Bigg Boss 20: सलमान खान के रियलिटी शो बिग बॉस 20 (Bigg Boss 20) में काजी तौकीर (Qazi Touqeer) ने सुपरस्टार की तरह एंट्री ली। काजी सिंगर हैं और वह शो में खुद को किसी सुपरस्टार से कम नहीं दिखा रहे हैं, लेकिन शो में काजी का अंदाज लोगों को खास पसंद नहीं आया है। वह अपने बर्ताव की वजह से शो में आते ही ट्रोल होने लगे। इतना ही नहीं, लोगों ने उनकी तुलना शालीन भनोट (Shalin Bhanot) से करनी शुरू कर दी है और इस पर शालीन भनोट का गुस्सा फूटा है। बिग बॉस 16 में नजर आए शालीन भनोट ने काजी तौकीर की तुलना खुद से होने पर चुप्पी तोड़ी है। टाइम्स नाउ नवभारत पर इसे भी पढ़ें: Nikki Tamboli-Arbaz Patel के बच्चों का क्या होगा धर्म? एक्ट्रेस ने सरेआम किया खुलासा
टीवी मसाला
Bigg Boss 20: काजी तौकीर संग तुलना पर भड़के Shalin Bhanot, ट्रोल्स पर बोले- मैं एक ही हूं...
- Authored by: कविता
- Updated Sep 8, 2026, 03:34 PM IST
