बिजनेस

CNG Price In Mumbai: मुंबई वालों के लिए खुशखबरी, महानगर गैस ने घटाए CNG के दाम, जानिए कितनी हुई सस्ती

Mahanagar Gas Reduced Price Of CNG: महानगर गैस ने मुंबई और उसके आस-पास सीएनजी की कीमतों में 2.5 रु प्रति किलो की कटौती की है। इससे सीएनजी का रेट 73.50 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गया है।

Image

मुंबई में सीएनजी का रेट

Photo : BCCL
KEY HIGHLIGHTS
  • मुंबई में सस्ती हुई सीएनजी
  • महानगर गैस ने घटाए दाम
  • 2.5 रु प्रति किलो की हुई कटौती

Mahanagar Gas Reduced Price Of CNG: मुंबई स्थित महानगर गैस लिमिटेड (एमजीएल) ने 5 मार्च 2024 की मध्यरात्रि/6 मार्च 2024 की सुबह से कंप्रेस्ड नेचुरल गैस (सीएनजी) की कीमतों में कटौती की है। कंपनी ने मुंबई और उसके आस-पास सीएनजी की कीमतों में 2.5 रु प्रति किलो की कटौती की है। इससे सीएनजी का रेट 73.50 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गया है। गैस इनपुट लागत में कमी के चलते एमजीएल ने मुंबई और उसके आसपास सीएनजी की कीमत में 2.5 रुपये प्रति किलोग्राम की कटौती की घोषणा की है। मुंबई के मौजूदा पेट्रोल-डीजल के रेट के अनुसार एमजीएल की सीएनजी की कीमत अब पेट्रोल की तुलना में 53% और डीजल की तुलना में 22% कम है।

ये भी पढ़ें -

ट्रांसपोर्टेशन सेगमेंट में बढ़ेगी नेचुरल गैस की खपत

कंपनी ने कहा कि सीएनजी की कीमत में इस कटौती से ट्रांसपोर्टेशन सेगमेंट में नेचुरल गैस की खपत बढ़ाने में मदद मिलेगी, जो भारत को स्वच्छ और ग्रीन बनाने की दिशा में एक कदम है। बता दें कि दिल्ली में सीएनजी का रेट 76.59 रु प्रति किलो है।

गेल है एमजीएल की प्रमोटर

महानगर गैस लिमिटेड (एमजीएल) एक भारतीय नेचुरल गैस डिस्ट्रिब्यूशन कंपनी है, जिसे 8 मई 1995 को शुरू किया गया था। एमजीएल भारत सरकार की महारत्न कंपनी गेल (इंडिया) लिमिटेड और महाराष्ट्र सरकार का एक वेंचर है। गेल इसकी प्रमोटर है।

डेली कितनी गैस का डिस्ट्रिब्यूशन करती है एमजीएल

2023 की अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में एमजीएल का कुल वॉल्यूम 3.671 mmscmd (मिलियन मीट्रिक मानक घन मीटर प्रति दिन) रहा, जो जुलाई-सितंबर की तुलना में 2.69 प्रतिशत की वृद्धि है। वहीं दिसंबर 2023 तिमाही में कंपनी ने 317.18 करोड़ रुपये का प्रॉफिट कमाया, जो एक साल पहले की तिमाही में दर्ज 172.07 करोड़ रुपये के मुकाबले 84 प्रतिशत अधिक है।

Kashid Hussain
काशिद हुसैन author

<p>काशिद हुसैन अप्रैल 2023 से Timesnowhindi.Com (टाइम्स नाउ नवभारत) के साथ काम कर रहे हैं। यहां पर वे सीनियर कॉरेस्पोंडेंट हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की बिजनेस टीम में वह शेयर मार्केट, म्यूचुअल फंड और आर्थिक जगत से जुड़ी सभी तरह की स्टोरी और वेब स्टोरी करते हैं। रिसर्च आधारित स्टोरी के लिए नए एंगल तलाश करना और रीडर्स की रुचि के अनुसार कॉपी लिखने पर फोकस रहता है। शेयर बाजार में खास रुचि है और इससे जुड़ी रियल टाइम खबरें कम समय में लगाने में विशेषज्ञता है। मीडिया में काम करने का 8 वर्षों का अनुभव है, जिसमें गुडरिटर्न्स और शेयर मंथन वेबसाइटों के अलावा निवेश मंथन पत्रिका में भी काम किया है। दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन के बाद आईआईएमसी, नई दिल्ली से रेडियो एंव टेलीविजन में पोस्ट ग्रेजुएशन की है। ग्रेजुएशन के दौरान सहारा समय और सिटी न्यूज में इंटर्नशिप के साथ-साथ अखबार और वेबसाइट के लिए लिखना शुरू कर दिया था। काशिद को किताबें पढ़ना, फिल्में देखना और क्रिकेट में रुचि है। बिजनेस के अलावा खेल जगत और इंटरनेशनल खबरों में भी रुचि है।<br></p>

और पढ़ें
End of Article