हांगकांग चाइना को हराकर पाकिस्तान की टीम एशिया कप 2026 के सेमीफाइनल में तो पहुंच गई, लेकिन पाकिस्तानी आवाम अपनी टीम की इस सफलता से खुश नहीं है। सोशल मीडिया पर विमेंस पाकिस्तानी टीम के कोच वहाब रियाज का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देखकर आपको हैरानी होगी। हैरानी इस बात से होगी कि वहां के खिलाड़ियों के साथ-साथ आवाम के मन में भारत के प्रति कितनी नफरत भरी हुई है। यह वीडियो कब की है इसकी पुष्टि हम नहीं कर सकते, लेकिन यह पड़ोसी मुल्क की मानसिकता की गवाही चीख-चीख कर दे रहा है। भारत के खिलाफ शर्मनाक हार झेलने के बावजूद भी पाकिस्तानी टीम और वहां के फैंस बाज नहीं आ रहे हैं।
वहाब रियाज के वीडियो में क्या?
सोशल मीडिया पर वहाब रियाज का जो वीडियो वायरल हो रहा है। उसमें वहाब बाउंड्री रोप के बाहर पाकिस्तानी फैंस का अभिवादन स्वीकार कर रहे हैं। इसी दौरान एक पाकिस्तानी फैंस की आवाज आती है। फैंस वहाब से कह रहे हैं 'वहाब साहब इंडिया पर कोशिश करें। इंडिया को बीट करना है हमें इंडिया को। हमें ट्रॉफी नहीं चाहिए, इंडिया को हमने हराना है।'
इस वीडियो से पाकिस्तानी आवाम की मनोदशा को पता चलता है कि वह किस माइंडसेट से अपनी टीम और अपने खिलाड़ियों को देखते हैं। वह खुद मानते हैं कि उनकी टीम ट्रॉफी जीतने के काबिल नहीं है। उनका एकमात्र लक्ष्य भारतीय टीम को हराना होता है और ये भी सालों से वो कर नहीं पा रहे हैं। शनिवार को जब भारत और पाकिस्तान की टीम एशिया कप में भिड़ी थी तो भारत ने पाकिस्तान को 55 रन पर ढेर कर 7 विकेट से आसान जीत दर्ज की थी।
टाइम्सनाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें- अचानक हुआ फैसला, 12 साल का इंतजार खत्म, इंग्लैंड क्रिकेट से फिर जुड़ेगा महान क्रिकेटर
क्या सेमीफाइनल में हो सकता है भारत-पाकिस्तान
भारत और पाकिस्तान की टीम एशिया कप के सेमीफाइनल में पहुंच चुकी है, लेकिन सेमीफाइनल में दोनों टीम नहीं भिड़ेगी। सेमीफाइनल में पाकिस्तान की टीम श्रीलंका से जबकि भारत की टक्कर बांग्लादेश और यूएई के बीच होने वाले मैच के विजेता से होगी।
फाइनल में हो सकता है भारत-पाकिस्तान
सेमीफाइनल में तो नहीं लेकिन भारत और पाकिस्तान की टीम एशिया कप 2026 के फाइनल में भिड़ सकती है। यदि भारत और पाकिस्तान की टीम सेमीफाइनल में अपने-अपने मुकाबले जीत ले। पहला सेमीफाइनल मुकाबला 10 सितंबर को जबकि दूसरा सेमीफाइनल 11 सितंबर को खेला जाएगा। एशिया कप 2026 का फाइनल मुकाबला 13 सितंबर को दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा।
डिस्क्लेमर-ये वीडियो कब की है, इसकी पुष्टि टाइम्सनाउ नवभारत नहीं करता है।
