बिजनेस

सीनियर सिटीजन के लिए कमाई का मौका! जानिए कौन-सा बैंक दे रहा है FD पर सबसे ज्यादा ब्याज

Highest FD Rates for Senior Citizens: अगर आप एफडी में निवेश की योजना बना रहे हैं तो ये जानकारी आपके काम की साबित हो सकती है। कई बैंक वरिष्ठ नागरिकों को 8 प्रतिशत से ज्यादा का रिटर्न दे रहे हैं।

Image

एफडी पर सबसे अधिक ब्याज कहां मिल रहा है (Photo: iStock)

Highest FD Rates for Senior Citizens: बढ़ती उम्र के साथ नियमित और सुरक्षित आय का महत्व काफी बढ़ जाता है। यही वजह है कि देश के लाखों वरिष्ठ नागरिक (Senior Citizens) अपने निवेश के लिए फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) को प्राथमिकता देते हैं। एफडी न केवल पूंजी की सुरक्षा प्रदान करती है, बल्कि तय ब्याज दर के साथ निश्चित रिटर्न भी देती है। अच्छी बात यह है कि अधिकांश बैंक वरिष्ठ नागरिकों को सामान्य ग्राहकों की तुलना में 0.25% से 0.75% तक अतिरिक्त ब्याज भी ऑफर करते हैं। आप भी एफडी में निवेश की योजना बना रहे हैं तो अलग-अलग बैंक के एफडी रेट्स चेक कर सकते हैं-

कहां मिल रहा सबसे अधिक ब्याज

वर्तमान समय में कई स्मॉल फाइनेंस बैंक सीनियर सिटिजन्स को 8% से अधिक ब्याज दरों का लाभ दे रहे हैं। हालांकि, अलग-अलग बैंकों में ब्याज दरें और अवधि अलग-अलग हैं। Shivalik Small Finance Bank वरिष्ठ नागरिकों को सबसे आकर्षक ब्याज दरों में से एक ऑफर कर रहा है। बैंक 21 माह 1 दिन से 22 माह की अवधि पर वरिष्ठ नागरिकों को 8.30 प्रतिशत का रिटर्न दे रहा है। इसके अलावा, Equitas Small Finance Bank, ESAF Small Finance Bank, Suryoday Small Finance Bank और Utkarsh Small Finance Bank सीनियर सिटिजन को 8.25 प्रतिशत का हाईस्ट रिटर्न ऑफर कर रहे हैं।

बैंक का नामसबसे अधिक ब्याज दर (%)अवधि (Tenure)1 वर्ष (%)3 वर्ष (%)5 वर्ष (%)10 वर्ष (%)
AU Small Finance Bank7.9030 माह 1 दिन से 36 माह6.857.907.257.25
Equitas Small Finance Bank8.25888 दिन7.607.607.507.50
ESAF Small Finance Bank8.252 वर्ष से कम 3 वर्ष5.256.506.256.25
Jana Small Finance Bank8.002 वर्ष से अधिक से 5 वर्ष7.508.008.007.00
Shivalik Small Finance Bank8.3021 माह 1 दिन से 22 माह6.507.256.756.75
slice Small Finance Bank7.7518 माह 1 दिन से 18 माह 2 दिन6.507.507.256.75
Suryoday Small Finance Bank8.2530 माह7.407.408.057.40
Ujjivan Small Finance Bank8.053 वर्ष 1 दिन से 3 वर्ष 6 माह7.757.757.707.00
Utkarsh Small Finance Bank8.25666 दिन6.508.007.507.25

सरकारी बैंक कितना दे रहे हैं ब्याज

इसके अलावा, आपको लिए सरकारी बैंकों की एफडी योजनाएं एक अच्छा विकल्प हो सकती हैं। Bank of India सबसे अधिक 7.45% ब्याज दर 3 वर्ष की एफडी पर ऑफर कर रहा है। इसके बाद Indian Bank 555 दिनों की अवधि पर 7.30%, Punjab & Sind Bank 666 दिनों पर 7.25%, जबकि Bank of Maharashtra और Union Bank of India क्रमशः 7.15% की अधिकतम दर प्रदान कर रहे हैं। देश का सबसे बड़ा सरकारी बैंक SBI 5 से 10 वर्ष की एफडी पर 7.05% ब्याज दे रहा है, जबकि Bank of Baroda इसी अवधि के लिए 7.00% तक रिटर्न ऑफर कर रहा है। कई बैंक सुपर सीनियर सिटिजन्स को अतिरिक्त ब्याज का लाभ भी दे रहे हैं। उदाहरण के लिए, Punjab National Bank 5 वर्ष तक की एफडी पर 0.30% अतिरिक्त ब्याज देता है, जबकि Indian Bank, Indian Overseas Bank और Union Bank of India सभी अवधियों पर 0.25% अतिरिक्त ब्याज प्रदान करते हैं।

बैंक का नामसबसे अधिक ब्याज दर (%)अवधि (Tenure)1 वर्ष (%)3 वर्ष (%)5 वर्ष (%)10 वर्ष (%)सुपर सीनियर सिटिजन के लिए अतिरिक्त ब्याज
Bank of Baroda7.00%5 वर्ष से अधिक और 10 वर्ष तक6.75%6.75%6.90%7.00%1 वर्ष से 5 वर्ष तक की अवधि पर 0.10% अतिरिक्त
Bank of India7.45%3 वर्ष7.00%7.45%6.75%6.75%180 दिन से 10 वर्ष तक की अवधि पर 0.15% अतिरिक्त
Bank of Maharashtra7.15%400 दिन6.70%5.75%5.50%5.50%---
Canara Bank7.10%555 दिन6.75%6.75%6.75%6.75%444 और 555 दिन की अवधि पर 0.10% अतिरिक्त
Central Bank of India6.75%2 वर्ष से कम 3 वर्ष6.60%6.50%6.50%6.50%---
Indian Bank7.30%555 दिन6.60%6.55%6.50%6.75%सभी अवधियों पर 0.25% अतिरिक्त
Indian Overseas Bank7.10%444 दिन7.00%6.60%6.60%6.60%सभी अवधियों पर 0.25% अतिरिक्त
Punjab National Bank7.10%444 दिन6.75%6.80%6.85%6.80%5 वर्ष तक की अवधि पर 0.30% अतिरिक्त
Punjab & Sind Bank7.25%666 दिन6.35%6.35%6.45%6.35%चुनिंदा अवधियों और PSB Green Earth FD पर 0.15% अतिरिक्त
State Bank of India7.05%5 वर्ष से 10 वर्ष6.75%6.80%7.05%7.05%सभी अवधियों पर 0.10% अतिरिक्त
Union Bank of India7.15%555 दिन6.70%6.60%6.50%6.50%सभी अवधियों पर 0.25% अतिरिक्त

निवेश से पहले किस बात का रखें ध्यान

अगर आप वरिष्ठ नागरिक हैं और सुरक्षित निवेश की तलाश में हैं, तो वर्तमान समय में स्मॉल फाइनेंस बैंकों की एफडी योजनाएं आकर्षक विकल्प साबित हो सकती हैं। हालांकि निवेश करने से पहले अवधि, ब्याज दर, बैंक की विश्वसनीयता और अपनी वित्तीय जरूरतों का आकलन जरूर कर लें। सही बैंक और सही अवधि का चुनाव आपके रिटायरमेंट फंड को बेहतर रिटर्न दिलाने में मदद कर सकता है।

Shivani Kotnala
शिवानी कोटनालाauthor

शिवानी कोटनाला टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। पत्रकारिता के करियर में 3 साल से ज्यादा के अनुभव के साथ शिवानी ने बिजनेस और टेक से जुड़ी खबरों पर काम किया है। यूटीलिटी, शेयर बाजार, पर्सनल फाइनेंस, बैंकिंग से जुड़ी खबरों पर वह लगातार लिख रही हैं। शिवानी ने डिजिटल के साथ-साथ न्यूज एजेंसी में भी काम किया है।

और पढ़ें
End of Article