बिजनेस

हायर एजुकेशन के लिए लोन चाहिए? जानें SBI, PNB, HDFC और Axis में कहां सबसे कम ब्याज?

अगर आप आर्थिक रूप से कमजोर हैं और आपका बच्चा हायर एजुकेशन के लिए विदेश जाना चाहता है तो परेशान होने की जरूरत नहीं है। आप बैंक से लोन लेकर उसके सपने आसानी से पूरा कर सकते हैं।

Image

एजुकेशन लोन

हायर एजुकेशन का खर्च लगातार तेजी से बढ़ रहा है। डॉलर के मुकाबले रुपया टूटने से विदेशों में बच्चों को हायर एजुकेशन दिलाना और महंगा गया है। लेकिन कहते हैं न कि जहां चाह वहां राह। यानी किसी लक्ष्य को पाने की दृढ़ इच्छाशक्ति और पक्का इरादा हो, तो रास्ते में आने वाली हर बाधा पार हो जाती है। अगर आपके बच्चे में कुछ करने का जज्बा है और आप आर्थिक रूप से कमजोर भी हैं तो परेशान होने की जरूरत नहीं है। आप बैंक से हायर एजुकेशन के लिए आसानी से लोन लेकर उसके सपने पूरा कर सकते हैं। सरकारी और प्राइवेट सेक्टर के प्रमुख बैंक, छात्रों को सस्ते ब्याज दरों पर एजुकेशन लोन देते हैं। आइए जानते हैं कि किस बैंक में एजुकेशन लोन पर कितना ब्याज लग रहा है।

जून 2026 में एजुकेशन लोन की ब्याज दरें

सरकारी बैंकों में ब्याज दरें

बैंक का नामब्याज दर
स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI)8.90%
पंजाब नेशनल बैंक (PNB)8.10%
केनरा बैंक9.25%
यूनियन बैंक ऑफ इंडिया9.25%
बैंक ऑफ बड़ौदा10.25%

प्राइवेट बैंकों में ब्याज दरें

बैंक का नामब्याज दर
आईसीआईसीआई बैंक9.00%
IDFC फर्स्ट बैंक9.50%
आईडीबीआई बैंक9.90%
एक्सिस बैंक10.81%
एचडीएफसी बैंक12.50%
सोर्स: बैंकों की वेबसाइट

एजुकेशन लोन लेने से पहले इन बातों को ध्यान रखें

ब्याज दरों की तुलना करें: एजुकेशन लोन लेने से पहले बैंकों की ओर से ऑफर की जा रही ब्याज दरों की तुलना करें। यह न भूलें कि ब्याज दरों में मामूली अंतर भी पूरे लोन के समय में कुल चुकाने वाली रकम पर बड़ा असर डाल सकता है।

लोन चुकाने की शर्तें और छूट की अवधि देखें: एजुकेशन लेने में यह काफी अहम पार्ट है। इसलिए लोन लेन से पहले शर्तों और नियमों को पढ़ें। साथ ही, यह भी देखें कि क्या बैंक कोर्स पूरा होने के बाद आवेदक को कमाई का अच्छा मौका खोजने के लिए पर्याप्त समय (ग्रेस पीरियड) देता है।

प्रोसेसिंग फीस : सभी एजुकेशन लोन में कई ऐसी बातें होती हैं जिन्हें नजरअंदाज नहीं किया जा सकता, जैसे ब्याज दरें, छिपी हुई फीस, प्रीपेमेंट चार्ज, प्रोसेसिंग फीस और दूसरे संबंधित खर्च। आगे बढ़ने से पहले आपको इनकी अच्छी तरह जांच-पड़ताल कर लेनी चाहिए।

लोन चुकाने की क्षमता: एजुकेशन लोन के लिए आवेदन करने से पहले, आपको समझदारी से अपनी लोन चुकाने की क्षमता का आकलन करना चाहिए।

Alok Kumar
आलोक कुमार author

आलोक कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एसोसिएट एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। इलेक्ट्रॉनिक, डिजिटल और प्रिंट मीडिया में 17 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव रखने वाले आलोक ने अपने पत्रकारिता करियर में कई प्रमुख कॉर्पोरेट इवेंट्स और चर्चित स्टोरीज कवर की हैं। वह बिजनेस, बैंकिंग, शेयर मार्केट और पर्सनल फाइनेंस पर गहरी समझ रखते हैं और जटिल वित्तीय जानकारियों को सरल, स्पष्ट और पाठक-केंद्रित तरीके से प्रस्तुत करने में माहिर हैं। अब तक आलोक ने लगभग 18,000 स्टोरीज लिखी हैं। उनकी लेखन शैली भरोसेमंद, विश्लेषणात्मक और व्यावहारिक जानकारी देने वाली होती है।

और पढ़ें
End of Article