बिजनेस

Ex-Dividend Stocks Today: मैरिको और डीसीएम श्रीराम देंगी डिविडेंड, 6 मार्च है रिकॉर्ड डेट, शेयरों पर रहेगी नजर

Marico & DCM Shriram Ex-Dividend Date: डीसीएम श्रीराम ने प्रति इक्विटी शेयर 4 रु का इंटरिम डिविडेंड देने का ऐलान किया है। कंपनी की तरफ से कहा गया है कि इस डिविडेंड का भुगतान 27 मार्च, 2024 को या उससे पहले सभी एलिजिबल शेयरधारकों को किया जाएगा।

Image

मैरिको और डीसीएम श्रीराम एक्स-डिविडेंड डेट

Photo : Times Now Digital
KEY HIGHLIGHTS
  • मैरिको और डीसीएम श्रीराम देंगी डिविडेंड
  • दोनों की एक्स-डिविडेंड है 6 मार्च
  • आज फोकस में रहेंगे शेयर

Marico & DCM Shriram Ex-Dividend Date: बुधवार 6 मार्च को डीसीएम श्रीराम लिमिटेड और मैरिको लिमिटेड के शेयर फोकस में रहेंगे। इन कंपनियों के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स ने एलिजिबल शेयरधारकों के लिए इंटरिम डिविडेंड का ऐलान किया है। दोनों कंपनियों ने अपने-अपने डिविडेंड इश्यू के लिए शेयरधारकों की एलिजिबिलिटी तय करने की रिकॉर्ड डेट 6 मार्च तय की है। यानी आज जिन लोगों के पास मैरिको और डीसीएम में जिस भी कंपनी के शेयर होंगे, उसे डिविडेंड मिलेगा। यदि किसी के पास दोनों कंपनियों के शेयर हों तो उसे दोनों ही कंपनियां डिविडेंड देंगी। आगे जानिए ये दोनों कंपनियां कितना डिविडेंड देंगी।

ये भी पढ़ें -

डीसीएम श्रीराम कितना देगी डिविडेंड

डीसीएम श्रीराम ने प्रति इक्विटी शेयर 4 रु का इंटरिम डिविडेंड देने का ऐलान किया है। कंपनी की तरफ से कहा गया है कि इस डिविडेंड का भुगतान 27 मार्च, 2024 को या उससे पहले सभी एलिजिबल शेयरधारकों को किया जाएगा। डीसीएम श्रीराम का शेयर मंगलवार को 0.61 फीसदी की गिरावट के साथ 960.10 रुपये पर बंद हुआ।

मैरिको कितना डिविडेंड देगी

मैरिको ने प्रति इक्विटी शेयर 6.50 रु का इंटरिम डिविडेंड देने का ऐलान किया है। शेयरधारकों को मैरिको डिविडेंड का भुगतान गुरुवार 28 मार्च, 2024 को या उससे पहले करेगी। मैरिको का शेयर मंगलवार को 1.12 फीसदी की गिरावट के साथ 518.20 रुपये पर बंद हुआ।

क्या होता है डिविडेंड

डिविडेंड का मतलब उस रिवार्ड से है, जो कैश या किसी और फॉर्म में एक कंपनी अपने शेयरधारकों को देती है। डिविडेंड कई तरीकों से जारी किया जा सकता है, जैसे कैश भुगतान, स्टॉक या किसी अन्य रूप में भी।

डिस्क्लेमर : यहां मुख्य तौर पर डिविडेंड स्टॉक्स की जानकारी दी गयी है, निवेश की सलाह नहीं। इक्विटी मार्केट में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें।

Kashid Hussain
काशिद हुसैन author

<p>काशिद हुसैन अप्रैल 2023 से Timesnowhindi.Com (टाइम्स नाउ नवभारत) के साथ काम कर रहे हैं। यहां पर वे सीनियर कॉरेस्पोंडेंट हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की बिजनेस टीम में वह शेयर मार्केट, म्यूचुअल फंड और आर्थिक जगत से जुड़ी सभी तरह की स्टोरी और वेब स्टोरी करते हैं। रिसर्च आधारित स्टोरी के लिए नए एंगल तलाश करना और रीडर्स की रुचि के अनुसार कॉपी लिखने पर फोकस रहता है। शेयर बाजार में खास रुचि है और इससे जुड़ी रियल टाइम खबरें कम समय में लगाने में विशेषज्ञता है। मीडिया में काम करने का 8 वर्षों का अनुभव है, जिसमें गुडरिटर्न्स और शेयर मंथन वेबसाइटों के अलावा निवेश मंथन पत्रिका में भी काम किया है। दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन के बाद आईआईएमसी, नई दिल्ली से रेडियो एंव टेलीविजन में पोस्ट ग्रेजुएशन की है। ग्रेजुएशन के दौरान सहारा समय और सिटी न्यूज में इंटर्नशिप के साथ-साथ अखबार और वेबसाइट के लिए लिखना शुरू कर दिया था। काशिद को किताबें पढ़ना, फिल्में देखना और क्रिकेट में रुचि है। बिजनेस के अलावा खेल जगत और इंटरनेशनल खबरों में भी रुचि है।<br></p>

और पढ़ें
End of Article