बिजनेस

नए साल में उठाएं सस्‍ती फ्लाइट टिकट की मौज, आज से शुरू हुई सेल, कर लें बुकिंग

  • Authored by: डिंपल अलावाधी
  • Updated Dec 23, 2022, 12:44 PM IST

IndiGo Winter Sale: भारत के प्रमुख वाहक, इंडिगो (IndiGo) ने सभी चैनलों पर 6E नेटवर्क पर घरेलू और अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के लिए तीन दिवसीय विशेष विंटर सेल की घोषणा की है।

Image

IndiGo Winter Sale: सिर्फ 2023 रु में बुक करें डोमेस्टिक फलाइट टिकट, 4999 रु में विदेश की टिकट

Photo : Twitter

नई दिल्ली। अगर आप भी कहीं घूमने का प्‍लान बना रहे है तो आपके लिए अच्छी खबर है। अब आपको महंगी फ्लाइट टिकट नहीं खरीदनी पड़ेगी। ऐसा इसलिए क्योंकि भारत की विमानन कंपनी इंडिगो (IndiGo) आपके लिए खास ऑफर लेकर आई है। इसलिए अगर हवाई सफर आपके बजट से बाहर हो रहा, तो आप इंडिगो के ऑफर का लाभ उठा सकते हैं। इंडिगो का यह ऑफर डोमेस्टिक और इंटरनेशनल दोनों फ्लाइट के लिए उपलब्ध है। आइए इसके बारे में डिटेल में जानते हैं।

कब तक सस्ते में बुक कर सकते हैं टिकट?

कंपनी की यह सेल 23 दिसंबर यानी आज से शुरू हो गई है और 25 दिसंबर यानी क्रिसमस तक चलेगी। अगर आप इन्हीं तीन दिनों में हवाई टिकट बुक करते हैं तो 15 जनवरी 2023 से 14 अप्रैल 2023 तक के सफर के लिए आपको डिस्काउंट मिलेगा।

कैशबैक का भी उठाएं फायदा

23 से 25 दिसंबर 2022 के बीच चलने वाली इस सेल में डोमेस्टिक फ्लाइट के लिए किराया 2,023 रुपये और अंतरराष्ट्रीय फ्लाइट के लिए किराया 4,999 रुपये से शुरू हो रहा है। इतना ही नहीं, इंडिगो के पार्टनर बैंक HSBC से ग्राहक कैशबैक का भी लाभ उठा सकते हैं। इसमें 750 रुपये तक का पांच फीसदी कैशबैक मिलेगा। कैशबैक का यह ऑफर कम से कम 5,000 रुपये की बुकिंग राशि पर उपलब्ध है। प्रमोशन पीरियड के पूरा होने पर कैशबैक 60 दिनों तक प्रोसेस होगा। यह दोनों ईएमआई और नॉन- ईएमआई ट्रांजैक्शंस के लिए उपलब्ध है। इसका लाभ सिर्फ भारतीय नागरिक ही उठा सकते हैं।

इन बातों का रखें ध्यान

एयरलाइन कंपनी की ओर से ऑफर किया जा रहा यह डिस्काउंट एयरपोर्ट चार्ज और सरकारी टैक्स पर लागू नहीं होगा। यह ऑफर नॉन- स्टॉप फ्लाइट पर ही उपलब्ध है। इसके साथ ही आपको एक और बात को ध्यान में रखनी चाहिए कि इस ऑफर को किसी अन्य ऑफर, स्कीम या प्रमोशन के साथ क्लब नहीं किया जा सकता है। इंडिगो की ग्रुप बुकिंग पर यह उपलब्ध नहीं है।

डिंपल अलावाधी
डिंपल अलावाधीauthor

बिजनेस डेस्क पर कार्यरत डिंपल अलावाधी की कारोबार के विषयों पर अच्छी पकड़ है। पत्रकारिता में 5 साल से ज्यादा का अनुभव रखने वाली डिंपल की व्यापार में खास रुचि है। पर्सनल फाइनेंस, शेयर बाजार और बैंकिंग सेक्टर के मामलों में विशेष दिलचस्पी है।

और पढ़ें
End of Article