बिजनेस

BSE Bonus Share: किस डेट तक BSE के शेयर खरीदने पर मिलेंगे Bonus Share? इस डेट के बाद नहीं मिलेगा फायदा

BSE Bonus Share Record Date: एशिया के सबसे पुराने स्टॉक एक्सचेंज BSE Ltd ने बोनस इश्यू या बोनस शेयरों के लिए रिकॉर्ड डेट की घोषणा कर दी है। बीएसई ने एक्सचेंज फाइलिंग के जरिए बोनस रिकॉर्ड डेट के बारे में घोषणा की है।

Image

BSE देगी बोनस शेयर

KEY HIGHLIGHTS
  • BSE देगी बोनस शेयर
  • 2:1 के रेशियो में देगी बोनस शेयर
  • 23 मई है रिकॉर्ड डेट

BSE Bonus Share Record Date: एशिया के सबसे पुराने स्टॉक एक्सचेंज BSE Ltd ने बोनस इश्यू या बोनस शेयरों के लिए रिकॉर्ड डेट की घोषणा कर दी है। बीएसई ने एक्सचेंज फाइलिंग के जरिए बोनस रिकॉर्ड डेट के बारे में घोषणा की है। यह NSE पर लिस्टेड बीएसई लिमिटेड का दूसरा बोनस इश्यू है। यानी इससे पहले एक और बार बीएसई बोनस शेयर जारी कर चुकी है। मगर क्या आप जानते हैं कि किस डेट तक बीएसई के शेयर खरीदने पर आपको बोनस शेयर मिल सकते हैं? आइए हम बताते हैं।

ये भी पढ़ें -

क्या है रिकॉर्ड डेट

कंपनी (BSE) ने आगामी बोनस इक्विटी शेयरों के लिए रिकॉर्ड डेट 23 मई 2025 (शुक्रवार) फिक्स की है। यानी जिन लोगों के पास 23 मई को इसके शेयर होंगे, उन्हें ही बीएसई के बोनस शेयर मिलेंगे।

मगर आपको इसके शेयर 22 मई तक खरीदने होंगे, तब ही आप बीएसई के बोनस शेयरों के लिए एलिजिबल हो पाएंगे, क्योंकि भारत में टी+1 ट्रेड साइकिल चलता है। इसका मतलब है कि जिस दिन आप शेयर खरीदते हैं उसके एक दिन बाद वे आपको डीमैट अकाउंट में क्रेडिट होते हैं।

2:1 के रेशियो में मिलेंगे बोनस शेयर

बीएसई बोनस इश्यू रेशियो 2:1 है। इसका मतलब है कि प्रत्येक शेयर के बदले 2 बोनस शेयर जारी किए जाएंगे। यानी हर शेयर पर दो बोनस शेयर मिलेंगे।

शेयर की कीमत हो जाएगी कम

पर ध्यान रहे कि जिस रेशियो में कोई कंपनी बोनस शेयर जारी करती है, उसी अनुपात के हिसाब से उसके शेयर की मार्केट वैल्यू घटती है। मान लीजिए किसी कंपनी का शेयर 300 रु का है और वो हर शेयर पर दो बोनस शेयर देगी।

तो एक शेयर पर दो बोनस शेयर के साथ कुल तीन शेयर हो जाएंगे, इसी आधार पर शेयर की कीमत भी 300 रु से हिस्सों में बंटकर 100 रु रह जाएगी। यानी भले ही शेयर की संख्या आपके पास बढ़ेगी, मगर कीमत भी घट जाएगी।

डिस्क्लेमर : यहां मुख्य तौर पर बोनस शेयर इश्यू की जानकारी दी गयी है, निवेश की सलाह नहीं। इक्विटी मार्केट में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें।

Kashid Hussain
काशिद हुसैन author

<p>काशिद हुसैन अप्रैल 2023 से Timesnowhindi.Com (टाइम्स नाउ नवभारत) के साथ काम कर रहे हैं। यहां पर वे सीनियर कॉरेस्पोंडेंट हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की बिजनेस टीम में वह शेयर मार्केट, म्यूचुअल फंड और आर्थिक जगत से जुड़ी सभी तरह की स्टोरी और वेब स्टोरी करते हैं। रिसर्च आधारित स्टोरी के लिए नए एंगल तलाश करना और रीडर्स की रुचि के अनुसार कॉपी लिखने पर फोकस रहता है। शेयर बाजार में खास रुचि है और इससे जुड़ी रियल टाइम खबरें कम समय में लगाने में विशेषज्ञता है। मीडिया में काम करने का 8 वर्षों का अनुभव है, जिसमें गुडरिटर्न्स और शेयर मंथन वेबसाइटों के अलावा निवेश मंथन पत्रिका में भी काम किया है। दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन के बाद आईआईएमसी, नई दिल्ली से रेडियो एंव टेलीविजन में पोस्ट ग्रेजुएशन की है। ग्रेजुएशन के दौरान सहारा समय और सिटी न्यूज में इंटर्नशिप के साथ-साथ अखबार और वेबसाइट के लिए लिखना शुरू कर दिया था। काशिद को किताबें पढ़ना, फिल्में देखना और क्रिकेट में रुचि है। बिजनेस के अलावा खेल जगत और इंटरनेशनल खबरों में भी रुचि है।<br></p>

और पढ़ें
End of Article