाहरण के लिए अगर कोई सामान्य नागरिक 2 साल की एफडी में 4 लाख रुपये का निवेश करता है तो उसे मैच्योरिटी पर एसबीआई से 4,54,161रुपये और एचडीएफसी से 4,54,653 रुपये मिलेंगे। यहां भी HDFC Bank का रिटर्न SBI की तुलना में करीब 492 रुपये अधिक होगा।

ग्राहक श्रेणीनिवेश राशिबैंकब्याज दरएफडी की अवधिमैच्योरिटी राशि
सीनियर सिटिजन₹4,00,000SBI6.90%2 वर्ष₹4,58,650
सीनियर सिटिजन₹4,00,000HDFC Bank6.95%2 वर्ष₹4,59,151
सामान्य नागरिक₹4,00,000SBI6.40%2 वर्ष₹4,54,161
सामान्य नागरिक₹4,00,000HDFC Bank6.45%2 वर्ष₹4,54,653

क्या सिर्फ ज्यादा ब्याज देखकर निवेश करना चाहिए?

एफडी चुनते समय केवल ब्याज दर ही नहीं, बल्कि बैंक की विश्वसनीयता, सेवा गुणवत्ता, समय से पहले निकासी के नियम और अन्य सुविधाओं पर भी ध्यान देना चाहिए। SBI और HDFC Bank दोनों ही देश के बड़े और भरोसेमंद बैंक हैं। इसलिए निवेशक अपनी सुविधा और जरूरत के अनुसार इनमें से किसी भी बैंक का चयन कर सकते हैं।

Shivani Kotnala
शिवानी कोटनालाauthor

शिवानी कोटनाला टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। पत्रकारिता के करियर में 3 साल से ज्यादा के अनुभव के साथ शिवानी ने बिजनेस और टेक से जुड़ी खबरों पर काम किया है। यूटीलिटी, शेयर बाजार, पर्सनल फाइनेंस, बैंकिंग से जुड़ी खबरों पर वह लगातार लिख रही हैं। शिवानी ने डिजिटल के साथ-साथ न्यूज एजेंसी में भी काम किया है।

और पढ़ें
End of Article