बिजनेस

SBI Life: एसबीआई लाइफ इंश्योरेंस के शेयर खरीदने की सलाह, मार्केट एक्सपर्ट ने दिया 1560 रु का टार्गेट

SBI Life Share Price Target: एक मार्केट एक्सपर्ट ने एसबीआई लाइफ के शेयर खरीदने की सलाह दी है। एक्सपर्ट ने शेयर के लिए दो टार्गेट दिए हैं। इनमें पहला टार्गेट 1495 रु और दूसरा टार्गेट 1560 रु है। वहीं स्टॉप लॉस 1400 रु पर रखने की सलाह दी गई है।

Image

एसबीआई लाइफ के शेयर खरीदने की सलाह

Photo : Times Now Digital
KEY HIGHLIGHTS
  • एसबीआई लाइफ इंश्योरेंस के शेयर खरीदें
  • मार्केट एक्सपर्ट ने दी सलाह
  • दिया 1560 रु का टार्गेट

SBI Life Share Price Target: बुधवार को एसबीआई लाइफ इंश्योरेंस के शेयर में कमजोरी दिख रही है। बीएसई पर 1450.80 रु के पिछले बंद स्तर के मुकाबले 1451.95 रु पर खुलने के बाद कंपनी का शेयर करीब 3 बजे 38.65 रु या 2.66 फीसदी की कमजोरी के साथ 1412.15 रु पर है। हालांकि मौजूदा स्तर से एसबीआई लाइफ इंश्योरेंस अच्छा रिटर्न दे सकता है। एक मार्केट एक्सपर्ट ने एसबीआई लाइफ इंश्योरेंस के शेयर खरीदने की सलाह दी है।

ये भी पढ़ें -

कितना दिया है टार्गेट

ईटी नाउ स्वदेश के साथ बातचीत में एक मार्केट एक्सपर्ट ने एसबीआई लाइफ के शेयर खरीदने की सलाह दी है। एक्सपर्ट ने शेयर के लिए दो टार्गेट दिए हैं। इनमें पहला टार्गेट 1495 रु और दूसरा टार्गेट 1560 रु है। वहीं स्टॉप लॉस 1400 रु पर रखने की सलाह दी गई है।

कितना मिल सकता है रिटर्न

इस समय एसबीआई लाइफ का शेयर 1412 रु पर है, जबकि शेयर के लिए दूसरा टार्गेट 1560 रु पर है। अगर ये 1560 रु तक जाता है तो आराम से 10 फीसदी से अधिक रिटर्न दे सकता है। एसबीआई लाइफ की पैरेंट कंपनी एसबीआई है। इसकी मार्केट कैपिटल 1.41 लाख करोड़ रु है।

डिस्क्लेमर : इक्विटी मार्केट में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें। यहां पर दी गई सलाह ईटी नाउ स्वदेश की रिपोर्ट के आधार पर है और शेयर पर राय ईटी नाउ स्वदेश को मार्केट एक्सपर्ट द्वारा दी गई जानकारी पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत डॉट कॉम निवेश पर अपनी कोई सलाह नहीं दे रहा है।

Kashid Hussain
काशिद हुसैन author

<p>काशिद हुसैन अप्रैल 2023 से Timesnowhindi.Com (टाइम्स नाउ नवभारत) के साथ काम कर रहे हैं। यहां पर वे सीनियर कॉरेस्पोंडेंट हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की बिजनेस टीम में वह शेयर मार्केट, म्यूचुअल फंड और आर्थिक जगत से जुड़ी सभी तरह की स्टोरी और वेब स्टोरी करते हैं। रिसर्च आधारित स्टोरी के लिए नए एंगल तलाश करना और रीडर्स की रुचि के अनुसार कॉपी लिखने पर फोकस रहता है। शेयर बाजार में खास रुचि है और इससे जुड़ी रियल टाइम खबरें कम समय में लगाने में विशेषज्ञता है। मीडिया में काम करने का 8 वर्षों का अनुभव है, जिसमें गुडरिटर्न्स और शेयर मंथन वेबसाइटों के अलावा निवेश मंथन पत्रिका में भी काम किया है। दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन के बाद आईआईएमसी, नई दिल्ली से रेडियो एंव टेलीविजन में पोस्ट ग्रेजुएशन की है। ग्रेजुएशन के दौरान सहारा समय और सिटी न्यूज में इंटर्नशिप के साथ-साथ अखबार और वेबसाइट के लिए लिखना शुरू कर दिया था। काशिद को किताबें पढ़ना, फिल्में देखना और क्रिकेट में रुचि है। बिजनेस के अलावा खेल जगत और इंटरनेशनल खबरों में भी रुचि है।<br></p>

और पढ़ें
End of Article