बिजनेस

Paytm Share Price: पेटीएम का बड़ा दांव, 15 मार्च के बाद भी जारी रहेंगी ये सेवाएं, शेयर में लगा अपर सर्किट

Paytm Share Price: पेटीएम का शेयर सोमवार के 358.35 रु के पिछले बंद स्तर के मुकाबले आज सीधे 5 फीसदी तेजी के साथ 376.25 रु पर खुला।

Image

पेटीएम शेयर में लगा अपर सर्किट

Photo : Times Now Digital
KEY HIGHLIGHTS
  • पेटीएम के शेयर में लगा अपर सर्किट
  • 5 फीसदी उछला शेयर
  • एक्सिस बैंक के साथ डील का असर

Paytm Share Price: पेटीएम की पैरेंट फिनटेक फर्म वन97 कम्युनिकेशंस ने अपना नोडल अकाउंट पेटीएम पेमेंट्स बैंक से एक्सिस बैंक में ट्रांसफर कर दिया है। इस कदम से कंपनी को भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) द्वारा तय की गई 15 मार्च की डेडलाइन के बाद भी पेटीएम क्यूआर, साउंडबॉक्स, कार्ड मशीनों को चलाए जारी रखने की सुविधा मिल जाएगी। इस खबर के बीच पेटीएम के शेयर में मंगलवार को फिर से अपर सर्किट लग गया है। इससे पहले आरबीआई ने पेटीएम पेमेंट्स बैंक लिमिटेड (पीपीबीएल) के ग्राहकों और मर्चेंट (व्यापारियों) को 15 मार्च तक अपने खाते दूसरे बैंकों में ट्रांसफर करने की सलाह दी थी।

ये भी पढ़ें -

पेटीएम में लगा 5 फीसदी अपर सर्किट

पेटीएम (One 97 Communications Ltd) का शेयर सोमवार के 358.35 रु के पिछले बंद स्तर के मुकाबले आज सीधे 5 फीसदी तेजी के साथ 376.25 रु पर खुला।

करीब साढ़े 12 बजे भी यह 5 फीसदी अपर सर्किट के साथ 376.25 रु पर ही है। बता दें कि सोमवार को भी कंपनी के शेयर में अपर सर्किट लगा था। इससे इसके शेयर में 3 दिन में 16 फीसदी की मजबूती आई है।

आरबीआई ने बैंक का लाइसेंस रद्द कर दिया

हाल ही में, आरबीआई ने पेटीएम पेमेंट्स बैंक का लाइसेंस रद्द कर दिया। इसे पेटीएम पेमेंट्स बैंक में लगातार नियमों के उल्लंघन का पता लगा, जिसके बाद ये फैसला लिया गया। इसके बाद पेटीएम का शेयर लगातार गिरा है।

एक महीने में आधी हुई शेयर की कीमत

बीते 5 दिन में पेटीएम का शेयर 5.39 फीसदी मजबूत हुआ है। मगर एक महीने में ये 50.22 फीसदी कमजोर हुआ है। वहीं 2024 में अब तक इसका रिटर्न निगेटिव 41.77 फीसदी और 6 महीनों में निगेटिव 55.1 फीसदी रहा है।

Kashid Hussain
काशिद हुसैन author

<p>काशिद हुसैन अप्रैल 2023 से Timesnowhindi.Com (टाइम्स नाउ नवभारत) के साथ काम कर रहे हैं। यहां पर वे सीनियर कॉरेस्पोंडेंट हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की बिजनेस टीम में वह शेयर मार्केट, म्यूचुअल फंड और आर्थिक जगत से जुड़ी सभी तरह की स्टोरी और वेब स्टोरी करते हैं। रिसर्च आधारित स्टोरी के लिए नए एंगल तलाश करना और रीडर्स की रुचि के अनुसार कॉपी लिखने पर फोकस रहता है। शेयर बाजार में खास रुचि है और इससे जुड़ी रियल टाइम खबरें कम समय में लगाने में विशेषज्ञता है। मीडिया में काम करने का 8 वर्षों का अनुभव है, जिसमें गुडरिटर्न्स और शेयर मंथन वेबसाइटों के अलावा निवेश मंथन पत्रिका में भी काम किया है। दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन के बाद आईआईएमसी, नई दिल्ली से रेडियो एंव टेलीविजन में पोस्ट ग्रेजुएशन की है। ग्रेजुएशन के दौरान सहारा समय और सिटी न्यूज में इंटर्नशिप के साथ-साथ अखबार और वेबसाइट के लिए लिखना शुरू कर दिया था। काशिद को किताबें पढ़ना, फिल्में देखना और क्रिकेट में रुचि है। बिजनेस के अलावा खेल जगत और इंटरनेशनल खबरों में भी रुचि है।<br></p>

और पढ़ें
End of Article