बिजनेस

MDH & Everest: एमडीएच-एवरेस्ट मसालों पर प्रतिबंध मामले में भारत ने मांगी सिंगापुर और हॉन्ग-कॉन्ग जानकारी, जानिए बाकी डिटेल

MDH & Everest Masala: वाणिज्य मंत्रालय के एक अधिकारी ने कहा है कि एमडीएच-एवरेस्ट से डिटेल मांगी गई है। भारतीय मसाला उत्पादों को नकारे जाने की असल वजह का हल निकाला जाएगा और संबंधित निर्यातकों के साथ मिलकर उसका समाधान किया जाएगा।

Image

एमडीएच और एवरेस्ट मसाला विवाद

Photo : Times Now Digital
KEY HIGHLIGHTS
  • एमडीएच-एवरेस्ट मसालों पर बैन का मामला
  • भारत ने मांगी सिंगापुर और हॉन्ग-कॉन्ग जानकारी
  • दोनों कंपनियों से भी तलब की डिटेल

MDH & Everest Masala: दुनिया में मसालों के सबसे बड़े उत्पादक, उपभोक्ता और निर्यातक भारत ने सिंगापुर और हॉन्ग-कॉन्ग के फूड सेफ्टी रेगुलेटर से दो भारतीय कंपनियों के मसाला उत्पादों पर प्रतिबंध लगाने से संबंधित ब्योरा मांगा है। सिंगापुर और हॉन्ग-कॉन्ग ने हाल ही में क्वालिटी रिलेटेड चिंताओं के कारण एमडीएच और एवरेस्ट कंपनियों के कुछ मसाला उत्पादों पर प्रतिबंध लगा दिया है। वाणिज्य मंत्रालय ने इन दोनों देशों में मौजूद भारतीय दूतावासों को इस मामले पर एक विस्तृत रिपोर्ट भेजने का भी निर्देश दिया है।

ये भी पढ़ें -

कंपनियों से भी मांगी गई डिटेल

मंत्रालय ने प्रतिबंध के लपेटे में आने वाली दोनों कंपनियों (एमडीएच और एवरेस्ट) से भी डिटेल मांगी है। उनके उत्पादों में कथित तौर पर तय सीमा से अधिक कीटनाशक 'एथिलीन ऑक्साइड' होने के कारण प्रतिबंध लगाया गया है।

वाणिज्य मंत्रालय के एक अधिकारी ने कहा है कि कंपनियों से डिटेल मांगी गई है। भारतीय मसाला उत्पादों को नकारे जाने की असल वजह का हल निकाला जाएगा और संबंधित निर्यातकों के साथ मिलकर उसका समाधान किया जाएगा।

मांगी गई तकनीकी डिटेल

अधिकारी ने कहा कि सिंगापुर और हॉन्ग-कॉन्ग स्थित दूतावासों से इस मामले में तकनीकी डिटेल, एनालिटिकल रिपोर्ट और निर्यातकों के बारे में ब्योरा मांगा गया है। इसके अलावा सिंगापुर की फूड सेफ्टी बॉडी और हॉन्ग-कॉन्ग के Department of Food and Environmental Hygiene से भी डिटेल मांगी गई है।

निर्यातित मसाला उत्पादों में एथिलीन ऑक्साइड के अनिवार्य परीक्षण के मुद्दे पर चर्चा के लिए एक इंडस्ट्री कंसल्टिंग का प्रोग्राम भी निर्धारित किया गया है।

भारतीय मसाला बोर्ड कर रहा विचार

इस बीच, भारतीय मसाला बोर्ड एमडीएच और एवरेस्ट के चार मसाला-मिश्रण उत्पादों की बिक्री पर लगाए गए प्रतिबंध पर विचार कर रहा है। हॉन्ग-कॉन्ग के फूड सेफ्टी रेगुलेटर ने उपभोक्ताओं से इन उत्पादों को न खरीदने और व्यापारियों से बिक्री न करने को कहा है जबकि सिंगापुर खाद्य एजेंसी ने उत्पादों को वापस लेने का निर्देश दिया है।

Kashid Hussain
काशिद हुसैन author

<p>काशिद हुसैन अप्रैल 2023 से Timesnowhindi.Com (टाइम्स नाउ नवभारत) के साथ काम कर रहे हैं। यहां पर वे सीनियर कॉरेस्पोंडेंट हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की बिजनेस टीम में वह शेयर मार्केट, म्यूचुअल फंड और आर्थिक जगत से जुड़ी सभी तरह की स्टोरी और वेब स्टोरी करते हैं। रिसर्च आधारित स्टोरी के लिए नए एंगल तलाश करना और रीडर्स की रुचि के अनुसार कॉपी लिखने पर फोकस रहता है। शेयर बाजार में खास रुचि है और इससे जुड़ी रियल टाइम खबरें कम समय में लगाने में विशेषज्ञता है। मीडिया में काम करने का 8 वर्षों का अनुभव है, जिसमें गुडरिटर्न्स और शेयर मंथन वेबसाइटों के अलावा निवेश मंथन पत्रिका में भी काम किया है। दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन के बाद आईआईएमसी, नई दिल्ली से रेडियो एंव टेलीविजन में पोस्ट ग्रेजुएशन की है। ग्रेजुएशन के दौरान सहारा समय और सिटी न्यूज में इंटर्नशिप के साथ-साथ अखबार और वेबसाइट के लिए लिखना शुरू कर दिया था। काशिद को किताबें पढ़ना, फिल्में देखना और क्रिकेट में रुचि है। बिजनेस के अलावा खेल जगत और इंटरनेशनल खबरों में भी रुचि है।<br></p>

और पढ़ें
End of Article