बिजनेस

Akme Fintrade IPO: खुल गया एक्मे फिनट्रेड का IPO, GMP है 30 रु, 25% रिटर्न की उम्मीद

Akme Fintrade IPO GMP: एक्मे फिनट्रेड इंडिया के शेयर का जीएमपी यानी ग्रे-मार्केट प्रीमियम 30 रु है। यानी अगर इसके आईपीओ में शेयरों का प्राइस 120 रु (प्राइस बैंड का ऊपरी भाव) भी फिक्स होता है तो लिस्टिंग पर ये शेयर 25 फीसदी रिटर्न दे सकता है।

Image

खुल गया एक्मे फिनट्रेड का IPO

Photo : iStock
KEY HIGHLIGHTS
  • एक्मे फिनट्रेड का IPO खुला
  • 30 रु है GMP
  • 25% रिटर्न की उम्मीद

Akme Fintrade IPO GMP: एक्मे फिनट्रेड इंडिया का आईपीओ (IPO) आज से खुल गया है। इसका आईपीओ 19 जून को खुल कर 21 जून को बंद होगा। इसके आईपीओ में शेयरों का प्राइस बैंड 114-120 रु है। वहीं लॉट साइज 125 शेयरों की है। यानी आपको कम से कम 125 शेयर और फिर इसी की गुणा में आवेदन करने की अनुमति मिलेगी। इसके आईपीओ का साइज 132 करोड़ रु का है। ये एक मेनबोर्ड का IPO है। इसलिए 26 जून को इसकी लिस्टिंग BSE और NSE पर होगी। आगे जानिए कितना है इसके शेयर का GMP (ग्रे-मार्केट प्रीमियम)।

ये भी पढ़ें -

30 रु है जीएमपी

एक्मे फिनट्रेड इंडिया के शेयर का जीएमपी यानी ग्रे-मार्केट प्रीमियम 30 रु है। यानी अगर इसके आईपीओ में शेयरों का प्राइस 120 रु (प्राइस बैंड का ऊपरी भाव) भी फिक्स होता है तो लिस्टिंग पर ये शेयर 25 फीसदी रिटर्न दे सकता है।

क्या है एक्मे का बिजनेस

1996 में शुरू हुई एक्मे फिनट्रेड इंडिया एक नॉन-बैंकिंग फाइनेंशियल कंपनी (NBFC) है, जिसे भारत में ग्रामीण और अर्ध-शहरी क्षेत्रों में लोन देने का 20 से अधिक वर्षों का अनुभव है। यह मुख्य रूप से ग्रामीण और अर्ध-शहरी आबादी की जरूरतों और आकांक्षाओं के अनुरूप लोन प्रदान करती है। इसके पोर्टफोलियो में छोटे बिजनेस मालिकों के लिए ऑटो फाइनेंस और बिजनेस फाइनेंस प्रोडक्ट शामिल हैं।

डिस्क्लेमर : यहां मुख्य तौर पर एक आगामी आईपीओ की जानकारी दी गयी है, निवेश की सलाह नहीं। इक्विटी मार्केट में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें।

Kashid Hussain
काशिद हुसैन author

<p>काशिद हुसैन अप्रैल 2023 से Timesnowhindi.Com (टाइम्स नाउ नवभारत) के साथ काम कर रहे हैं। यहां पर वे सीनियर कॉरेस्पोंडेंट हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की बिजनेस टीम में वह शेयर मार्केट, म्यूचुअल फंड और आर्थिक जगत से जुड़ी सभी तरह की स्टोरी और वेब स्टोरी करते हैं। रिसर्च आधारित स्टोरी के लिए नए एंगल तलाश करना और रीडर्स की रुचि के अनुसार कॉपी लिखने पर फोकस रहता है। शेयर बाजार में खास रुचि है और इससे जुड़ी रियल टाइम खबरें कम समय में लगाने में विशेषज्ञता है। मीडिया में काम करने का 8 वर्षों का अनुभव है, जिसमें गुडरिटर्न्स और शेयर मंथन वेबसाइटों के अलावा निवेश मंथन पत्रिका में भी काम किया है। दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन के बाद आईआईएमसी, नई दिल्ली से रेडियो एंव टेलीविजन में पोस्ट ग्रेजुएशन की है। ग्रेजुएशन के दौरान सहारा समय और सिटी न्यूज में इंटर्नशिप के साथ-साथ अखबार और वेबसाइट के लिए लिखना शुरू कर दिया था। काशिद को किताबें पढ़ना, फिल्में देखना और क्रिकेट में रुचि है। बिजनेस के अलावा खेल जगत और इंटरनेशनल खबरों में भी रुचि है।<br></p>

और पढ़ें
End of Article