बिजनेस

आज का प्लैटिनम का रेट 3 मार्च 2026: कीमतों में फिर गिरावट, जानें पटना, दिल्ली, मुंबई समेत अपने शहर के दाम

प्लैटिनम कीमत आज की, Platinum Price Today (3 March 2026),भारत के प्रमुख शहरों में आज प्लैटिनम 1 ग्राम/10 ग्राम के भाव: सोने और चांदी की तरह अब प्लैटिनम ज्वेलरी की मांग बढ़ने लगी है। प्लैटिनम की कीमतें भी देश-दुनिया की परिस्थितियों से प्रभावित होती हैं। ईरान और इजराइल-अमेरिका युद्ध के बीच अगर आप प्लैटिनम ज्वेलरी खरीदने जा रहे हैं, तो पहले अपने शहर के ताजा रेट (Platinum Jewellery Rates) जरूर देख लें।

Image

प्लैटिनम का ताजा रेट जानिए

आज का प्लैटिनम का रेट, Platinum Price Today (3 March 2026) : सोना और चांदी की तरह अब प्लैटिनम ज्वेलरी की मांग बढ़ने लगी हैं। लोग ईरान और इजराइल-अमेरिका युद्ध के बीच इसकी कीमतों पर नजर बनाए हुए हैं। युद्ध की वजह से भारतीय सर्राफा बाजार में प्लैटिनम की कीमतें भी बढ़ने लगी। लेकिन फिर गिरावट हुई है। गुडरिटर्न्स की रिपोर्ट के अनुसार प्लैटिनम का भाव 6,766 रुपये प्रति ग्राम है, जो पिछले भाव से 210 रुपये कम है। वहीं, 10 ग्राम प्लैटिनम की कीमत 67,660 रुपये पर पहुंच गई है, जिसमें 2,100 रुपये की कमी आई है। पिछले दिन यह बढ़कर 6,976 रुपये प्रति ग्राम हो गया था। वहीं 10 ग्राम प्लैटिनम की कीमत 69,760 रुपये पहुंच गई थी। इसमें 630 रुपये की बढ़ोतरी हुई थी। उधर इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार सोमवार को बाजार बंद होने तक 72805 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई थी। चूंकि आज होली की छुट्टी की वजह से बाजार बंद है इसलिए आज यही भाव मान्य रहेगा। कीमतों में यह उतार-चढ़ाव अंतरराष्ट्रीय बाजार के रुख, डॉलर की मजबूती या कमजोरी और मांग-आपूर्ति पर निर्भर करता है। लगातार कीमतों में उतार चढ़ाव के बीच निवेशकों के लिए यह समय सतर्कता से कदम उठाने का है। आगे अपने शहर के ताजा रेट जानने के लिए स्थानीय बाजार भाव जान लें।

भारत में प्लैटिनम की कीमत (1 ग्राम, 10 ग्राम, 100 ग्राम में)

शहर1 ग्राम की कीमत10 ग्राम की कीमत100 ग्राम की कीमत
दिल्ली₹6,766₹67,660₹6,76,600
मुंबई₹6,766₹67,660₹6,76,600
कोलकाता₹6,766₹67,660₹6,76,600
चेन्नई₹6,766₹67,660₹6,76,600
चंडीगढ़₹6,766₹67,660₹6,76,600
पटना₹6,766₹67,660₹6,76,600
लखनऊ₹6,766₹67,660₹6,76,600
मेरठ₹6,766₹67,660₹6,76,600
अयोध्या₹6,766₹67,660₹6,76,600
कानपुर₹6,766₹67,660₹6,76,600
गुरुग्राम₹6,766₹67,660₹6,76,600
गाजियाबाद₹6,766₹67,660₹6,76,600
नोएडा₹6,766₹67,660₹6,76,600
जयपुर₹6,766₹67,660₹6,76,600
लुधियाना₹6,766₹67,660₹6,76,600
गुवाहाटी₹6,766₹67,660₹6,76,600
इंदौर₹6,766₹67,660₹6,76,600
अहमदाबाद₹6,766₹67,660₹6,76,600
सूरत₹6,766₹67,660₹6,76,600
पुणे₹6,766₹67,660₹6,76,600
नागपुर₹6,766₹67,660₹6,76,600
नासिक₹6,766₹67,660₹6,76,600
बैंगलोर₹6,766₹67,660₹6,76,600
वडोदरा₹6,766₹67,660₹6,76,600
भुवनेश्वर₹6,766₹67,660₹6,76,600
कटक₹6,766₹67,660₹6,76,600
केरल₹6,766₹67,660₹6,76,600
रायपुर₹6,766₹67,660₹6,76,600
हैदराबाद₹6,766₹67,660₹6,76,600
(डेटा सोर्स-गुडरिटर्न्स)

सगाई और शादी की अंगूठियों में प्लैटिनम का बढ़ता आकर्षण

आजकल सगाई और शादी की अंगूठियों के लिए प्लैटिनम तेजी से पसंद किया जा रहा है। खासकर महिलाओं की एंगेजमेंट रिंग्स और महिला-पुरुष दोनों की वेडिंग रिंग्स में इसकी मांग लगातार बढ़ रही है। प्लैटिनम एक बेहद मजबूत और टिकाऊ धातु है, जो रोजाना पहनने पर भी अपनी चमक और गुणवत्ता बरकरार रखती है। इसकी प्राकृतिक सफेद आभा समय के साथ फीकी नहीं पड़ती, इसलिए यह डेली वियर ज्वेलरी के लिए बेहतरीन विकल्प माना जाता है। साथ ही, इसकी उच्च शुद्धता इसे हाइपोएलर्जेनिक बनाती है, जिससे यह संवेदनशील त्वचा वालों के लिए भी सुरक्षित रहता है।

अन्य आभूषणों में सीमित उपयोग

प्लैटिनम की कीमत अपेक्षाकृत अधिक होती है और यह अन्य धातुओं की तुलना में भारी भी होता है। यही कारण है कि झुमके, कंगन, पेंडेंट या कफलिंक जैसे आभूषणों में इसका इस्तेमाल कम देखने को मिलता है। फैशन रिंग्स में कभी-कभी प्लैटिनम का प्रयोग किया जाता है, लेकिन लोकप्रियता के मामले में सोना और चांदी अब भी आगे हैं।

सही धातु चुनना क्यों है जरूरी

आभूषण खरीदते समय अलग-अलग धातुओं की विशेषताओं को समझना बहुत जरूरी है। सोना, चांदी और प्लैटिनम सभी की अपनी अलग पहचान और फायदे हैं। प्लैटिनम अपनी मजबूती, दुर्लभता और प्रीमियम लुक के लिए जाना जाता है, जबकि सोना पारंपरिक महत्व के साथ-साथ निवेश के रूप में भी पसंद किया जाता है। यदि आप अपनी जरूरत, बजट और बाजार की परिस्थितियों को ध्यान में रखकर निर्णय लेते हैं, तो आपकी खरीद ज्यादा समझदारी भरी हो सकती है। खासकर जब कीमतों में गिरावट हो, तब प्लैटिनम ज्वेलरी खरीदना एक अच्छा और लाभदायक अवसर साबित हो सकता है।

Ramanuj Singh
रामानुज सिंहauthor

रामानुज सिंह पत्रकारिता में दो दशकों का व्यापक और समृद्ध अनुभव रखते हैं। उन्होंने टीवी और डिजिटल—दोनों ही प्लेटफॉर्म्स पर काम करते हुए बिजनेस, पर्सनल फाइनेंस, शेयर बाजार, इनकम टैक्स, बैंकिंग, बुलियन और कमोडिटी मार्केट जैसे विषयों पर गहरी विशेषज्ञता विकसित की है। जर्नलिज्म में एमए की डिग्री और वर्षों के अनुभव से विकसित विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ, रामानुज जटिल वित्तीय विषयों को सरल, विश्वसनीय और प्रभावी तरीके से पाठकों तक पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। अब तक वे 22,000 से अधिक स्टोरीज लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article