एजुकेशन

Haryana ITI Admission 2026: पहली मेरिट लिस्ट जारी, जानें आगे का क्‍या है प्रोसीजर

हरियाणा के स्किल डेवलपमेंट एंड इंडस्ट्रियल ट्रेनिंग डिपार्टमेंट ने आईटीआई एडमिशन 2026 की पहली मेरिट लिस्ट जारी कर दी। जिन उम्मीदवारों ने हरियाणा आईटीआई एडमिशन के लिए आवेदन किया था, वे admissions.itiharyana.gov.in से अपना सिलेक्शन स्टेटस चेक कर सकते हैं।

Image

Haryana ITI Admission 2026

Haryana ITI First Merit List 2026 OUT: हरियाणा के स्किल डेवलपमेंट एंड इंडस्ट्रियल ट्रेनिंग डिपार्टमेंट (SDIT) ने आईटीआई एडमिशन 2026 की पहली मेरिट लिस्ट जारी कर दी है। जिन उम्मीदवारों ने हरियाणा आईटीआई एडमिशन के लिए आवेदन किया था, वे अब आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना सिलेक्शन स्टेटस चेक कर सकते हैं। विभाग की ओर से जारी शेड्यूल के अनुसार, पहली मेरिट लिस्ट के आधार पर एडमिशन प्रक्रिया 21 जुलाई 2026 तक चलेगी। जिन उम्मीदवारों को सीट आवंटित हुई है, उन्हें 22 जुलाई 2026 तक ऑनलाइन एडमिशन फीस जमा करनी होगी। तय समय तक फीस जमा नहीं करने पर उनकी सीट अपने आप रद्द कर दी जाएगी और वह दूसरे उम्मीदवार को आवंटित कर दी जाएगी।

Haryana ITI First Merit List 2026 How to Check

अगर आप पहली मेरिट लिस्ट देखना चाहते हैं, तो नीचे दिए गए आसान स्टेप्स फॉलो करें।

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट admissions.itiharyana.gov.in पर जाएं।
  • होमपेज पर "Haryana ITI 1st Merit List 2026" के लिंक पर क्लिक करें।
  • अब अपना रजिस्ट्रेशन नंबर, उम्मीदवार का नाम और मेरिट लिस्ट से जुड़ी जरूरी जानकारी दर्ज करें।
  • इसके बाद "GO" बटन पर क्लिक करें।
  • आपकी मेरिट लिस्ट और सीट अलॉटमेंट की जानकारी स्क्रीन पर दिखाई देगी।
  • भविष्य के लिए मेरिट लिस्ट डाउनलोड करके उसका प्रिंटआउट सुरक्षित रख लें।

मेरिट लिस्ट में कौन-कौन सी जानकारी मिलेगी?

पहली मेरिट लिस्ट में उम्मीदवारों को कई जरूरी जानकारियां मिलेंगी, जैसे:

  • उम्मीदवार का नाम
  • माता-पिता का नाम
  • श्रेणी (Category)
  • रजिस्ट्रेशन नंबर
  • मेरिट रैंक
  • प्राप्त अंक
  • आवंटित ITI संस्थान
  • सीट अलॉटमेंट स्टेटस
  • आवंटित ट्रेड

मेरिट लिस्ट में नाम आने के बाद क्या करें?

यदि आपका नाम पहली मेरिट लिस्ट में शामिल है, तो आपको समय रहते आगे की प्रक्रिया पूरी करनी होगी।

  • सबसे पहले आवंटित संस्थान और ट्रेड की जानकारी जांच लें।
  • उम्मीदवार लॉगिन के माध्यम से अपनी सीट स्वीकार (Accept) करें।
  • 22 जुलाई 2026 तक ऑनलाइन एडमिशन फीस का भुगतान करें।
  • इसके बाद सभी जरूरी दस्तावेजों का सत्यापन (Document Verification) कराएं और एडमिशन से जुड़ी बाकी औपचारिकताएं पूरी करें।

उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे एडमिशन प्रक्रिया से जुड़े सभी अपडेट के लिए समय-समय पर हरियाणा आईटीआई की आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखें।

Neelaksh Singh
नीलाक्ष सिंहauthor

नीलाक्ष सिंह 2021 से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल से जुड़े हैं और एजुकेशन सेक्शन के लिए कंटेंट लिखते हैं। लखनऊ विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने प्रिंट मीडिया में इंटर्नशिप की, जहां फील्ड रिपोर्टिंग, स्टूडेंट-इश्यू बेस्ड ग्राउंड स्टोरीज और सटीक न्यूजराइटिंग की बुनियादी समझ हासिल की। प्रिंट के बाद डिजिटल मीडिया में भी वह एजुकेशन बीट पर ही लगातार काम करते रहे हैं। पत्रकारिता में 10 सालों से सक्रिय नीलाक्ष सिंह 12 हजार से अधिक खबरें लिख चुके हैं। वह एग्जाम अपडेट्स, एडमिशन प्रोसेस, करियर गाइडेंस, स्टूडेंट वेलफेयर, बोर्ड रिजल्ट्स और नीतिगत बदलावों पर गहन और बेहद उपयोगी कंटेंट तैयार करते हैं।

और पढ़ें
End of Article