Maxposure & Medi Assist Healthcare IPO: सोमवार 15 जनवरी से शेयर बाजार का नया कारोबारी हफ्ता शुरू हुआ। इसके साथ ही दो आईपीओ (IPO) इश्यू खुल गए। इनमें मेडी असिस्ट हेल्थकेयर सर्विसेज (Medi Assist Healthcare Services) और मैक्सपोजर (Maxposure) शामिल हैं। ये दोनों आईपीओ 17 जनवरी को बंद होंगे। इनमें मैक्सपोजर के आईपीओ इश्यू को निवेशकों की ओर से शानदार रेस्पॉन्स मिल रहा है। आज इन आईपीओ का दूसरा दिन है और दोपहर तक मैक्सपोजर के आईपीओ को 135 गुना से अधिक सब्सक्राइब कर लिया गया है। वहीं मेडी असिस्ट का आईपीओ फुल सब्सक्राइब हो गया है। मगर इसे केवल 100 फीसदी ही आवेदन मिले हैं। आगे जानिए दोनों आईपीओ इश्यू की पूरी डिटेल।
ये भी पढ़ें -
मैक्सपोज़र का आईपीओ
इसका आईपीओ 15 जनवरी को खुलकर 17 जनवरी को बंद हो जाएगा और इसकी लिस्टिंग 22 जनवरी को होगी। आईपीओ में शेयरों का प्राइस बैंड 31 रु से 33 रु तक है। आईपीओ के जरिए कंपनी 20.26 करोड़ रु जुटाएगी। इसके आईपीओ में लॉट साइज 4000 शेयरों की है। यानी आपको कम से कम 4000 शेयर और फिर इसी की गुणा में आवेदन करना होगा।
मेडी असिस्ट हेल्थकेयर सर्विसेज
इसका आईपीओ भी 15 जनवरी को खुला है और 17 जनवरी को ही बंद होगा। इस शेयर की लिस्टिंग भी 22 जनवरी को होगी। आईपीओ में शेयरों का प्राइस बैंड 397 रु से 418 रु है। आईपीओ के जरिए कंपनी 1171.58 करोड़ रु जुटाएगी। इसके आईपीओ में लॉट साइज 35 शेयरों की है।
कितना है जीएमपी
आईपीओ वॉच के अनुसार मेडी असिस्ट का जीएमपी या ग्रे मार्केट प्रीमियम 30 रु है। यानी मौजूदा जीएमपी के हिसाब से इसकी लिस्टिंग 448 रु (आईपीओ का ऊपरी प्राइस) पर हो सकती है। इससे निवेशकों को 7 फीसदी रिटर्न मिल सकता है।
वहीं मैक्सपोजर का जीएमपी 50 रु है। यानी इसकी लिस्टिंग 83 रु पर हो सकती है। ध्यान रहे कि किसी शेयर का जीएमपी लिस्टिंग तक घट-बढ़ सकता है। ये केवल एक संकेत है कि कोई शेयर कितने पर लिस्ट हो सकता है।
डिस्क्लेमर : यहां मुख्य तौर पर दो आईपीओ की जानकारी दी गयी है, निवेश की सलाह नहीं। इक्विटी मार्केट में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें।
