बिजनेस

Kesar India Bonus Issue: केसर इंडिया देगी बोनस शेयर, एक साल में दिया है 1375% रिटर्न, निवेशक मालामाल

Kesar India To Issue Bonus Shares: बोनस शेयर एक तरह की रिवार्ड हैं, जो कंपनी अपने शेयरधारकों फ्री में देती है। ये वे एक्स्ट्रा शेयर होते हैं जो कंपनियां मौजूदा शेयरधारकों को बिना किसी चार्ज के देती है। इन्हें स्क्रिप, बोनस इश्यू या कैपिटलाइजेशन इश्यू भी कहा जाता है।

Image

केसर इंडिया बोनस शेयर जारी करेगी

Photo : Times Now Digital
KEY HIGHLIGHTS
  • केसर इंडिया देगी बोनस शेयर
  • एक साल में दिया 1375% रिटर्न
  • 734 करोड़ रु है मार्केट कैपिटल

Kesar India To Issue Bonus Shares: रेसिडेंशियल और कमर्शियल रियल एस्टेट स्मॉल कैप कंपनी केसर इंडिया लिमिटेड का शेयर बीते शुक्रवार को 5% के अपर सर्किट में बंद हुआ। शुक्रवार को कंपनी का शेयर 2079.45 रु पर बंद हुआ, जो इसके 52 हफ्तों का टॉप लेवल भी है। इस रेट पर केसर इंडिया की मार्केट कैपिटल 734.13 करोड़ रुपये है। बता दें कि केसर इंडिया का शेयर पिछले 3 महीनों में 166% उछला है। अब कंपनी बोनस शेयर भी देने जा रही है। 14 फरवरी को इसके बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स की बैठक होने जा रही है। उसमें दिसंबर तिमाही के वित्तीय नतीजों के साथ-साथ बोनस शेयर जारी करने पर भी फैसला लिया जाएगा।

ये भी पढ़ें -

क्या होते हैं बोनस शेयर

बोनस शेयर एक तरह की रिवार्ड हैं, जो कंपनी अपने शेयरधारकों फ्री में देती है। ये वे एक्स्ट्रा शेयर होते हैं जो कंपनियां मौजूदा शेयरधारकों को बिना किसी चार्ज के देती है। इन्हें स्क्रिप, बोनस इश्यू या कैपिटलाइजेशन इश्यू भी कहा जाता है।

एक साल में दिया है 1375 फीसदी रिटर्न

  • केसर इंडिया का शेयर बीते 5 सत्रों में 15.76 फीसदी चढ़ा है
  • एक महीने में इसने 93.80 फीसदी फायदा कराया है
  • 2024 में अब तक शेयर ने 103 फीसदी रिटर्न दिया है
  • 6 महीनों में कंपनी का शेयर 1088.26 फीसदी चढ़ा है
  • इसके एक साल का रिटर्न रहा है 1375 फीसदी

क्या है कंपनी का बिजनेस

केसर इंडिया लैंड पर प्रोजेक्ट डेवलप करने या प्लॉटेड लैंड बेचने का बिजनेस करती है। यह मुख्य रूप से प्लॉट, रेसिडेंशियल और कमर्शियल प्रोजेक्ट्स के डेवलपमेंट में लगी हुई है। इसके प्रोजेक्ट्स में केसर 45, केसर 29, केसर विहार, केसर सिग्नेचर और केसर गेटवे आदि शामिल हैं।

डिस्क्लेमर : यहां मुख्य तौर पर एक शेयर के रिटर्न और बोनस इश्यू की जानकारी दी गयी है, निवेश की सलाह नहीं। इक्विटी मार्केट में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें।

Kashid Hussain
काशिद हुसैन author

<p>काशिद हुसैन अप्रैल 2023 से Timesnowhindi.Com (टाइम्स नाउ नवभारत) के साथ काम कर रहे हैं। यहां पर वे सीनियर कॉरेस्पोंडेंट हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की बिजनेस टीम में वह शेयर मार्केट, म्यूचुअल फंड और आर्थिक जगत से जुड़ी सभी तरह की स्टोरी और वेब स्टोरी करते हैं। रिसर्च आधारित स्टोरी के लिए नए एंगल तलाश करना और रीडर्स की रुचि के अनुसार कॉपी लिखने पर फोकस रहता है। शेयर बाजार में खास रुचि है और इससे जुड़ी रियल टाइम खबरें कम समय में लगाने में विशेषज्ञता है। मीडिया में काम करने का 8 वर्षों का अनुभव है, जिसमें गुडरिटर्न्स और शेयर मंथन वेबसाइटों के अलावा निवेश मंथन पत्रिका में भी काम किया है। दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन के बाद आईआईएमसी, नई दिल्ली से रेडियो एंव टेलीविजन में पोस्ट ग्रेजुएशन की है। ग्रेजुएशन के दौरान सहारा समय और सिटी न्यूज में इंटर्नशिप के साथ-साथ अखबार और वेबसाइट के लिए लिखना शुरू कर दिया था। काशिद को किताबें पढ़ना, फिल्में देखना और क्रिकेट में रुचि है। बिजनेस के अलावा खेल जगत और इंटरनेशनल खबरों में भी रुचि है।<br></p>

और पढ़ें
End of Article