बिजनेस

Petrol Diesel Sales: त्योहारी सत्र में पेट्रोल की बिक्री बढ़ी, डीजल की मांग में गिरावट जारी

Petrol Diesel Sales: पेट्रोल की खपत 7.3 प्रतिशत बढ़ गई जबकि डीजल की बिक्री में 3.3 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई। सार्वजनिक क्षेत्र की तीन पेट्रोलियम कंपनियों की पेट्रोल बिक्री अक्टूबर में बढ़कर 31 लाख टन हो गई, जबकि पिछले साल इसी महीने में यह आंकड़ा 28.7 लाख टन था। हालांकि इस दौरान डीजल मांग 3.3 प्रतिशत घटकर 67 लाख टन रह गई।

Image

पेट्रोल और डीजल।

Photo : iStock

Petrol Diesel Sales: त्योहारी सत्र में मांग बढ़ने से अक्टूबर में पेट्रोल की खपत 7.3 प्रतिशत बढ़ गई जबकि डीजल की बिक्री में 3.3 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई। सार्वजनिक क्षेत्र की तीन पेट्रोलियम विपणन कंपनियों के शुक्रवार को जारी प्रारंभिक आंकड़ों से यह जानकारी मिली। इन कंपनियों की घरेलू ईंधन बाजार में 90 प्रतिशत हिस्सेदारी है।

पेट्रोल बिक्री अक्टूबर में बढ़कर 31 लाख टन हुई

आंकड़ों के मुताबिक, इन कंपनियों की पेट्रोल बिक्री अक्टूबर में बढ़कर 31 लाख टन हो गई, जबकि पिछले साल इसी महीने में यह आंकड़ा 28.7 लाख टन था। हालांकि इस दौरान डीजल मांग 3.3 प्रतिशत घटकर 67 लाख टन रह गई।

त्योहारी सत्र की शुरुआत के साथ निजी वाहनों के इस्तेमाल में वृद्धि होने से पेट्रोल की बिक्री बढ़ी है। दूसरी ओर बारिश का मौसम लंबा खिंचने से कृषि क्षेत्र की कम मांग होने से डीजल की मांग में गिरावट दर्ज आई। पिछले कुछ महीनों में पेट्रोल और डीजल की बिक्री सुस्त रही है क्योंकि मानसून की बारिश ने वाहनों की आवाजाही और कृषि क्षेत्र की मांग को कम कर दिया है।

अक्टूबर में पेट्रोल की बिक्री मासिक आधार पर 7.8 प्रतिशत बढ़ी

अक्टूबर में पेट्रोल की बिक्री मासिक आधार पर 7.8 प्रतिशत बढ़ी। दूसरी ओर डीजल की खपत करीब 20 प्रतिशत बढ़ी। अक्टूबर 2024 में विमान ईंधन (एटीएफ) की बिक्री सालाना आधार पर 2.5 प्रतिशत बढ़कर 6,47,700 टन हो गई। हालांकि, मासिक आधार पर इसमें 2.6 प्रतिशत की गिरावट हुई। अक्टूबर 2024 में घरेलू रसोई गैस एलपीजी की बिक्री सालाना आधार पर 7.5 प्रतिशत बढ़कर 28.2 लाख टन हो गई।

भाषा इनपुट के साथ

Ashish Kushwaha
आशीष कुशवाहाauthor

<p>आशीष कुमार कुशवाहा Timesnowhindi.com में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। वह 2023 से Timesnowhindi.com के साथ जुड़े हैं। वह यहां शेयर बाजार, स्टॉक्स, IPO, पर्सनल फाइनेंस, बिजनेस न्यूज, कंपनी डेवलपमेंट, सक्सेस स्टोरी, यूटिलिटी, ऑटोमोबाइल, टेक्नोलॉजी और गैजेट से जुड़ी स्टोरी पर काम करते हैं। उनके पास पिछले 3 साल के भारतीय बजट को भी कवर करने का एक्सपीरियंस है। उनके पास ऑटो एक्सपो 2023 को कवर करने का अनुभव है। इसके अलावा ग्राउंड की स्टोरी और रिसर्च बेस्ड स्टोरी करने में विशेष रुचि रखते हैं। उनके पास डिजिटल मीडिया में कुल 3 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है। इससे पहले इन्होंने वन इंडिया, दैनिक भास्कर डिजिटल में काम किया है। इन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से मीडिया में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई की है। वहीं ग्रेजुएशन की पढ़ाई रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय जबलपुर से मास कम्यूनिकेशन में की है। उन्हें शुरू से ही डिबेट करने, सामाजिक मुद्दों पर बात करने और शेयर बाजार में रुचि थी। उन्हें बचपन से ही अखबार के संपादकीय पेज और न्यूज पढ़ने का सौख था। स्कूल के समय उन्होंने कई क्विज कंपटीशन में भी हिस्सा लिया और प्राइज जीते हैं।</p>

और पढ़ें
End of Article