बिजनेस

Share Market Today: क्रूड में नरमी के बीच Nifty-Sensex की पॉजिटिव शुरुआत, IT और Metal में तेजी

भारतीय बाजार में अगस्त के आखिरी सप्ताह की मजबूती के साथ शुरुआत हुई है। बेंचमार्क इंडेक्स सेंसेक्स करीब 200 और निफ्टी में 60 अंक से ज्यादा की तेजी है। खासतौर पर IT और मेटल शेयरों में तेजी है।

Image

निफ्टी सेंसेक्स की पॉजिटिव शुरुआत

Share Market Today : घरेलू शेयर बाजार ने सोमवार, 24 अगस्त को नए सप्ताह की शुरुआत हल्की बढ़त के साथ की है। कारोबार की शुरुआत में Nifty करीब 61 अंक तेजी के साथ 24,313 के स्तर पर पहुंच गया, जबकि Sensex करीब 248 अंक की बढ़त के साथ 77,789.40 तक उछल गया। सेक्टोरल मार्केट में IT इंडेक्स सबसे मजबूत नजर आया और करीब 1.09 प्रतिशत की तेजी के साथ कारोबार कर रहा है। मेटल इंडेक्स भी करीब 0.85 प्रतिशत ऊपर है, जबकि मीडिया, प्राइवेट बैंक, रियल्टी और ऑयल एंड गैस इंडेक्स में भी खरीदारी देखने को मिल रही है।

दूसरी तरफ फार्मा करीब 0.50 प्रतिशत, हेल्थकेयर करीब 0.41 प्रतिशत और कंज्यूमर ड्यूरेबल्स करीब 0.41 प्रतिशत नीचे हैं। ऑटो और PSU बैंक इंडेक्स भी मामूली कमजोर हैं। ब्रॉडर मार्केट में भी सेंटिमेंट बेहतर नजर आया। निफ्टी मिडकैप 100 करीब 0.25 प्रतिशत और स्मॉलकैप 100 करीब 0.47 प्रतिशत ऊपर था। स्मॉलकैप और माइक्रोकैप इंडेक्स में तेजी से बढ़त ज्यादा रही, जिससे बाजार में रिस्क लेने की इच्छा के संकेत मिल रहे हैं।

VIX में बड़ी गिरावट

बाजार के लिए राहत की एक बड़ी बात इंडिया VIX में गिरावट है। वोलैटिलिटी इंडेक्स करीब 3.5 प्रतिशत गिरकर 10.80 के स्तर पर आ गया है। कम VIX आम तौर पर बाजार में तत्काल घबराहट घटने का संकेत देता है, हालांकि यह जरूरी नहीं कि तेजी से बढ़ेगा भी हो।

एशियाई बाजारों से मिल रहे मिले-जुले संकेत

भारतीय बाजार की शुरुआत से पहले एशिया में ज्यादातर प्रमुख बाजार दबाव में थे। Nikkei करीब 0.66 प्रतिशत, हैंग सेंग 2 प्रतिशत से ज्यादा और शंघाई कंपोजिट करीब 0.71 प्रतिशत नीचे था। दक्षिण कोरिया का कोस्पी करीब 3.5 प्रतिशत फिसला। बाजार में एआई रिकवरी को लेकर चिंता बढ़ी हुई है और इस हफ्ते एनवीडिया के बढ़ोतरी पर भी निवेशकों की नजर है। हालांकि, भारत के लिए गिफ्ट निफ्टी ने पॉजिटिव संकेत दिए थे और यह करीब 0.24 प्रतिशत की बढ़त के साथ 24,344 के आसपास था, जिसने घरेलू बाजार को शुरुआती सपोर्ट दिया।

कच्चा तेल अभी भी बड़ा रिस्क

Brent Crude करीब 1.5 प्रतिशत की गिरावट के साथ 93 डॉलर प्रति बैरल के आसपास आ गया है। अमेरिकी कच्चा तेल भी करीब 85.6 डॉलर प्रति बैरल पर था। तेल की कीमतों में नरमी भारत के लिए राहत है, लेकिन कीमतें अभी भी काफी घट स्तर पर हैं। ईरान पर अमेरिका की क्षमता नई पाबंदियों और पश्चिम एशिया में तनाव को लेकर निवेशक सतर्क हैं।

Yateendra Lawaniya
यतींद्र लवानियाauthor

प्रिंट और डिजिटल मीडिया में बिजनेस एवं इकोनॉमी कैटेगरी में 10 वर्षों से अधिक का अनुभव। पिछले 7 वर्षों से शेयर बाजार, कॉरपोरेट सेक्टर और आर्थिक नीतियों से जुड़ी खबरों पर विशेष पकड़। लेखन में केवल हेडलाइन तक सीमित न रहकर आंकड़ों, नीतिगत फैसलों और कॉरपोरेट दावों के पीछे की वास्तविक तस्वीर को बैलेंस्ड और आसान शब्दों में पाठकों तक पहुंचाने का प्रयास। वर्तमान में Times Now Hindi के लिए बाजार की हर हलचल और आर्थिक घटनाक्रम पर नजर बनाए हुए हैं।

और पढ़ें
End of Article