बिजनेस

Muthoot Finance Share: RBI का एक फैसला और ढह गया मुथूट फाइनेंस का शेयर, 7% से ज्यादा गिरा

Muthoot Finance Share Price: मुथूट फाइनेंस के शेयरों में गुरुवार को 7 प्रतिशत से अधिक की गिरावट देखी गई। इसकी वजह भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के लोन-टू-वैल्यू (एलटीवी) ड्राफ्ट गाइडलाइंस को माना जा रहा है।

Image

टूट गया मुथूट फाइनेंस का शेयर

Photo : iStock

Muthoot Finance Share Price: मुथूट फाइनेंस के शेयरों में गुरुवार को 7 प्रतिशत से अधिक की गिरावट देखी गई। इसकी वजह भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के लोन-टू-वैल्यू (एलटीवी) ड्राफ्ट गाइडलाइंस को माना जा रहा है। दोपहर के कारोबार में मुथूट फाइनेंस का शेयर नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) पर 7.25 प्रतिशत या 163.90 रुपए कम होकर 2,096 रुपए और बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) पर 7.35 प्रतिशत या 166.35 रुपए गिरकर 2,096.40 पर था।

ये भी पढ़ें -

''ग्रोथ आउटलुक को लेकर रहेगी अनिश्चितता''

जानकारों के मुताबिक, आरबीआई की ड्राफ्ट एलटीवी ड्राफ्ट गाइडलाइंस अगर लागू हो जाती है तो मुथूट फाइनेंस और इसकी प्रतिस्पर्धी नॉन-बैंकिंग फाइनेंशियल कंपनियों (एनबीएफसी) पर इसका असर देखने को मिल सकता है।

मोतीलाल ओसवाल की ओर से कहा गया, "जब तक आरबीआई के द्वारा गोल्ड-लेंडिंग गाइडलाइंस अंतिम रूप नहीं ले लेती हैं। तब तक गोल्ड लोन के ग्रोथ आउटलुक को लेकर अनिश्चितता बनी रहेगी।" इससे पहले बुधवार को शेयर 2 प्रतिशत की तेजी के साथ 2,262.75 रुपए पर बंद हुआ था।

कैसे रहे तिमाही नतीजे

वित्त वर्ष 25 की मार्च तिमाही में मुथूट फाइनेंस का कंसोलिडेटेड मुनाफा सालना आधार पर 22 प्रतिशत बढ़कर 1,444 करोड़ रुपए हो गया है, जो कि पिछले साल की समान अवधि में 1,182 करोड़ रुपए था। पूरे वित्त वर्ष 25 के लिए कंपनी का स्टैंडअलोन मुनाफा 5,201 करोड़ रुपए पर रहा है, जो कि वित्त वर्ष 24 के मुकाबले 28 प्रतिशत अधिक है।

कंपनी ने स्टैंडअलोन लोन एसेट अंडर मैनेजमेंट (एयूएम) और गोल्ड लोन एयूएम दोनों में 1 लाख करोड़ रुपए के आंकड़े को पार करके एक बड़ी उपलब्धि हासिल की।

एयूएम में हुआ इजाफा

कंपनी की कंसोलिडेटेड ग्रॉस लोन एयूएम वित्त वर्ष 2025 की चौथी तिमाही में 37 प्रतिशत बढ़कर 1,22,181 करोड़ रुपए हो गई है, जो वित्त वर्ष 2024 की चौथी तिमाही में 89,079 करोड़ रुपए थी। मजबूत नतीजों के बाद कंपनी ने 26 रुपए प्रति शेयर के डिविडेंड का ऐलान किया था। यह कंपनी द्वारा शेयरधारकों को दिया गया अब तक का सबसे अधिक डिविडेंड है। (इनपुट - आईएएनएस)

Kashid Hussain
काशिद हुसैन author

<p>काशिद हुसैन अप्रैल 2023 से Timesnowhindi.Com (टाइम्स नाउ नवभारत) के साथ काम कर रहे हैं। यहां पर वे सीनियर कॉरेस्पोंडेंट हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की बिजनेस टीम में वह शेयर मार्केट, म्यूचुअल फंड और आर्थिक जगत से जुड़ी सभी तरह की स्टोरी और वेब स्टोरी करते हैं। रिसर्च आधारित स्टोरी के लिए नए एंगल तलाश करना और रीडर्स की रुचि के अनुसार कॉपी लिखने पर फोकस रहता है। शेयर बाजार में खास रुचि है और इससे जुड़ी रियल टाइम खबरें कम समय में लगाने में विशेषज्ञता है। मीडिया में काम करने का 8 वर्षों का अनुभव है, जिसमें गुडरिटर्न्स और शेयर मंथन वेबसाइटों के अलावा निवेश मंथन पत्रिका में भी काम किया है। दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन के बाद आईआईएमसी, नई दिल्ली से रेडियो एंव टेलीविजन में पोस्ट ग्रेजुएशन की है। ग्रेजुएशन के दौरान सहारा समय और सिटी न्यूज में इंटर्नशिप के साथ-साथ अखबार और वेबसाइट के लिए लिखना शुरू कर दिया था। काशिद को किताबें पढ़ना, फिल्में देखना और क्रिकेट में रुचि है। बिजनेस के अलावा खेल जगत और इंटरनेशनल खबरों में भी रुचि है।<br></p>

और पढ़ें
End of Article