एजुकेशन

RSSB SCI, BCI Final Asnwer Key 2026: राजस्थान कंप्यूटर इंस्ट्रक्टर परीक्षा पेपर 1 और पेपर 2 फाइनल आंसर की जारी, ऐसे कर सकते हैं डाउनलोड

RSSB Rajasthan SCI, BCI Paper 1, Paper 2 Final Asnwer Key 2026 Released: राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB) ने सीनियर कंप्यूटर इंस्ट्रक्टर और बेसिक कंप्यूटर इंस्ट्रक्टर पेपर 1 और पेपर 2 की फाइनल आंसर की जारी कर दी है। अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट rssb.rajasthan.gov.in पर जाकर अपनी उत्तर कुंजी डाउनलोड कर सकते हैं।

Image

Rajasthan SCI, BCI Final Asnwer Key 2026 Released: ऐसे डाउनलोड करें कंप्यूटर इंस्ट्रक्टर परीक्षा फाइनल पेपर 1 और पेपर 2 आंसर की जारी

RSSB Rajasthan SCI, BCI Paper 1, Paper 2 Final Asnwer Key 2026 Released: राजस्थान में कंप्यूटर इंस्ट्रक्टर भर्ती परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवारों का इंतजार जल्द खत्म हो (Rajasthan SCI Final Aswer Key) सकता है। राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB) ने सीनियर कंप्यूटर इंस्ट्रक्टर और बेसिक कंप्यूटर इंस्ट्रक्टर पेपर 1 और पेपर 2 की फाइनल आंसर की जारी कर दी है। अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट rssb.rajasthan.gov.in पर जाकर अपनी उत्तर कुंजी डाउनलोड कर सकते हैं। रिजल्ट 4 नवंबर को ही जारी हो चुका है।

Rajasthan SCI, BCI Paper 1, Paper 2 Answer Key: इतने पदों पर होगी भर्ती

बता दें सीनियर कंप्यूटर इंस्ट्रक्टर और बेसिक कंप्यूटर इंस्ट्रक्टर पेपर 1 और पेपर 2 का एग्जाम 22 और 23 अगस्त 2026 को ऑफलाइन मोड में आयोजित की गई थी। इस भर्ती प्रक्रिया के जरिए कुल 3951 पदों की रिक्तियों पर भर्ती की जाएगी। इसमें बेसिक कंप्यूटर इंस्ट्रक्टर के 3629 पद और सीनियर कंप्यूटर इंस्ट्रक्टर के 322 पदों की रिक्तियों पर भर्ती की जाएगी। अभ्यर्थी नीचे दिए आसान स्टेप के जरिए अपनी आंसर की डाउनलोड कर सकते हैं।

Rajasthan SCI, BCI Paper 1, Paper 2 Final Asnwer Key 2026: ऐसे डाउनलोड करें आंसर की

  • सबसे पहले RSSB की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं।
  • होमपेज पर जाकर Candidate Corner पर जाएं।
  • यहां Answer Key वाले लिंक पर क्लिक करें।
  • उत्तर कंजी आपके स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगी।
  • यहां डाउनलोड पर क्लिक कर इसे अपने डेक्सटॉप पर सेव कर लें।

डॉक्यूमेंट्स वेरिफिकेशन के लिए ये दस्तावेज

लिखित परीक्षा में सफल होने वाले उम्मीदवारों को आगे डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन की प्रक्रिया से गुजरना होगा। ऐसे में अभ्यर्थियों को अपनी 10वीं, 12वीं और अन्य जरूरी शैक्षणिक मार्कशीट, पहचान पत्र, आरक्षित वर्ग का प्रमाण पत्र (यदि लागू हो) और पासपोर्ट साइज फोटो तैयार रखनी चाहिए।

Aditya Singh
आदित्य सिंहauthor

आदित्य सिंह टाइम्स नाउ नवभारत की डिजिटल टीम में एजुकेशन सेक्शन पर लिखते हैं। मीडिया में 5 साल का अनुभव रखने वाले आदित्य सिंह स्कूली शिक्षा से लेकर प्रतियोगी परीक्षाओं, जॉब वैकेंसी, करियर ऑप्शन्स, बोर्ड रिजल्ट, एग्जाम टिप्स और करंट अफेयर्स—इन सभी पर उनकी पकड़ मजबूत है। तेजी से खबर ब्रेक करना और युवाओं को उपयोगी और प्रेरक जानकारी देना उनकी प्रमुख विशेषताओं में शामिल है। पांच साल से आदित्य सिंह लगातार एजुकेशन सेक्शन के लिए खबरें लिख रहे हैं और छह हजार से अधिक आर्टिकल पब्लिश कर चुके हैं। एक एजुकेशन राइटर के रूप में उनका फोकस हमेशा यही रहता है कि छात्रों और युवाओं तक सटीक, समय पर और उपयोगी जानकारी सबसे पहले पहुंचे।

और पढ़ें
End of Article