Sharad Pawar Health Condition: राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरदचंद्र पवार) के प्रमुख शरद पवार को शनिवार को मुंबई के ब्रीच कैंडी हॉस्पिटल से छुट्टी मिल गई, जहां उन्हें सीने और सांस से जुड़ी शिकायतों को लेकर भर्ती कराया गया था।
अस्पताल से घर पहुंचे पवार
समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, 85 वर्षीय शरद पवार ब्रीच कैंडी अस्पताल के पास स्थित अपने आवास के लिए रवाना हो गए। वह पिछले तीन दिनों से इस अस्पताल में भर्ती थे। कांग्रेस नेता सुशील कुमार शिंदे, बालासाहेब थोराट और एनसीपी नेता दिलीप वलसे पाटिल शुक्रवार रात पूर्व केंद्रीय मंत्री से मिलने अस्पताल पहुंचे थे।
उद्योगपति गौतम अदाणी और एनसीपी नेता प्रफुल्ल पटेल भी उनसे मिलने अस्पताल पहुंचे थे। पवार को शुरू में दो नवंबर को पुणे के रूबी हॉल क्लिनिक में भर्ती कराया गया था और चार नवंबर को वहां से छुट्टी दे दी गई थी। उसी दिन उन्हें मुंबई के अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
