शहर

Vaishali Boat Accident : गंगा में 10 लोगों से भरी नाव पलटी, कई लोग डूबे, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

बिहार के वैशाली जिले में बड़ा नाव हादसा सामने आया है। हादसे में कई लोगों के डूबने की खबर है, जबकि कई लोग अभी लापता बताए जा रहे हैं।

Image

बिहार के वैशाली में नाव हादसा

वैशाली : जिले में बड़ा नाव हादसा सामने आया है। हादसे में करीब 10 लोगों के डूबने की खबर है, जबकि कई लोग अभी लापता बताए जा रहे हैं। घटना की सूचना मिलते ही जिला प्रशासन और पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई है। जिलाधिकारी और पुलिस कप्तान भी घटनास्थल पर कैंप कर रहे हैं और राहत-बचाव अभियान की निगरानी कर रहे हैं। लोगों को सुरक्षित निकालने के लिए एसडीआरएफ की टीम रेस्क्यू चला रही हैं।

चश्मदीदों के मुताबिक, नाव तेरसिया दियारा क्षेत्र से गुजर रही थी। इसी दौरान महात्मा गांधी सेतु के पाया नंबर-10 के पास नाव बोल्डर से टकरा गई। टक्कर के बाद नाव अनियंत्रित हुई और देखते ही देखते गंगा नदी की तेज धारा में डूब गई। नाव में बैठे लोगों को संभलने का मौका नहीं मिला और कुछ लोग पानी में गिर गए। हालांकि, आसपास मौजूद लोगों ने उन्हें बचाने की कोशिश की। ताजा जानकारी के अनुसार कुछ लोगों का रेस्क्यू कर लिया गया और कई लोग अभी भी लापता बताए जा रहे हैं, जिन्हें सुरक्षित निकालने के लिए प्रयास जारी है।

Pushpendra kumar
पुष्पेंद्र कुमारauthor

पुष्पेंद्र कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में चीफ कॉपी एडिटर के रूप में सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से वे पिछले 7 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में जुड़े हैं। इस दौरान उन्होंने 10,000 से अधिक खबरें लिखी हैं। पुष्पेंद्र हाइपर-लोकल मुद्दों, रेलवे, रोड, इंफ्रास्ट्रक्चर, डेवलपमेंट, कृषि और मौसम से जुड़ी खबरों पर गहरी पकड़ रखते हैं। शहर से लेकर गांव-देहात तक की संवेदनशीलताओं को समझते हुए वे लोकल खबरों को ऐसा रूप देते हैं जो न केवल तथ्यपूर्ण होता है, बल्कि पाठकों से भावनात्मक रूप से भी जुड़ता है।

और पढ़ें
End of Article