बिजनेस

Nifty Next 50: निफ्टी नेक्स्ट 50 इंडेक्स पर शुरू होगा डेरिवेटिव कॉन्ट्रैक्ट, जानें कब होगी एक्सपायरी

Nifty Next 50: निफ्टी नेक्स्ट 50 इंडेक्स पर डेरिवेटिव की शुरूआत मौजूदा इंडेक्स डेरिवेटिव प्रोडक्ट रेंज को और बेहतर बनाएगा। मार्च 2024 तक निफ्टी नेक्स्ट 50 इंडेक्स में 23.76 प्रतिशत हिस्सेदारी फाइनेंशियल सर्विस सेक्टर की है।

Image

निफ्टी नेक्स्ट 50 इंडेक्स

Photo : BCCL
KEY HIGHLIGHTS
  • निफ्टी नेक्स्ट 50 इंडेक्स पर डेरिवेटिव कॉन्ट्रैक्ट
  • 24 अप्रैल से होगी शुरुआत
  • बढ़ेगा इंडेक्स डेरिवेटिव प्रोडक्ट रेंज का दायरा

Nifty Next 50: नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) बुधवार 24 अप्रैल से निफ्टी नेक्स्ट 50 इंडेक्स पर डेरिवेटिव कॉन्ट्रैक्ट शुरू करने जा रहा है। एनएसई ने ये ऐलान मार्केट रेगुलेटर भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (SEBI) से मंजूरी मिलने के बाद किया है। बता दें कि निफ्टी नेक्स्ट 50 इंडेक्स में वे कंपनियां शामिल होती हैं, जो निफ्टी 50 के बाद निफ्टी 100 में बच जाती हैं। डेरिवेटिव कॉन्ट्रैक्ट के तहत, एक्सचेंज तीन सीरियल मंथली इंडेक्स कॉन्ट्रैक्ट और इंडेक्स ऑप्शंस कॉन्ट्रैक्ट साइकिल ऑफर करेगा। कैश-सेटल्ड वाले डेरिवेटिव कॉन्ट्रैक्ट्स एक्सपायरी मंथ के लास्ट शुक्रवार को एक्सपायर होंगे।

ये भी पढ़ें -

कब हुई थी निफ्टी नेक्स्ट 50 की शुरुआत

निफ्टी नेक्स्ट 50 इंडेक्स पर डेरिवेटिव की शुरूआत मौजूदा इंडेक्स डेरिवेटिव प्रोडक्ट रेंज को और बेहतर बनाएगा। मार्च 2024 तक निफ्टी नेक्स्ट 50 इंडेक्स में 23.76 प्रतिशत हिस्सेदारी फाइनेंशियल सर्विस सेक्टर की है। इसके बाद 11.91 प्रतिशत के साथ कैपिटल गुड्स सेक्टर दूसरे और 11.57 प्रतिशत के साथ कंज्यूमर सर्विसेज तीसरे नंबर पर है। ये इंडेक्स 1 जनवरी 1997 को शुरू किया गया था।

कितनी है मार्केट कैपिटल

निफ्टी नेक्स्ट 50 इंडेक्स की मार्केट कैपिटल 70 लाख करोड़ रुपये है, जो 29 मार्च, 2024 को एनएसई पर लिस्टेड शेयरों की कुल मार्केट कैपिटल का लगभग 18 प्रतिशत है। बता दें कि आम तौर पर डेरिवेटिव कॉन्ट्रैक्ट दो प्रकार के होते हैं - फ्यूचर और ऑप्शन।

फ्यूचर कॉन्ट्रैक्ट का मतलब फ्यूचर की डेट पर अंडरलाइंग सिक्योरिटी को खरीदने या बेचने के लिए कानूनी रूप से बाध्यकारी समझौता है, जबकि एक ऑप्शन कॉन्ट्रैक्ट खरीदार या कॉन्ट्रैक्ट धारक को एक तय अवधि के अंदर या इसके अंत में पहले से तय कीमत पर अंडरलाइंग एसेट को खरीदने या बेचने का अधिकार देता है।

Kashid Hussain
काशिद हुसैन author

<p>काशिद हुसैन अप्रैल 2023 से Timesnowhindi.Com (टाइम्स नाउ नवभारत) के साथ काम कर रहे हैं। यहां पर वे सीनियर कॉरेस्पोंडेंट हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की बिजनेस टीम में वह शेयर मार्केट, म्यूचुअल फंड और आर्थिक जगत से जुड़ी सभी तरह की स्टोरी और वेब स्टोरी करते हैं। रिसर्च आधारित स्टोरी के लिए नए एंगल तलाश करना और रीडर्स की रुचि के अनुसार कॉपी लिखने पर फोकस रहता है। शेयर बाजार में खास रुचि है और इससे जुड़ी रियल टाइम खबरें कम समय में लगाने में विशेषज्ञता है। मीडिया में काम करने का 8 वर्षों का अनुभव है, जिसमें गुडरिटर्न्स और शेयर मंथन वेबसाइटों के अलावा निवेश मंथन पत्रिका में भी काम किया है। दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन के बाद आईआईएमसी, नई दिल्ली से रेडियो एंव टेलीविजन में पोस्ट ग्रेजुएशन की है। ग्रेजुएशन के दौरान सहारा समय और सिटी न्यूज में इंटर्नशिप के साथ-साथ अखबार और वेबसाइट के लिए लिखना शुरू कर दिया था। काशिद को किताबें पढ़ना, फिल्में देखना और क्रिकेट में रुचि है। बिजनेस के अलावा खेल जगत और इंटरनेशनल खबरों में भी रुचि है।<br></p>

और पढ़ें
End of Article