बिजनेस

IPPB: इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक ने शुरू की विदेशों से मनी ट्रांसफर सर्विस की शुरुआत, नहीं देना होगा कोई चार्ज

IPPB Remittance Service: डाक विभाग के तहत संचालित भुगतान बैंक आईपीपीबी के टॉप ऑफिसर ने कहा कि इस सर्विस के माध्यम से धन पाने वालों के पास अपनी पसंद के आधार पर पूरा धन या आंशिक राशि निकालने का विकल्प होगा।

Image

आईपीपीबी धन प्रेषण सर्विस

Photo : Twitter
KEY HIGHLIGHTS
  • इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक ने शुरू की नई सर्विस
  • विदेशों से मनी ट्रांसफर सर्विस शुरू
  • नहीं लगेगा कोई चार्ज

IPPB Remittance Service: इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक (IPPB) ने यूरोनेट के रिया मनी ट्रांसफर के साथ साझेदारी में विदेशों से भारत में धनप्रेषण (Remittance) या विदेशों से भारत में पैसा भेजने की सुविधा को शुरू कर दिया है। आईपीपीबी के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी। आईपीपीबी के एमडी और सीईओ आर विश्वेश्वरन ने कहा कि विदेश से धन प्राप्त करने वाले व्यक्ति को खाते में राशि आने पर कोई शुल्क नहीं देना होगा और केवल प्रेषक (पैसा भेजने वाला) को ही रिया मनी को धनप्रेषण शुल्क (Remittance Charge) देना होगा।

ये भी पढ़ें -

क्या है नई सुविधा का मकसद

विश्वेशरन ने कहा है कि हमारा उद्देश्य बैंकिंग सेवाओं से वंचित और कम बैंकिंग सेवाओं के दायरे में शामिल लोगों की अड़चनों को दूर करना है। हम अब रिया मनी ट्रांसफर के साथ साझेदारी में 25,000 स्थानों पर अंतरराष्ट्रीय धनप्रेषण सेवा (International Remittance Service) शुरू कर रहे हैं। इसे धीरे-धीरे बढ़ाकर 1.65 लाख से अधिक स्थानों वाले हमारे पूरे नेटवर्क को शामिल कर लिया जाएगा।

पूरा या कुछ पैसा निकालने की सुविधा

डाक विभाग के तहत संचालित भुगतान बैंक आईपीपीबी के टॉप ऑफिसर ने कहा कि इस सर्विस के माध्यम से धन पाने वालों के पास अपनी पसंद के आधार पर पूरा धन या आंशिक राशि निकालने का विकल्प होगा।

विश्वेश्वरन ने कहा है कि विदेश से धन प्राप्त करने वालों के पास अपने आईपीपीबी खाते में पैसे भेजने का विकल्प भी होगा। यह एक पेपरलेस प्रोसेस है। बायोमेट्रिक का उपयोग करके वे इस राशि को निकाल सकते हैं। यह सेवा डाकिये के जरिये उनके दरवाजे पर पहुंचाई जाएगी और पाने वाले लोगों से कोई शुल्क नहीं लिया जाएगा।

200 देशों में मौजूद है रिया मनी ट्रांसफर

रिया मनी ट्रांसफर के सीओओ इग्नेसियो रीड ने कहा कि कंपनी की लगभग 200 देशों में मौजूदगी है और धनप्रेषण सेगमेंट में इसकी 22 प्रतिशत बाजार हिस्सेदारी है। रीड ने कहा है कि हम पिछले 10 वर्षों से भारत में काम कर रहे हैं। आईपीपीबी के साथ इस साझेदारी से हमें उम्मीद है कि भारत में हमारी मौजूदगी वाले स्थानों की संख्या लगभग 30 प्रतिशत बढ़ जाएगी।

Kashid Hussain
काशिद हुसैन author

<p>काशिद हुसैन अप्रैल 2023 से Timesnowhindi.Com (टाइम्स नाउ नवभारत) के साथ काम कर रहे हैं। यहां पर वे सीनियर कॉरेस्पोंडेंट हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की बिजनेस टीम में वह शेयर मार्केट, म्यूचुअल फंड और आर्थिक जगत से जुड़ी सभी तरह की स्टोरी और वेब स्टोरी करते हैं। रिसर्च आधारित स्टोरी के लिए नए एंगल तलाश करना और रीडर्स की रुचि के अनुसार कॉपी लिखने पर फोकस रहता है। शेयर बाजार में खास रुचि है और इससे जुड़ी रियल टाइम खबरें कम समय में लगाने में विशेषज्ञता है। मीडिया में काम करने का 8 वर्षों का अनुभव है, जिसमें गुडरिटर्न्स और शेयर मंथन वेबसाइटों के अलावा निवेश मंथन पत्रिका में भी काम किया है। दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन के बाद आईआईएमसी, नई दिल्ली से रेडियो एंव टेलीविजन में पोस्ट ग्रेजुएशन की है। ग्रेजुएशन के दौरान सहारा समय और सिटी न्यूज में इंटर्नशिप के साथ-साथ अखबार और वेबसाइट के लिए लिखना शुरू कर दिया था। काशिद को किताबें पढ़ना, फिल्में देखना और क्रिकेट में रुचि है। बिजनेस के अलावा खेल जगत और इंटरनेशनल खबरों में भी रुचि है।<br></p>

और पढ़ें
End of Article