बिजनेस

OK PLAY INDIA: 1 साल में ओके प्ले के शेयर ने 5 लाख रु को बना दिया 15 लाख रु, अब करेगी स्टॉक स्प्लिट

OK PLAY INDIA Stock Split: ओके प्ले इंडिया के शेयर ने बीते एक साल में शानदार रिटर्न दिया है। बीएसई (BSE) के डेटा के अनुसार इसने एक साल में 212.73 फीसदी रिटर्न दिया है। इस हिसाब से अगर किसी ने कंपनी के शेयरों में एक साल पहले 5 लाख रु का निवेश किया होता तो उनकी वैल्यू आज 15 लाख रु से अधिक हो गई होती।

Image

ओके प्ले करेगी स्टॉक स्प्लिट

Photo : Times Now Digital
KEY HIGHLIGHTS
  • ओके प्ले करेगी शेयरों के टुकड़े
  • एक साल में दिया है 212 फीसदी रिटर्न
  • निवेशकों को कर दी मौज

OK PLAY INDIA Stock Split: स्मॉल कैप फर्म ओके प्ले इंडिया लिमिटेड के शेयर बीते एक साल में शानदार तेजी आई है। अब कंपनी ने शेयरों के सब-डिवीजन/स्टॉक स्प्लिट पर विचार करने के लिए बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स की आगामी बैठक के बारे में जानकारी दी है। प्लास्टिक सेक्टर की कंपनी का बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स 30 जनवरी को बैठक करेगा, जिसमें स्टॉक स्प्लिट पर विचार किया जाएगा। बता दें कि स्टॉक स्प्लिट के तहत कोई कंपनी अपने शेयरों को एक निश्चित अनुपात में बांट देती है और इसी अनुपात में कंपनी के शेयर की कीमत भी बंट जाती है।

ये भी पढ़ें -

एक साल में पैसा तिगुने से अधिक

ओके प्ले इंडिया के शेयर ने बीते एक साल में शानदार रिटर्न दिया है। बीएसई (BSE) के डेटा के अनुसार इसने एक साल में 212.73 फीसदी रिटर्न दिया है। इस हिसाब से अगर किसी ने कंपनी के शेयरों में एक साल पहले 5 लाख रु का निवेश किया होता तो उनकी वैल्यू आज 15 लाख रु से अधिक हो गई होती।

6 महीनों में दिया 28 फीसदी रिटर्न

  • इसके बीते 5 दिन का रिटर्न 1.70 फीसदी रहा है
  • एक महीने में ये शेयर 8.09 फीसदी गिरा है
  • 6 महीनों में शेयर ने 28 फीसदी रिटर्न दिया है
  • इसके 5 साल का रिटर्न 193.88 फीसदी रहा है

कितनी है मार्केट कैपिटल

बीते शुक्रवार को कंपनी का शेयर 4.97 फीसदी की मजबूती के साथ 158.40 रु पर बंद हुआ। इस भाव पर कंपनी की मार्केट कैपिटल 419.33 करोड़ रु है।

डिस्क्लेमर : यहां मुख्य तौर पर शेयर के रिटर्न की जानकारी दी गयी है, निवेश की सलाह नहीं। इक्विटी मार्केट में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें।

Kashid Hussain
काशिद हुसैन author

<p>काशिद हुसैन अप्रैल 2023 से Timesnowhindi.Com (टाइम्स नाउ नवभारत) के साथ काम कर रहे हैं। यहां पर वे सीनियर कॉरेस्पोंडेंट हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की बिजनेस टीम में वह शेयर मार्केट, म्यूचुअल फंड और आर्थिक जगत से जुड़ी सभी तरह की स्टोरी और वेब स्टोरी करते हैं। रिसर्च आधारित स्टोरी के लिए नए एंगल तलाश करना और रीडर्स की रुचि के अनुसार कॉपी लिखने पर फोकस रहता है। शेयर बाजार में खास रुचि है और इससे जुड़ी रियल टाइम खबरें कम समय में लगाने में विशेषज्ञता है। मीडिया में काम करने का 8 वर्षों का अनुभव है, जिसमें गुडरिटर्न्स और शेयर मंथन वेबसाइटों के अलावा निवेश मंथन पत्रिका में भी काम किया है। दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन के बाद आईआईएमसी, नई दिल्ली से रेडियो एंव टेलीविजन में पोस्ट ग्रेजुएशन की है। ग्रेजुएशन के दौरान सहारा समय और सिटी न्यूज में इंटर्नशिप के साथ-साथ अखबार और वेबसाइट के लिए लिखना शुरू कर दिया था। काशिद को किताबें पढ़ना, फिल्में देखना और क्रिकेट में रुचि है। बिजनेस के अलावा खेल जगत और इंटरनेशनल खबरों में भी रुचि है।<br></p>

और पढ़ें
End of Article