बिजनेस

FII के पास 54% होल्डिंग, 3 साल में 88% CAGR प्रॉफिट और शेयर की कीमत टॉफी जितनी

शेयर मार्केट में निवेशकों के बीच यह आम धारणा है कि अगर किसी शेयर में FII यानी विदेशी निवेशकों को होल्डिंग ज्यादा होगी, तो उस शेयर में ग्रोथ की ज्यादा संभावनाएं होंगी। बहरहाल, यहां हम एक ऐसे शेयर के बारे में बता रहे हैं, जिसमें FII की 54% होल्डिंग है।

Image

इस स्टॉक में FII की बड़ी होल्डिंग

High FII Holding Stocks: इस शेयर में विदेशी संस्थागत निवेशक (FII/FPI) 54% की हिस्सेदारी रखते हैं। दूसरे शब्दों में कहें, तो FII ही एक तरह से कंपनी के प्रमोटर हैं। इसके साथ ही कंपनी पिछले 10 साल से लगातार प्रॉफिट रिपोर्ट कर रही है। अगर पिछले 3 वर्ष के आंकड़े देखें, तो कंपनी ने 88% CAGR से प्रॉफिट रिपोर्ट किया है। इसके अलावा कंपनी के शेयर की कीमत भी इसकी बुक वैल्यू से कम है। इन तमाम ग्रीन फ्लैग्स के बावजूद शेयर की कीमत एक टॉफी जितनी है। आखिर, इस शेयर में गड़बड़ी क्या है?

क्या करती है कंपनी?

Leading Leasing Finance & Investment Company Ltd एक छोटी NBFC है, जो मुख्य रूप से फाइनेंसिंग, निवेश और लीजिंग का काम करती है। कंपनी इंडस्ट्रियल और कमर्शियल बिजनेस को लोन देती है, शेयर-बॉन्ड और अन्य सिक्योरिटीज में निवेश करती है और मशीनरी, वाहन व उपकरण के लिए लीजिंग या हायर परचेज फाइनेंस उपलब्ध कराती है। यानी इसका पूरा मॉडल “पैसे से पैसा बनाने” पर आधारित है, जहां आय का बड़ा हिस्सा ब्याज और निवेश से आता है।

क्या है पूरा मामला?

Leading Leasing Finance का शेयर ₹1 के आसपास है बुधवार को शेयर 4.69% की तेजी के साथ ₹ 1.34 पर बंद हुआ। इस कंपनी में FII होल्डिंग 54% है। वहीं, 3 साल में 88% प्रॉफिट CAGR है। इसके अलावा ₹ 3.31 की बुक वैल्यू के हिसाब से शेयर काफी आकर्षक है। लेकिन कैश फ्लो और रिटर्न रेशियो सवाल खड़े करते हैं। ऐसे में जानिए यह वैल्यू बाय है या वैल्यू ट्रैप?

पैरामीटरवैल्यूपैरामीटरवैल्यू
शेयर प्राइस₹1.34डेली मूव+4.69%
मार्केट कैप₹75.5 करोड़FII होल्डिंग~54%
3 साल प्रॉफिट CAGR88%बुक वैल्यू₹3.31
P/E रेशियो~2.66P/B रेशियो~0.39
ROE~5–9%ROCE~7–8%
कैश फ्लो (FY25 CFO)-₹381 करोड़फ्री कैश फ्लोनेगेटिव

हाई ग्रोथ और सस्ता शेयर

Leading Leasing Finance & Investment Company एक स्मॉलकैप NBFC है, जो निवेश, लीजिंग और फाइनेंसिंग का काम करती है। कंपनी का मार्केट कैप करीब ₹75 करोड़ है और शेयर ₹1.34 पर ट्रेड कर रहा है। पिछले तीन साल में कंपनी ने 88% का प्रॉफिट CAGR और 171% की सेल्स ग्रोथ दिखाई है, जिससे यह स्टॉक पहली नजर में बेहद आकर्षक लगता है।

शेयर नहीं चला, ग्रोथ बेअसर क्यों?

कंपनी के फाइनेंशियल्स में तेज ग्रोथ के बावजूद शेयर का प्रदर्शन कमजोर रहा है। पिछले एक साल में शेयर करीब 76% गिर चुका है और तीन साल में भी निगेटिव रिटर्न दिया है। यह संकेत देता है कि बाजार कंपनी की कमाई पर भरोसा नहीं कर रहा या ग्रोथ की क्वालिटी पर सवाल है।

अवधि / मेट्रिक10 साल5 साल3 सालTTM
सेल्स CAGR (%)56%48%171%384%
प्रॉफिट CAGR (%)42%22%88%5556%
शेयर प्राइस CAGR (%)N/A-18%-14%-76% (1 साल)
ROE (%) (औसत)9%9%9%6%

FII की 54% हिस्सेदारी, लेकिन कहानी साफ नहीं

2024 तक कंपनी में FII होल्डिंग लगभग शून्य थी, लेकिन अचानक यह 50% के ऊपर पहुंच गई और अब करीब 54% है। इतनी छोटी माइक्रो-कैप कंपनी में इतनी बड़ी विदेशी हिस्सेदारी असामान्य मानी जाती है। इससे शेयर में रुचि तो बढ़ती है, लेकिन पारदर्शिता को लेकर सवाल भी खड़े होते हैं।

कैश फ्लो ने खोली असली पोल

कंपनी का सबसे बड़ा रेड फ्लैग इसका कैश फ्लो है। FY24 में ऑपरेटिंग कैश फ्लो -₹38 करोड़ और FY25 में -₹381 करोड़ रहा. यानी कंपनी मुनाफा दिखा रही है, लेकिन असल में कैश जनरेट नहीं कर पा रही। CFO/OP रेशियो भी बेहद कमजोर है, जो कमाई की गुणवत्ता पर गंभीर सवाल उठाता है।

सस्ता वैल्यूएशन या वैल्यू ट्रैप?

कंपनी का P/E करीब 2.6 और P/B 0.3 है, जो इसे बेहद सस्ता दिखाता है। लेकिन ROE 5-9% और ROCE 7-8% जैसे कमजोर रिटर्न रेशियो बताते हैं कि बिजनेस उतना एफिशिएंट नहीं है। ऐसे में यह सस्ता स्टॉक वास्तव में वैल्यू ट्रैप भी हो सकता है।

हर चमकती चीज सोना नहीं

Leading Leasing Finance का डेटा दो अलग तस्वीरें दिखाता है। ऊपर से यह हाई ग्रोथ और लो वैल्यूएशन का केस लगता है, लेकिन गहराई में कैश फ्लो, रिटर्न और शेयर परफॉर्मेंस कमजोर नजर आते हैं। ऐसे स्टॉक्स में जोखिम ज्यादा होता है और निवेश से पहले सावधानी जरूरी है।

डिस्क्लेमर: TimesNow Hindi किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है। यहां पर केवल जानकारी दी गई है। निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। बिज़नेस (Business News) अपडेट और आज का सोने का भाव (Gold Rate Today), आज की चांदी का रेट (Silver Rate Today) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

Yateendra Lawaniya
यतींद्र लवानिया author

प्रिंट और डिजिटल मीडिया में बिजनेस एवं इकोनॉमी कैटेगरी में 10 वर्षों से अधिक का अनुभव। पिछले 7 वर्षों से शेयर बाजार, कॉरपोरेट सेक्टर और आर्थिक नीतियों... और देखें

End of Article