बिजनेस

Rajesh Power IPO: खुल गया राजेश पावर का IPO, 90 रु है GMP, फंड से कारोबार बढ़ाएगी कंपनी

Rajesh Power IPO GMP: राजेश पावर ने 319-335 रुपये प्रति शेयर का प्राइस बैंड तय किया है, जहां निवेशक एक लॉट में 400 शेयरों और उसके बाद इसी के गुणकों में शेयरों के लिए बोली लगा सकते हैं। राजेश पावर का GMP (ग्रे-मार्केट प्रीमियम) इस समय नॉन-लिस्टेड मार्केट बाजारों में 90 रुपये है, जो इश्यू प्राइस से 27% प्रीमियम को दर्शाता है।

Image

राजेश पावर का IPO खुला

Photo : Times Now Digital
KEY HIGHLIGHTS
  • राजेश पावर का IPO खुला
  • 90 रु है GMP
  • IPO फंड से कारोबार बढ़ाएगी कंपनी

Rajesh Power IPO GMP: राजेश पावर सर्विसेज का SME IPO आज से सब्सक्रिप्शन के लिए खुल गया और 27 नवंबर को बंद होगा। इस इश्यू में 93.47 करोड़ रुपये के नए इक्विटी शेयर बेचे जाएंगे। साथ ही 20 लाख शेयर ऑफर फॉर सेल (ओएफएस) के जरिए बिकेंगे। कंपनी की आईपीओ के जरिए 160 करोड़ रुपये जुटाने की योजना है और शेयरों को बीएसई इमर्ज प्लेटफॉर्म पर लिस्ट किया जाएगा।

ये भी पढ़ें -

क्या करेगी आईपीओ से फंड का

राजेश पावर आईपीओ से मिले फंड का यूज केबल आइडेंटिफिकेशन, टेस्टिंग और फॉल्ट लोकेशन इक्विपमेंट की खरीद, 1300 किलोवाट की क्षमता वाले डीसी सौर ऊर्जा प्लांट की स्थापना, ग्रीन हाइड्रोजन और इससे जुड़े इक्विपमेंट के प्रोडक्शन में टेक्निकल एक्सपर्टाइज के इनहाउस डेवलपमेंट, वर्किंग कैपिटल की जरूरत पूरा करने और सामान्य कॉर्पोरेट उद्देश्यों के लिए करेगी।

प्राइस बैंड, लॉट साइज और GMP

राजेश पावर ने 319-335 रुपये प्रति शेयर का प्राइस बैंड तय किया है, जहां निवेशक एक लॉट में 400 शेयरों और उसके बाद इसी के गुणकों में शेयरों के लिए बोली लगा सकते हैं। राजेश पावर का GMP (ग्रे-मार्केट प्रीमियम) इस समय नॉन-लिस्टेड मार्केट बाजारों में 90 रुपये है, जो इश्यू प्राइस से 27% प्रीमियम को दर्शाता है।

क्या है कंपनी का बिजनेस

आरपीएसएल अक्षय ऊर्जा क्षेत्र (सौर ऊर्जा) और नॉन-रिन्यूएबल पावर सेक्टर को सेवाएं देती है। यह एक इंजीनियरिंग, खरीद और निर्माण (ईपीसी) ठेकेदार के रूप में काम करती है और पावर ट्रांसमिशन और डिस्ट्रिब्यूशन यूटिलिटीज कंपनियों को सेवाएं देती है।

डिस्क्लेमर : यहां मुख्य तौर पर एक आईपीओ की जानकारी दी गयी है, निवेश की सलाह नहीं। इक्विटी मार्केट में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें।

Kashid Hussain
काशिद हुसैन author

<p>काशिद हुसैन अप्रैल 2023 से Timesnowhindi.Com (टाइम्स नाउ नवभारत) के साथ काम कर रहे हैं। यहां पर वे सीनियर कॉरेस्पोंडेंट हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की बिजनेस टीम में वह शेयर मार्केट, म्यूचुअल फंड और आर्थिक जगत से जुड़ी सभी तरह की स्टोरी और वेब स्टोरी करते हैं। रिसर्च आधारित स्टोरी के लिए नए एंगल तलाश करना और रीडर्स की रुचि के अनुसार कॉपी लिखने पर फोकस रहता है। शेयर बाजार में खास रुचि है और इससे जुड़ी रियल टाइम खबरें कम समय में लगाने में विशेषज्ञता है। मीडिया में काम करने का 8 वर्षों का अनुभव है, जिसमें गुडरिटर्न्स और शेयर मंथन वेबसाइटों के अलावा निवेश मंथन पत्रिका में भी काम किया है। दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन के बाद आईआईएमसी, नई दिल्ली से रेडियो एंव टेलीविजन में पोस्ट ग्रेजुएशन की है। ग्रेजुएशन के दौरान सहारा समय और सिटी न्यूज में इंटर्नशिप के साथ-साथ अखबार और वेबसाइट के लिए लिखना शुरू कर दिया था। काशिद को किताबें पढ़ना, फिल्में देखना और क्रिकेट में रुचि है। बिजनेस के अलावा खेल जगत और इंटरनेशनल खबरों में भी रुचि है।<br></p>

और पढ़ें
End of Article