ये भी पढ़ें -
बिजनेस विजिटर्स के सामने आ रही चुनौतियां
वाणिज्य मंत्रालय ने बयान में कहा कि दोनों मंत्रियों ने स्वीकार किया कि देशों के बीच पेशेवर और कुशल श्रमिकों, छात्रों, निवेशकों और बिजनेस विजिटर्स की आवाजाही द्विपक्षीय आर्थिक और तकनीकी साझेदारी को बढ़ाने में काफी योगदान देती है।
बयान के अनुसार गोयल ने वीजा प्रॉसेसिंग में लगने वाले समय की वजह से भारत से बिजनेस विजिटर्स को पेश आ रही चुनौतियों पर रोशनी डाली और अमेरिका से इस प्रॉसेस में तेजी लाने का अनुरोध किया।
द्विपक्षीय ट्रेड को बढ़ावा देने में प्रोफेशनल्स सर्विसेज की भूमिका
दोनों पक्षकारों ने भारत और अमेरिका के बीच द्विपक्षीय व्यापार को बढ़ावा देने में पेशेवर सेवाओं की भूमिका को भी स्वीकार किया। उन्होंने कहा कि पेशेवर योग्यता और अनुभव की मान्यता से संबंधित मुद्दे सर्विस ट्रेड को सुविधाजनक बना सकते हैं।
तैयार होगा नया मैकेनिज्म
बयान के मुताबिक दोनों देश द्विपक्षीय व्यापार को बढ़ावा देने के उद्देश्य से गैर-शुल्क बाधाओं को कम करने के लिए एक मैकेनिज्म स्थापित करने पर सहमत हुए हैं। बैठक में भारतीय पक्ष ने झींगे की एक किस्म श्रिम्प के निर्यात पर अमेरिका में लगा प्रतिबंध हटाने की भी मांग की क्योंकि इससे भारतीय मछुआरों और निर्यात पर असर पड़ रहा है।
