बिजनेस

SBI में नहीं है खाता फिर भी YONO ऐप से कर सकते हैं UPI पेमेंट, जानें आसान और सेफ तरीका

UPI Payment Via SBI YONO App: एसबीआई की योनो ऐप के जरिए यूपीआई पेमेंट करने के लिए आपको सबसे पहले अपने फोन पर इस ऐप को डाउनलोड और इंस्टॉल करना होगा।

Image

एसबीआई योनो ऐप के माध्यम से यूपीआई भुगतान

KEY HIGHLIGHTS
  • नॉन-एसबीआई ग्राहक भी यूज कर सकते हैं योनो ऐप
  • कर सकते हैं यूपीआई पेमेंट
  • आसान और सेफ है तरीका

UPI Payment Via SBI YONO App: भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) देश का सबसे बड़ा बैंक है, जिसने कुछ समय पहले सभी बैंकों के ग्राहकों के लिए अपनी योनो ऐप (YONO App) के जरिए यूनाइटेड पेमेंट्स इंटरफेस (UPI) पेमेंट करने की सुविधा शुरी की थी।

'योनो फॉर एवरी इंडियन' इनिशिएटिव के तहत किसी भी बैंक ग्राहक योनो के नए वर्जन में स्कैन और पेमेंट, पे बाय कॉन्टैक्ट्स और रिक्वेस्ट मनी जैसे यूपीआई फीचर्स तक एक्सेस हासिल कर सकते हैं। आगे जानिए आप कैसे एसबीआई योनो ऐप के जरिए सेफ और आसान तरीके यूपीआई पेमेंट कर सकते हैं।

ऐप करें डाउनलोड

एसबीआई की योनो ऐप के जरिए यूपीआई पेमेंट करने के लिए आपको सबसे पहले अपने फोन पर इस ऐप को डाउनलोड और इंस्टॉल करना होगा। उसके बाद की प्रॉसेस आगे जानिए।

ये है आसान प्रॉसेस

  • ऐप ओपन करने पर 'न्यू टू एसबीआई' और 'रजिस्टर नाउ' विकल्प दिखाई देगा
  • नॉन-एसबीआई खाताधारक 'रजिस्टर नाउ' पर क्लिक कर सकते हैं
  • अगले पेज पर आपको 'रजिस्टर टू मेक UPI पेमेंट' का विकल्प दिखेगा
  • अपने बैंक खाते के साथ रजिस्टर्ड सिम चुनें
  • एक बार जब आपका नंबर वेरिफाई हो जाए, तो UPI आईडी बनाने के लिए अपना बैंक चुनें
  • आप या तो अपना बैंक नाम टाइप कर सकते हैं या सूची से उसका चयन कर सकते हैं
  • आपको एक मैसेज मिलेगा जिसमें पुष्टि की जाएगी कि एसबीआई पे के लिए आपका रजिस्ट्रेशन शुरू हो गया है
  • अब, आपको एक एसबीआई यूपीआई हैंडल बनाना होगा, एसबीआई आपको 3 आईडी ऑफ्शन प्रदान करेगा। आपको एक चुनना होगा
  • एक बार जब आप एक यूपीआई आईडी चुन लेंगे, तो आपको एक मैसेज मिलेगा जिसमें पुष्टि की जाएगी कि आपने सफलतापूर्वक एसबीआई यूपीआई हैंडल बना लिया है

एमपिन करें सेट

उसके बाद आपको अपने खाते में लॉग इन करने के लिए एक एमपिन सेट करना होगा। आपको अपने खाते में लॉग इन करने के लिए अपनी पसंद का छह अंकों का स्थायी एमपिन सेट करना होगा। एमपिन सेट करने के बाद, आप यूपीआई भुगतान करने के लिए योनो एसबीआई ऐप का उपयोग शुरू कर सकते हैं।

Kashid Hussain
काशिद हुसैन author

<p>काशिद हुसैन अप्रैल 2023 से Timesnowhindi.Com (टाइम्स नाउ नवभारत) के साथ काम कर रहे हैं। यहां पर वे सीनियर कॉरेस्पोंडेंट हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की बिजनेस टीम में वह शेयर मार्केट, म्यूचुअल फंड और आर्थिक जगत से जुड़ी सभी तरह की स्टोरी और वेब स्टोरी करते हैं। रिसर्च आधारित स्टोरी के लिए नए एंगल तलाश करना और रीडर्स की रुचि के अनुसार कॉपी लिखने पर फोकस रहता है। शेयर बाजार में खास रुचि है और इससे जुड़ी रियल टाइम खबरें कम समय में लगाने में विशेषज्ञता है। मीडिया में काम करने का 8 वर्षों का अनुभव है, जिसमें गुडरिटर्न्स और शेयर मंथन वेबसाइटों के अलावा निवेश मंथन पत्रिका में भी काम किया है। दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन के बाद आईआईएमसी, नई दिल्ली से रेडियो एंव टेलीविजन में पोस्ट ग्रेजुएशन की है। ग्रेजुएशन के दौरान सहारा समय और सिटी न्यूज में इंटर्नशिप के साथ-साथ अखबार और वेबसाइट के लिए लिखना शुरू कर दिया था। काशिद को किताबें पढ़ना, फिल्में देखना और क्रिकेट में रुचि है। बिजनेस के अलावा खेल जगत और इंटरनेशनल खबरों में भी रुचि है।<br></p>

और पढ़ें
End of Article