HDFC Bank FD Returns 2026: अगर आप भी फिक्स्ड रिटर्न के लिए एफडी (FD) में निवेश करने की योजना बना रहे हैं तो ये जानकारी आपके काम की साबित हो सकती है। देश का सबसे बड़ा प्राइवेट सेक्टर बैंक HDFC Bank अपने ग्राहकों को एफडी (FD) पर आकर्षक ब्याज दरें ऑफर कर रहा है।
एक साल की एफडी पर ब्याज दर

HDFC Bank FD Returns 2026 (Photo: iStock)
बैंक वर्तमान में सामान्य नागरिकों को 1 साल की एफडी पर 6.25 प्रतिशत की दर से ब्याज दे रहा है, जबकि सीनियर सिटिजन के लिए यही ब्याज दर 6.75 प्रतिशत रखी गई है। सामान्य और वरिष्ठ नागरिकों के लिए हर बैंक अलग-अलग ब्याज दर रखता है। बैंक की ओर से एफडी पर वरिष्ठ नागरिकों को ज्यादा लाभ दिया जाता है।
6 लाख की एफडी पर रिटर्न
उदाहरण के लिए मान लीजिए आप 6 लाख रुपये की एफडी करवाना चाहते हैं। ऐसे में इसी राशि पर बैंक की ओर से सामान्य और वरिष्ठ नागरिकों अलग-अलग रिटर्न मिलेगा। 6,00,000 रुपये की एफडी करवाने पर सामान्य नागरिकों को मैच्योरिटी पर कुल 6,38,388 रुपये मिलेंगे। यानी उन्हें करीब 38,388 रुपये का ब्याज मिलेगा। वहीं, यही राशि अगर कोई सीनियर सिटिजन निवेश करता है तो उसे एक साल बाद बैंक की ओर से कुल 6,41,537 रुपये दिए जाएंगे, जो लगभग 41,537 रुपये का रिटर्न है। इस तरह वरिष्ठ नागरिकों को सामान्य निवेशकों की तुलना में करीब 3,000 रुपये अधिक का फायदा मिलेगा।
FD एक सुरक्षित निवेश विकल्प
फिक्स्ड डिपॉजिट को निवेश का सबसे सुरक्षित विकल्प माना जाता है, क्योंकि इसमें बाजार के उतार-चढ़ाव का कोई असर नहीं पड़ता। शेयर बाजार या म्यूचुअल फंड की तरह इसमें जोखिम नहीं होता, जिससे यह उन लोगों के लिए बेहतर विकल्प बन जाता है, जो स्थिर आय चाहते हैं। खासकर रिटायर हो चुके लोगों या कम जोखिम लेने वाले निवेशकों के लिए एफडी एक भरोसेमंद साधन है।
हालांकि, निवेश करने से पहले कुछ बातों का ध्यान रखना जरूरी है। सबसे पहले, ब्याज दरों की तुलना अलग-अलग बैंकों से जरूर करनी चाहिए, क्योंकि हर बैंक की दरें अलग हो सकती हैं। इसके अलावा, टैक्स नियमों को भी समझना जरूरी है, क्योंकि एफडी पर मिलने वाला ब्याज कर योग्य होता है।
मौजूदा ब्याज दरों के साथ HDFC Bank की एफडी उन निवेशकों के लिए एक अच्छा विकल्प हो सकती है जो कम जोखिम के साथ निश्चित रिटर्न चाहते हैं। खासकर सीनियर सिटिजन के लिए यह स्कीम और भी फायदेमंद साबित हो सकती है।
