बिजनेस

FD पर मिल रहा है 8.30% तक का तगड़ा ब्याज! इन दो बैंकों ने बढ़ाई ब्याज दरें

अगर आप भी एफडी में निवेश की योजना बना रहे हैं तो यह जानकारी आपके काम की साबित हो सकी है। दो बैंकों ने एफडी पर ब्याज दरें बढ़ा दी हैं।

Image

FD (Photo: iStock)

फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) में निवेश करने वालों के लिए अच्छी खबर है। दो स्मॉल फाइनेंस बैंकों ने चुनिंदा अवधि की एफडी पर ब्याज दरों में बढ़ोतरी की है, जिससे निवेशकों को पहले की तुलना में अधिक रिटर्न मिलेगा। Unity Small Finance Bank और AU Small Finance Bank ने अपनी कुछ एफडी स्कीम की ब्याज दरों में बदलाव किया है। नई दरों के बाद निवेशकों को 8.30% तक का ब्याज मिल ऑफर किया जा रहा है। अगर आप भी एफडी में निवेश करने के बारे में सोच रहे हैं तो इन दोनों ही बैंक की लेटेस्ट एफडी रेट्स जरूर चेक करने चाहिए।

FD

FD (Photo: iStock)

Unity Small Finance Bank

Unity Small Finance Bank ने अपनी 501 दिन की एफडी योजना पर ब्याज दरों में बढ़ोतरी की है। बैंक अब सामान्य ग्राहकों को इस अवधि की एफडी पर 7.80 प्रतिशत सालाना ब्याज दे रहा है। वहीं वरिष्ठ नागरिकों को इसी अवधि के लिए 8.30 प्रतिशत सालाना ब्याज का लाभ मिलेगा। एफडी पर नई ब्याज दरें 11 जून से प्रभावी हैं।

अवधि (Tenure)सामान्य नागरिक (% p.a.)सीनियर सिटिजन (% p.a.)
7 - 14 दिन4.00%4.00%
15 - 45 दिन4.00%4.00%
46 - 60 दिन4.75%5.25%
61 - 90 दिन5.00%5.50%
91 - 164 दिन5.00%5.50%
165 दिन - 6 माह5.50%6.00%
6 माह से अधिक - 201 दिन6.25%6.75%
202 दिन - 364 दिन6.25%6.75%
12 माह7.50%8.00%
12 माह 1 दिन6.50%7.00%
12 माह 1 दिन से 500 दिन6.50%7.00%
501 दिन7.80%8.30%
502 दिन - 18 माह6.75%7.25%
18 माह से अधिक - 700 दिन6.75%7.25%
701 दिन6.75%7.25%
702 दिन - 998 दिन6.75%7.25%
999 दिन - 34 माह6.75%7.25%
34 माह से अधिक - 36 माह6.75%7.25%
36 माह से अधिक - 60 माह6.75%7.25%
60 माह से अधिक - 120 माह6.00%6.50%

AU Small Finance Bank

AU Small Finance Bank ने भी अपनी एक लोकप्रिय एफडी योजना की ब्याज दर बढ़ाई है। बैंक ने 30 महीने 1 दिन से 36 महीने तक की अवधि वाली एफडी पर ब्याज दर 7.25 प्रतिशत से बढ़ाकर 7.40 प्रतिशत कर दी है। वरिष्ठ नागरिकों के लिए इसी अवधि पर ब्याज दर 7.75 प्रतिशत से बढ़ाकर 7.90 प्रतिशत कर दी गई है। नई दरें 10 जून 2026 से लागू हो चुकी हैं। इसके अलावा, बैंक 12 महीने 1 दिन से 15 महीने की एफडी और 24 महीने 1 दिन से 30 महीने की एफडी पर भी 7.10 प्रतिशत सालाना ब्याज दे रहा है।

अवधि (Tenure)सामान्य नागरिक (% p.a.)वरिष्ठ नागरिक (% p.a.)
7 दिन से 1 माह 15 दिन3.50%4.00%
1 माह 16 दिन से 3 माह4.75%5.25%
3 माह 1 दिन से 6 माह5.25%5.75%
6 माह 1 दिन से 12 माह6.35%6.85%
12 माह 1 दिन से 15 माह7.10%7.60%
15 माह 1 दिन से 18 माह7.00%7.50%
18 माह 1 दिन से 24 माह7.00%7.50%
24 माह 1 दिन से 30 माह7.10%7.60%
30 माह 1 दिन से 36 माह7.40%7.90%
36 माह 1 दिन से 45 माह7.00%7.50%
45 माह 1 दिन से 60 माह से कम6.75%7.25%
60 माह से 120 माह6.75%7.25%

कौन-से लोगों के लिए फायदेमंद ये बढ़ोतरी

ब्याज दरों में यह बढ़ोतरी उन लोगों के लिए फायदेमंद हो सकती है, जो शेयर बाजार या अन्य जोखिम वाले निवेश विकल्पों से दूर रहकर सुरक्षित और निश्चित रिटर्न चाहते हैं। हालांकि ऊंची ब्याज दरें आकर्षक लगती हैं, लेकिन निवेशकों को एफडी चुनते समय केवल ब्याज दर ही नहीं बल्कि बैंक की विश्वसनीयता, निवेश अवधि और अपनी वित्तीय जरूरतों को भी ध्यान में रखना चाहिए। सही अवधि और सही बैंक का चयन करने से एफडी निवेश का फायदा और बढ़ सकता है।

एफडी के ब्याज पर टैक्स

यह भी ध्यान रखें कि एफडी से मिलने वाला ब्याज पूरी तरह टैक्स योग्य होता है। निवेशक को एफडी पर अर्जित ब्याज को अपनी कुल आय में जोड़कर आयकर रिटर्न (ITR) में दिखाना होता है। अगर किसी वित्त वर्ष में बैंक द्वारा दिए गए ब्याज की राशि निर्धारित सीमा से अधिक हो जाती है, तो बैंक TDS (Tax Deducted at Source) भी काट सकता है। हालांकि, अंतिम टैक्स देनदारी निवेशक के आयकर स्लैब पर निर्भर करती है।

Shivani Kotnala
शिवानी कोटनालाauthor

शिवानी कोटनाला टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। पत्रकारिता के करियर में 3 साल से ज्यादा के अनुभव के साथ शिवानी ने बिजनेस और टेक से जुड़ी खबरों पर काम किया है। यूटीलिटी, शेयर बाजार, पर्सनल फाइनेंस, बैंकिंग से जुड़ी खबरों पर वह लगातार लिख रही हैं। शिवानी ने डिजिटल के साथ-साथ न्यूज एजेंसी में भी काम किया है।

और पढ़ें
End of Article