बिजनेस

BSE Select IPO: आ गया नया स्टॉक्स इंडेक्स BSE Select IPO, जोमैटो-जियो फाइनेंशियल टॉप 10 शेयरों में शामिल

BSE Select IPO: एशिया इंडेक्स प्राइवेट ने सोमवार 18 नवंबर को कहा कि इस नए इंडेक्स का यूज ईटीएफ और इंडेक्स फंड जैसी पैसिव स्ट्रेटेजीज को चलाने के साथ-साथ देश के सभी प्रमुख क्षेत्रों में नई कंपनियों के परफॉर्मेंस का आकलन करने के लिए किया जा सकता है।

Image

आ गया नया स्टॉक्स इंडेक्स

Photo : Times Now Digital
KEY HIGHLIGHTS
  • आ गया नया स्टॉक्स इंडेक्स
  • BSE Select IPO है नाम
  • जोमैटो-जियो फाइनेंशियल इसके 10 शेयरों में शामिल

BSE Select IPO: शेयर बाजार में पैसा लगाने वालों के लिए एक बड़ी खबर यह है कि बीएसई की सब्सिडियरी कंपनी एशिया इंडेक्स प्राइवेट ने इस हफ्ते की शुरुआत में एक नया इंडेक्स - बीएसई सेलेक्ट आईपीओ पेश किया। जैसा कि नाम से पता चलता है, यह इंडेक्स एक्सचेंज पर नए लिस्टेड शेयरों के परफॉर्मेंस को ट्रैक करेगा, चाहे वे पब्लिक ऑफरिंग के जरिए पेश किए गए हों या स्पिन-ऑफ या डीमर्जर प्रोसेस के जरिए।

ये भी पढ़ें -

किसलिए होगा बीएसई सेलेक्ट आईपीओ का यूज

एशिया इंडेक्स प्राइवेट ने सोमवार 18 नवंबर को कहा कि इस नए इंडेक्स का यूज ईटीएफ और इंडेक्स फंड जैसी पैसिव स्ट्रेटेजीज को चलाने के साथ-साथ देश के सभी प्रमुख क्षेत्रों में नई कंपनियों के परफॉर्मेंस का आकलन करने के लिए किया जा सकता है।

बीएसई सेलेक्ट आईपीओ इंडेक्स का इस्तेमाल पीएमएस स्ट्रेटेजीज, एमएफ स्कीम और फंड पोर्टफोलियो की बेंचमार्किंग के लिए भी किया जा सकता है।

किस आधार पर चुने जाएंगे शेयर

इस लेटेस्ट इंडेक्स में वर्तमान में 50 स्टॉक हैं, जिनमें ज़ोमैटो, जियो फाइनेंशियल सर्विसेज टॉप 10 में शामिल हैं। बीएसई सेलेक्ट आईपीओ इंडेक्स में स्टॉक को कैसे शामिल किया जाएगा, इस पर एशिया इंडेक्स ने कहा कि यह 3 मानदंडों के आधार पर तय किया जाएगा - फुल मार्केट कैपिटलाइजेशन, लिक्विडिटी और तीन महीने की मिनिमम हिस्ट्री।

नए लॉन्च किए गए इंडेक्स में वेटेज के हिसाब से टॉप 10 स्टॉक में नीचे दिए गए शेयर शामिल हैं -

  • मैक्स हेल्थकेयर इंस्टीट्यूट लिमिटेड - 5.82%
  • जियो फाइनेंशियल सर्विसेज लिमिटेड - 4.90%
  • पीबी फिनटेक लिमिटेड - 4.87%
  • ज़ोमैटो लिमिटेड - 4.82%
  • मैक्रोटेक डेवलपर्स लिमिटेड - 4.77%
  • सोना बीएलडब्ल्यू प्रिसिजन फोर्जिंग्स लिमिटेड - 4.35%
  • इंडियन रेलवे फाइनेंस कॉरपोरेशन (आईआरएफसी) - 4.05%
  • मैनकाइंड फार्मा लिमिटेड - 3.79%
  • इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉरपोरेशन लिमिटेड (आईआरसीटीसी) - 3.54%
  • एफएसएन ई-कॉमर्स वेंचर्स लिमिटेड (नायका) - 3.53%

डिस्क्लेमर : यहां मुख्य तौर पर एक स्टॉक मार्केट इंडेक्स की जानकारी दी गयी है, निवेश की सलाह नहीं। इक्विटी मार्केट में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें।

Kashid Hussain
काशिद हुसैन author

<p>काशिद हुसैन अप्रैल 2023 से Timesnowhindi.Com (टाइम्स नाउ नवभारत) के साथ काम कर रहे हैं। यहां पर वे सीनियर कॉरेस्पोंडेंट हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की बिजनेस टीम में वह शेयर मार्केट, म्यूचुअल फंड और आर्थिक जगत से जुड़ी सभी तरह की स्टोरी और वेब स्टोरी करते हैं। रिसर्च आधारित स्टोरी के लिए नए एंगल तलाश करना और रीडर्स की रुचि के अनुसार कॉपी लिखने पर फोकस रहता है। शेयर बाजार में खास रुचि है और इससे जुड़ी रियल टाइम खबरें कम समय में लगाने में विशेषज्ञता है। मीडिया में काम करने का 8 वर्षों का अनुभव है, जिसमें गुडरिटर्न्स और शेयर मंथन वेबसाइटों के अलावा निवेश मंथन पत्रिका में भी काम किया है। दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन के बाद आईआईएमसी, नई दिल्ली से रेडियो एंव टेलीविजन में पोस्ट ग्रेजुएशन की है। ग्रेजुएशन के दौरान सहारा समय और सिटी न्यूज में इंटर्नशिप के साथ-साथ अखबार और वेबसाइट के लिए लिखना शुरू कर दिया था। काशिद को किताबें पढ़ना, फिल्में देखना और क्रिकेट में रुचि है। बिजनेस के अलावा खेल जगत और इंटरनेशनल खबरों में भी रुचि है।<br></p>

और पढ़ें
End of Article