बिजनेस

Ganesh Utsav: गणेश उत्सव पर मुंबई में बिक गया 55 किलो सोना, जानें गणपति पर कौन से चढ़े आभूषण

Ganesh Utsav: इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन के अनुसार, मोदी सरकार द्वारा सोने पर आयात शुल्क 15 प्रतिशत से घटाकर 6 प्रतिशत करने से भी सोने की खरीदारी पर भी पर बड़ा असर हुआ है। और सोने की डिमांड में तेजी आई है।

Image

गणेश उत्सव

Ganesh Utsav:महज 4 दिनों में गणेश उत्सव के दौरान मुम्बईकरो ने गणपति पर चढ़ाने के लिए 55 किलो सोना खरीद डाला।पिछले साल गणेश उत्सव के दौरान गणपति पर चढ़ाने के लिए 40 किलो सोने की बिक्री हुई थी ।बप्पा के लिए खरीदे गए आभूषणों में, बड़े हार, सोने का मोदक, सोने के चूहे सहित गणपति को सजाने के लिए हल्के गहने शामिल है। गणेश चतुर्थी के दौरान आभूषणों की बिक्री पिछले साल की तुलना में 20 प्रतिशत बढ़ी है

आयात शुल्क घटाने से हुआ फायदा

इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन के अनुसार, मोदी सरकार द्वारा सोने पर आयात शुल्क 15 प्रतिशत से घटाकर 6 प्रतिशत करने से भी सोने की खरीदारी पर भी पर बड़ा असर हुआ है। और सोने की डिमांड में तेजी आई है। बप्पा के लिए खरीदे गए आभूषणों में..बड़े हार, सोने का मोदक, सोने के चूहे सहित गणपति को सजाने के लिए हल्के गहने शामिल हैगणेश चतुर्थी के दौरान आभूषणों की बिक्री पिछले साल की तुलना में 20 प्रतिशत बढ़ी है। मुंबई में गणेश उत्सव के दूसरे दिन विभिन्न जलाशयों में 66,000 से अधिक मूर्तियों का विसर्जन किया गया।गणेश उत्सव शनिवार को आरंभ हुआ जिसमें बड़ी संख्या में शहर में लोगों और ‘सार्वजनिक मंडलों’ (जन समूहों) ने घरों तथा सामुदायिक पंडालों में भगवान गणेश की मूर्तियां स्थापित कीं।मूर्तियों का विसर्जन डेढ़ दिन बाद रविवार दोपहर से शुरू किया गया।

सोना 600 रुपये महंगा

आभूषण विक्रेताओं की ताजा खरीदारी के बीच मंगलवार को राष्ट्रीय राजधानी में सोने की कीमत 600 रुपये बढ़कर 74,100 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई।इससे पिछले कारोबारी सत्र सोमवार को 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाला सोना 73,500 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर बंद हुआ था।

अखिल भारतीय सर्राफा संघ के अनुसार, चांदी की कीमत भी 700 रुपये बढ़कर 84,500 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई। इसका पिछला बंद भाव 83,800 रुपये प्रति किलोग्राम था।इसके अलावा 99.5 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने का भाव 400 रुपये बढ़कर 73,750 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। पिछले कारोबारी सत्र में यह 73,350 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था।व्यापारियों ने बताया कि घरेलू मांग में वृद्धि के कारण सोने की कीमतों में तेजी देखी गई।

Prashant Srivastav
प्रशांत श्रीवास्तवauthor

करीब 17 साल से पत्रकारिता जगत से जुड़ा हुआ हूं। और इस दौरान मीडिया की सभी विधाओं यानी टेलीविजन, प्रिंट, मैगजीन, डिजिटल और बिजनेस पत्रकारिता में काम करने का मौका मिला। इस समय Timesnowhindi.com में टीम लीड के रुप में बिजनेस, ऑटो, यूटीलिटी, टेक सेक्शन में अपना योगदान दे रहा हूं। करियर का पहला ब्रेक हैदराबाद स्थित मीडिया संस्थान ईटीवी से टेलीविजन के जरिए हुआ। यहां पर टेलीविजन पत्रकारिता की बारीकियों को समझने का मौका मिला। और उसके बाद अगला पड़ाव दिल्ली स्थित दैनिक भास्कर समूह का बिजनेस भास्कर रहा। यहां से बिजनेस पत्रकारिता में कदम रखा। और यह सफर वित्त मंत्रालय की रिपोर्टिंग से लेकर बैंकिंग, इंश्योरेंस, ऑटो, एफएमसीजी, एमएमएमई, टेलीकॉम सेक्टर की ग्राउंड रिपोर्ट से लेकर कॉरपोरेट जगत की खबरें और इकोनॉमी से जुड़ी खबरों से गुजरते हुए अमर उजाला, मनी भास्कर वेबसाइट से होकर आउटलुक मैगजीन पहुंचा। यहां पर पॉलिटिकल खबरों को करने का मौका मिला। आउटलुक में रहते हुए भाजपा और कांग्रेस पार्टी को भी कवर किया। इस दौरान दिल्ली दंगों पर ग्राउंड रिपोर्ट से लेकर सीएए आंदोलन, किसान आंदोलन और कृषि जगत, वाइल्ड लाइफ से जुड़ी ग्राउंड रिपोर्ट भी करने का मौका मिला। करियर के इस सफर में 2014 लोक सभा चुनाव, 2019 लोक सभा चुनाव, इसके अलावा उत्तर प्रदेश विधान सभा चुनाव, राजस्थान विधान सभा, मध्य प्रदेश विधान सभा चुनाव की ग्राउंड रिपोर्ट भी की। पिछले 16 साल से केंद्रीय बजट की बारीकियों को समझकर उसे आम भाषा में लोगों तक पहुंचाने का भी प्रयास किया है। 17 साल के करियर में करीब 10 साल डिजिटल मीडिया का अनुभव रहा है। पिछले 3 साल से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में अपनी सेवाएं दे रहा हूं। पत्रकारिता का ककहरा माखन लाल चतुर्वेदी पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से सीखा है।

और पढ़ें
End of Article