बिजनेस

IRCTC Share: नतीजे के बाद गिरे आईआरसीटीसी के शेयर,खरीदें-बेचें या करें होल्ड ? जानें ब्रोकरेज फर्म की राय

IRCTC Share Price Target: ब्रोकरेज फर्म प्रभुदास लीलाधर के शोध विश्लेषक जिनेश जोशी ने कहा कि कंपनी में अन्य खर्चों में बढ़ोतरी के कारण PAT और EBITDA में कमी देखी गई। उसके अनुसार स्टॉक वर्तमान में हमारे FY25E EPS अनुमान के 66.1 गुना पर कारोबार कर रहा है। इसे देखते हुए Stock पर Hold की रेटिंग कर गई है

Image

आईआरसीटीसी शेयर टार्गेट प्राइस

Photo : Twitter

IRCTC Share Price : IRCTC के तिमाही नतीजे जारी होने के बाद 29 मई को IRCTC के शेयरों में 5 फीसदी की गिरावट देखने को मिली और यह दिन के सबसे निचले स्तर 1,028 रुपये पर आ गया। हालांकि बाद में रिकवर कर यह 3.56 फीसदी की गिरावट के साथ बंद हुआ। निवेशकों के इस रुख की वजह कंपनी का उम्मीद से कमजोर तिमाही नतीजा रहा है। ऐसे में ब्रोकरेज फर्म प्रभुदास लीलाधर ( Prabhudas Lilladher) ने IRCTC शेयर पर सलाह जारी की है। और टारगेट प्राइस भी बताया है। कंपनी का चौथी तिमाही में EBITDA सालाना आधार पर 11.7% बढ़कर 362 करोड़ रुपये हो गया,

IRCTC Share Price Target

ईटी नाउ स्वदेश के अनुसार ब्रोकरेज फर्म प्रभुदास लीलाधर के शोध विश्लेषक जिनेश जोशी ने कहा कि कंपनी में अन्य खर्चों में बढ़ोतरी के कारण PAT और EBITDA में कमी देखी गई। उसके अनुसार स्टॉक वर्तमान में हमारे FY25E EPS अनुमान के 66.1 गुना पर कारोबार कर रहा है। इसे देखते हुए Stock पर Hold की रेटिंग कर गई है और इसके साथ ही 825 रुपये का Target दिया है।

कैसे रहे रिजल्ट

कंपनी का EBITDA सालाना आधार पर 11.7 फीसदी बढ़कर 362 करोड़ रुपये हुआ है। जबकि ब्रोकरेज फर्म प्रभुदास लीलाधर ने 386 करोड़ रुपये का अनुमान लगाया था। इसमें 31.4% का मार्जिन रहा (पीएल के 34.2% के अनुमान के मुकाबले) जबकि चौथी तिमाही में यह 33.6% था। कुल राजस्व में इंटरनेट टिकटिंग का योगदान पिछले साल के 32.8 प्रतिशत और वित्त वर्ष 23 में 37.1 प्रतिशत से घटकर 31 प्रतिशत रह गया। कंपनी ने अपने पात्र निवेशकों को 2 रुपये के फेस वैल्यू पर 4 रुपये का डिविडेंड देने की घोषणा की है।

शेयर ने कैसा दिया रिटर्न

IRCTC का शेयर पिछले एक सप्ताह में 8.32 प्रतिशत गिरा है। जबकि पिछले 3 महीने में कंपनी के शेयर में 12.16 प्रतिशत की तेजी देखने को मिली है। वहीं 6 महीने में 48.37 प्रतिशत का रिटर्न दिया है। जबकि 3 साल में निवेशकों को 185.58 प्रतिशत का रिटर्न दिया है।

डिस्क्लेमर : इक्विटी मार्केट में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें। यहां पर दी गई सलाह ईटी नाउ स्वदेश की रिपोर्ट के आधार पर है और शेयर पर राय ईटी नाउ स्वदेश को ब्रोकरेज फर्म द्वारा दी गई जानकारी पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत डॉट कॉम निवेश पर अपनी कोई सलाह नहीं दे रहा है।

Prashant Srivastav
प्रशांत श्रीवास्तवauthor

करीब 17 साल से पत्रकारिता जगत से जुड़ा हुआ हूं। और इस दौरान मीडिया की सभी विधाओं यानी टेलीविजन, प्रिंट, मैगजीन, डिजिटल और बिजनेस पत्रकारिता में काम करने का मौका मिला। इस समय Timesnowhindi.com में टीम लीड के रुप में बिजनेस, ऑटो, यूटीलिटी, टेक सेक्शन में अपना योगदान दे रहा हूं। करियर का पहला ब्रेक हैदराबाद स्थित मीडिया संस्थान ईटीवी से टेलीविजन के जरिए हुआ। यहां पर टेलीविजन पत्रकारिता की बारीकियों को समझने का मौका मिला। और उसके बाद अगला पड़ाव दिल्ली स्थित दैनिक भास्कर समूह का बिजनेस भास्कर रहा। यहां से बिजनेस पत्रकारिता में कदम रखा। और यह सफर वित्त मंत्रालय की रिपोर्टिंग से लेकर बैंकिंग, इंश्योरेंस, ऑटो, एफएमसीजी, एमएमएमई, टेलीकॉम सेक्टर की ग्राउंड रिपोर्ट से लेकर कॉरपोरेट जगत की खबरें और इकोनॉमी से जुड़ी खबरों से गुजरते हुए अमर उजाला, मनी भास्कर वेबसाइट से होकर आउटलुक मैगजीन पहुंचा। यहां पर पॉलिटिकल खबरों को करने का मौका मिला। आउटलुक में रहते हुए भाजपा और कांग्रेस पार्टी को भी कवर किया। इस दौरान दिल्ली दंगों पर ग्राउंड रिपोर्ट से लेकर सीएए आंदोलन, किसान आंदोलन और कृषि जगत, वाइल्ड लाइफ से जुड़ी ग्राउंड रिपोर्ट भी करने का मौका मिला। करियर के इस सफर में 2014 लोक सभा चुनाव, 2019 लोक सभा चुनाव, इसके अलावा उत्तर प्रदेश विधान सभा चुनाव, राजस्थान विधान सभा, मध्य प्रदेश विधान सभा चुनाव की ग्राउंड रिपोर्ट भी की। पिछले 16 साल से केंद्रीय बजट की बारीकियों को समझकर उसे आम भाषा में लोगों तक पहुंचाने का भी प्रयास किया है। 17 साल के करियर में करीब 10 साल डिजिटल मीडिया का अनुभव रहा है। पिछले 3 साल से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में अपनी सेवाएं दे रहा हूं। पत्रकारिता का ककहरा माखन लाल चतुर्वेदी पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से सीखा है।

और पढ़ें
End of Article